सरकंडा में हुए पंकज उपाध्याय हत्याकांड को लेकर सामने आया नया अपडेट : गृह मंत्री विजय शर्मा व डिप्टी सीएम अरुण साव से लगाई गुहार, कहा- मेरे एकलौते बेटे को मार डाला हत्यारों के घर पर बुलडोजर चलवा दो साहब

सरकंडा में हुए पंकज उपाध्याय हत्याकांड को लेकर सामने आया नया अपडेट : गृह मंत्री विजय शर्मा व डिप्टी सीएम अरुण साव से लगाई गुहार, कहा- मेरे एकलौते बेटे को मार डाला हत्यारों के घर पर बुलडोजर चलवा दो साहब बिलासपुर :  सरकंडा क्षेत्र में ड्राइवर की हत्या के बाद डिप्टी सीएम अरुण साव के […]

सरकंडा में हुए पंकज उपाध्याय हत्याकांड को लेकर सामने आया नया अपडेट : गृह मंत्री विजय शर्मा व डिप्टी सीएम अरुण साव से लगाई गुहार, कहा- मेरे एकलौते बेटे को मार डाला हत्यारों के घर पर बुलडोजर चलवा दो साहब

बिलासपुर :  सरकंडा क्षेत्र में ड्राइवर की हत्या के बाद डिप्टी सीएम अरुण साव के निर्देश पर भाजपा नेताओं का प्रतिनिधि मंडल पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचा। इस दौरान मृतक के पिता ने मोबाइल पर डिप्टी सीएम व गृहमंत्री विजय शर्मा से बात की। पीड़ित पिता ने रोते ही डिप्टी सीएम और गृहमंत्री से बेटे के हत्यारों के मकान में बुलडोजर चलवाने की मांग की। इस पर गृहमंत्री ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। सरकंडा क्षेत्र के खमतराई में बुधवार की रात सड़क पर निर्माण सामग्री रखने के नाम पर हुए विवाद के बाद युवकों ने ड्राइवर और उसके साथी पर हमला कर दिया। मारपीट के दौरान युवकों ने बेरहमी से रांपा से वार करते हुए ड्राइवर को मौत के घाट उतार दिया। इसमें ड्राइवर साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।

https://x.com/PrateekSoni2090/status/1759084341500453189?t=UFo-TH4mmSNTDvMdqhE7Xw&s=08

Read More दिल्ली में दिनदहाड़े 45 लाख की लूट: कलेक्शन एजेंट के कर्मचारी को घेरकर बदमाशों ने छीना कैश बैग

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजा। इसके बाद पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले में महिला और नाबालिग समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को डिप्टी सीएम अरुण साव के निर्देश पर भाजपा नेता धनंजय गोस्वामी समेत अन्य लोग पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने मोबाइल पर डिप्टी सीएम और गृहमंत्री विजय शर्मा से बात कराई। गृहमंत्री से बात करते हुए पंकज के पिता धनीराम उपाध्याय ने कहा कि हत्यारों ने उनका परिवार उजाड़ दिया। पंकज उनका एकलौता बेटा था।

Read More पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन: पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस, पुलिस महकमे में शोक

उन्होंने रोते हुए हत्या के आरोपितों के मकान में बुलडोजर चलवाने की मांग की है। इस पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। निगम अमले के पहुंचते ही हटाया कब्जा हत्या के आरोपित गोपी सूर्यवंशी अपने मकान के सामने दुकान बनवा रहा है। उसने दुकान के सामने छज्जा बनाने के लिए लोहे का एंगल लगा रखा था। शनिवार को निगम अमले के पहुंचते ही आरोपित के स्वजन ने एंगल निकाल लिया। मकान के सामने ही गोपी ने बल्ली रखने के लिए मुक्तिधाम की जमीन पर कब्जा किया है।

मृतक के चाचा ने वहां से कब्जा हटवाने की मांग की है। चार्ज लेते ही मौके पर पहुंचे नवनियुक्त एसपीएसपी रजनेश सिंह ने शनिवार को जिले की कमान संभाली। इसके कुछ देर बाद ही वे एएसपी राजेंद्र कुमार जायसवाल, एएसपी अर्चना झा के साथ खमतराई पहुंचे। उन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण किया है। इसके बाद उन्होंने सरकंडा टीआइ जेपी गुप्ता से घटना के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने घटना के संबंध में साक्ष्य जुटाकर जल्द न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए हैं। एसपी के निर्देश पर निर्माण सामग्री जब्त-नए एसपी रजनेश सिंह ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए सरकंडा पुलिस को आरोपितों के खिलाफ जरुरी साक्ष्य जुटाने के निर्देश दिए हैं, साथ ही सड़क पर फैले निर्माण सामग्री को जब्त करने के आदेश दिए। जिसके बाद पुलिस ने आरोपितों के द्वारा सड़क पर फैलाकर रखी गई निर्माण सामग्री को जब्त कर लिया है

लेखक के विषय में

मनीशंकर पांडेय Picture

मणिशंकर पांडेय National Jagat Vision के संस्थापक, मालिक एवं मुख्य संपादक हैं। वे निष्पक्ष, सटीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य देश-दुनिया की सच्ची और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

More News

टीम इंडिया में अभिषेक शर्मा से जलते थे खिलाड़ी?” संजू सैमसन ने मजाक में खोली ‘ड्रेसिंग रूम’ की पोल

राज्य

टीम इंडिया में अभिषेक शर्मा से जलते थे खिलाड़ी?” संजू सैमसन ने मजाक में खोली ‘ड्रेसिंग रूम’ की पोल टीम इंडिया में अभिषेक शर्मा से जलते थे खिलाड़ी?” संजू सैमसन ने मजाक में खोली ‘ड्रेसिंग रूम’ की पोल
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में शानदार...
बड़ी खबर: घर में पाइप वाली गैस (PNG) है तो तुरंत सरेंडर करना होगा LPG सिलेंडर, सरकार ने बदला नियम
मोदी रैली से पहले तनाव: कोलकाता में BJP-TMC समर्थकों में झड़प, पुलिस ने संभाला मोर्चा
एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक की हिरासत खत्म: केंद्र सरकार ने NSA के तहत लिया फैसला, जल्द होगी रिहाई
LPG गैस संकट पर संसद में हंगामा: TMC के सांसद कीर्ति आजाद ने मोदी सरकार को घेरा, बयान से सदन में बढ़ी गरमाहट, देखे वीडियो