नया मुख्यमंत्री और मंत्री निवास बनाने के लिए है 505 करोड़,पर कर्मचारियों को पूरी तनख़्वा देने के समय सरकार की वित्तीय स्थिति ख़राब हो जाती है!!!

नया मुख्यमंत्री और मंत्री निवास बनाने के लिए है 505 करोड़,पर कर्मचारियों को पूरी तनख़्वा देने के समय सरकार की वित्तीय स्थिति ख़राब हो जाती है!!!

नया मुख्यमंत्री और मंत्री निवास बनाने के लिए है 505 करोड़,पर कर्मचारियों को पूरी तनख़्वा देने के समय सरकार की वित्तीय स्थिति ख़राब हो जाती है!!! बिलासपुर : छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नेता 4 सितम्बर को दिल्ली जा रहे हैं । महँगाई पर केंद्र सरकार के ख़िलाफ़ आंदोलन करने। शर्म आनी चाहिए इनको खुद यहाँ अपने […]

नया मुख्यमंत्री और मंत्री निवास बनाने के लिए है 505 करोड़,पर कर्मचारियों को पूरी तनख़्वा देने के समय सरकार की वित्तीय स्थिति ख़राब हो जाती है!!!

#

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नेता 4 सितम्बर को दिल्ली जा रहे हैं । महँगाई पर केंद्र सरकार के ख़िलाफ़ आंदोलन करने। शर्म आनी चाहिए इनको खुद यहाँ अपने कर्मचारियों को महँगाई भत्ता दे नहीं पा रहे हैं और महँगाई के ख़िलाफ़ जुमलेबाज़ी करने के लिए हज़ारो किलोमीटर दूर जा रहे हैं।नियम ,क़ानून और वास्तविक स्थिति से आँख मूँद के ऊपर बैठे नेता कुछ भी उटपुटाँग नीति और फ़ैसले ले रहे हैं ।

जनता जाए भाड़ में। 22 अगस्त से छत्तीसगढ़ के सभी कर्मचारी सरकार के ख़िलाफ़ आंदोलन में जा रहे हैं।कर्मचारियों का ऐसा आंदोलन छत्तीसगढ़ की इतिहास में पहली बार हो रहा हैं।सरकार उनकी मूल अधिकार 34% महंगाई भत्ता दे नहीं रही।पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश में मिल रहा हैं,केंद्र सरकार दे रही हैं,सभी राज्य दे रहे हैं तो फिर छत्तीसगढ़ क्यों नहीं ?

क्योंकि यहाँ के नेता गोबर दिमाग़ हैं। 4 साल से गोबर,गौठान और गोमूत्र जैसे जुमला योजना से जनता का ध्यान भटकाते रहे।जैसे जनता तो मूर्ख हैं।गाँव में कुछ विकास का काम हुआ नहीं।थोड़े बहुत जो पैसे थे उसको गौठान जैसे घपला,जुमला और फ़र्ज़ी योजना में लगा दिए।आज गाँव के लोग गाली दे रहे हैं।

Read More पुलिस थाने के सामने चली गोलियां! कांग्रेस MLA के ऑफिस पर फायरिंग ने खोली कानून-व्यवस्था की पोल

ऊपर बैठे नेता को समझ नहीं आ रहा हैं कि जनता कितनी आक्रोशित हैं।नया रायपुर में मुख्यमंत्री निवास और मंत्रियों के निवास बनाने के लिए 505 करोड़ लगा रहे हैं। पर कर्मचारियों को तनख़्वा देने में क्यों सरकार रो रही हैं ?? आख़िर कितने लोगों को आलीशान निवास बनाने से फ़ायदा होगा ?? 1 मुख्यमंत्री और 13 मंत्री ।

Read More रेत के काले कारोबार में तीन जिंदगियां राख: BJP नेता को जिंदा जलाने वाले मास्टरमाइंड ने किया आत्मसमर्पण, एक अब भी फरार

कर्मचारियों पर लगाते तो कम से कम 45 हज़ार कर्मचारियों को फ़ायदा होता। पर क्या करें ? दिमाग़ में गोमूत्र जो भर गया हैं। ऐसा नहीं हैं की सिर्फ़ कर्मचारी ही गाली दे रहे हैं इन शासकों को। गाँव में कच्चे मकान में रहने वाले सभी गरीब छत्तीसगढ़िया जनता भी गाली दे रही हैं।

पूरे भारत देश में सिर्फ़ छत्तीसगढ़ ही ऐसा राज्य हैं जहाँ इस सरकार में एक भी पक्का आवास नहीं बन पाया।केंद्र सरकार ने तो अपने हिस्से के पैसे दे दिए थे और 8 लाख आवास भी स्वीकृत कर दिया था पर हमारे बुद्धिहीन नेता छत्तीसगढ़ का अपना हिस्सा नहीं दे पाए जिससे ये आबँटन निरस्त हो गया।

अगर वो 8 लाख आवास बना दिए होते तो 8 लाख आवास और स्वीकृत हो जाते। 16 लाख बेघर परिवार से मतलब हैं या मंत्रियों के आलीशान निवास से ?? अब तो विधायक भी भागते फिर रहे हैं आवास के सवाल से ।कुछ दिन पहले विडीओ वायरल हुआ था जिसमें जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन प्रधानमंत्री आवास योजना के सवाल पर जनता से मूँह छुपा के भाग रहे थे।शर्म तो आनी चाहिए इन नेताओ को की छत्तीसगढ़िया होने के नाम पर वोट माँगते हैं।आसानी से पक्का आवास मिल रहा उसमें भी अड़ंगा डाल देते हैं क्योंकि उसको बनाने से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रचार होता।

प्रधानमंत्री के लोकप्रियता से ज़्यादा मतलब हैं या छत्तीसगढ़िया जनता के हितों से ? सरकार बिना सोचे समझे पुरानी पेन्शन योजना लागू कर दिए। ये भी नहीं सोचे की NPS में जो 17 हज़ार करोड़ फँसें हैं छत्तीसगढ़ का उसका क्या ?? वो पैसे अब PFRDA दे नहीं रहा। तो क्या छत्तीसगढ़ जनता के जमा इस 17 हज़ार करोड़ को छोड़ दे ??

लागू करने से पहले क्यों नहीं सोचे ?? जनता को लोक लुभावन योजना दिखा के राज्य की ऐसी की तैसी हुए जा रही।आख़िर कौन  गोबर दिमाग वाला सलाहकार हैं जो यह सब नीति बनवा रहा है।

Tags:

Latest News

रेत माफियाओं का भौकाल: फिल्मी स्टाइल में बीच सड़क पर सिपाही को पीटा, जब्त गाड़ी लूट ले गए... कोरिया में मर्डर के बाद भी बेखौफ तस्कर, सिस्टम लाचार! रेत माफियाओं का भौकाल: फिल्मी स्टाइल में बीच सड़क पर सिपाही को पीटा, जब्त गाड़ी लूट ले गए... कोरिया में मर्डर के बाद भी बेखौफ तस्कर, सिस्टम लाचार!
बड़ी खबर: बिलासपुर सेंट्रल जेल में खूनी खेल, तिहरे हत्याकांड के कैदी ने रेप के आरोपी को उतारा मौत के घाट
बड़ी खबर: बिलासपुर सेंट्रल जेल में खूनी खेल, तिहरे हत्याकांड के कैदी ने रेप के आरोपी को उतारा मौत के घाट
नारायणपुर में धर्मांतरण विवाद ने पकड़ा तूल, आमने-सामने आए दो पक्ष, पुलिस छावनी में बदला पूरा गांव
जेल के अंदर चलता था 'अलग सिस्टम'? रेड के बाद अधीक्षक पर गिरी कार्रवाई की गाज
DJ बैन पर हाईकोर्ट का बड़ा ब्रेक! वक्फ बोर्ड के आदेश पर लगी रोक, आयोजकों ने ली राहत की सांस
सरगुजा में रेत माफियाओं के हौसले बुलंद, कार्रवाई करने पहुंची टीम पर हमला; जब्त वाहन छुड़ाकर फरार
200 टन मलबे में छिपे थे बेशकीमती हीरे, CM साय बोले- विकास और निवेश को मिलेगी नई रफ्तार
बिलासपुर के पावरफुल आबकारी बाबू का भौकाल: एसीबी के छापे का भी करा लिया खात्मा, भतीजे की शादी में लगा वीवीआईपी का रेला, ट्रांसफर को तो बना दिया मजाक!
ड्रग्स, ब्लैकमनी और हाईप्रोफाइल कनेक्शन! नव्या मलिक केस में ED की एंट्री से मचा हड़कंप
राम मंदिर चढ़ावा विवाद में बड़ा मोड़! 150 लोगों से पूछताछ के बाद शासन को सौंपी गई SIT रिपोर्ट
रिकॉर्ड में 81 हजार टन से ज्यादा धान, लेकिन भंडारों में नहीं मिल रहा स्टॉक; सोसाइटी प्रबंधकों पर कार्रवाई की तैयारी