बांग्लादेश में मंदिर के पास धमाके से हड़कंप: कोमिल्ला में पेट्रोल बम विस्फोट, पुजारी समेत 3 लोग घायल, देखे वीडियो

बांग्लादेश में मंदिर के पास धमाके से हड़कंप: कोमिल्ला में पेट्रोल बम विस्फोट, पुजारी समेत 3 लोग घायल, देखे वीडियो

कोमिल्ला। बांग्लादेश के कोमिल्ला शहर में शनिवार शाम मंदिर परिसर के पास हुए सिलसिलेवार विस्फोटों से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि कलागाछितला मंदिर और आसपास की सड़क के पास पेट्रोल बम जैसे विस्फोटक फेंके गए, जिसमें मंदिर के पुजारी समेत तीन लोग घायल हो गए। इस घटना के बाद स्थानीय प्रशासन ने इसे सांप्रदायिक तनाव फैलाने की साजिश के तौर पर भी जांच के दायरे में लिया है। पुलिस के मुताबिक, घायलों में मंदिर के पुजारी केशव चक्रवर्ती, स्थानीय निवासी अब्दुल बारेक और एक अन्य व्यक्ति शामिल हैं, जिसकी पहचान अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध
घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति नजर आया है। फुटेज के अनुसार, शाम करीब 6:28 बजे एक नकाबपोश शख्स बैग लेकर मंदिर परिसर में दाखिल हुआ। कुछ देर बाद उसने बैग वहीं रख दिया और तेजी से वहां से निकल गया। इसके कुछ ही क्षणों बाद जोरदार विस्फोट हुआ, जिसकी चपेट में आकर पुजारी घायल हो गए। पुलिस का कहना है कि भागते समय हमलावरों ने पास के एक बौद्ध मंदिर और आसपास की सड़क पर भी दो अन्य देसी बम फेंके, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।

पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन
कोमिल्ला के पुलिस अधीक्षक मो. अनीसुज्जमान ने बताया कि घटना के बाद पूरे इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। वहीं कोटवाली मॉडल थाना के प्रभारी मो. तौहीदुल अनवर ने कहा कि जांच अभी शुरुआती चरण में है और फिलहाल हमले के पीछे के मकसद को लेकर कोई आधिकारिक निष्कर्ष नहीं निकाला गया है।

Read More नेपाल में कुदरत का कहर: भीषण बाढ़ ने मचाई तबाही, 939 की मौत और 3,925 लापता; भारत की नदियों में मिले 17 शव

सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की आशंका
स्थानीय संगठनों ने इस घटना को लेकर चिंता जताई है। हिंदू-बौद्ध-ईसाई एकता परिषद की कोमिल्ला इकाई के महासचिव तपस बख्शी का कहना है कि यह हमला क्षेत्र में धार्मिक सद्भाव को प्रभावित करने की कोशिश हो सकती है।

उन्होंने बताया कि घटनास्थल से पुलिस ने एक बैग और एक कुल्हाड़ी समेत कुछ अहम सबूत बरामद किए हैं। स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता श्यामलाल कृष्ण साहा ने भी कहा कि जिस इलाके में यह घटना हुई है, वहां एक बौद्ध मंदिर, दो हिंदू मंदिर और एक मस्जिद स्थित है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि हमले का उद्देश्य धार्मिक सौहार्द को नुकसान पहुंचाना हो सकता है।

इलाके में सुरक्षा बढ़ाई गई
घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और पुलिस लगातार गश्त कर रही है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की है।

Error on ReusableComponentWidget

Latest News

खबर का असर: 42 लाख के मेडिकल बिल का गोलमाल, जल संसाधन विभाग आरोपी पर नहीं, अपने ही नियमों पर कर रहा जांच खबर का असर: 42 लाख के मेडिकल बिल का गोलमाल, जल संसाधन विभाग आरोपी पर नहीं, अपने ही नियमों पर कर रहा जांच
जन्माष्टमी की खुशियों के बीच करंट का कहर, मटकी बांधने गेट पर चढ़ा युवक, 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलसा
जन्माष्टमी पर आज खुलेगा बांधवगढ़ का अनोखा धाम, साल में सिर्फ एक दिन मिलते हैं श्रीराम-जानकी के दर्शन, होगी विशेष पूजा-अर्चना
बडगाम के जंगल में सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन, मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर; AK राइफल बरामद, दूसरे की तलाश तेज
थानों में सड़ रहे जब्त वाहन तो तुरंत लौटाएं मालिक को, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश; कहा- खड़े-खड़े कबाड़ बनाना किसी के काम का नहीं
68 लाख की सड़क बनी ‘धान का खेत’! गड्ढों में धान-बेशरम रोपकर ग्रामीणों का अनोखा प्रदर्शन, बोले- पहले साल ही उखड़ गई सड़क
स्कूल की कक्षा बनी शराबखोरी का अड्डा! महुआ शराब के साथ शिक्षक का वीडियो वायरल, BEO ने थमाया नोटिस
Dharseewa Crime: सुनसान सड़क पर पुलिस को देखते ही भागे आरोपी, टाटा मैजिक में मिली युवक की लाश; हत्या के बाद ठिकाने लगाने की आशंका
Nepal Flood Rescue: 9 दिन तक ‘मौत की सुरंग’ में कैद रहे दो मजदूर, फिर ऐसे लौटी जिंदगी; रेस्क्यू की पूरी कहानी
Srinagar Airport Indigo Collision: पार्किंग के दौरान खंभे से भिड़ा इंडिगो विमान, श्रीनगर एयरपोर्ट पर मची हलचल; सभी यात्री सुरक्षित
UNICEF Report: डिजिटल दुनिया में बच्चों पर मंडरा रहा बड़ा खतरा, ऑनलाइन शोषण और ब्लैकमेलिंग ने बढ़ाई चिंता
CG Cooperative Bank Recruitment: छत्तीसगढ़ में 1360 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ, बैंक से PACS तक युवाओं को मिलेगा मौका