राष्ट्रीय जगत विजन की खबर का असर : छत्तीसगढ़ में भाजपा नेत्री गिरफ्तार …………… दुकान में आगजनी के लिए दी थी सुपारी, आरोपियों ने किया खुलासा

राष्ट्रीय जगत विजन की खबर का असर : छत्तीसगढ़ में भाजपा नेत्री गिरफ्तार …………… दुकान में आगजनी के लिए दी थी सुपारी, आरोपियों ने किया खुलासा

राष्ट्रीय जगत विजन की खबर का असर : छत्तीसगढ़ में भाजपा नेत्री गिरफ्तार …………… दुकान में आगजनी के लिए दी थी सुपारी, आरोपियों ने किया खुलासा अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर के कास्मेटिक की दुकान में आगजनी मामले में भाजपा नेत्री उमा पाण्डेय को गिरफ्तार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उमा पाण्डेय ने सुपारी […]

राष्ट्रीय जगत विजन की खबर का असर : छत्तीसगढ़ में भाजपा नेत्री गिरफ्तार …………… दुकान में आगजनी के लिए दी थी सुपारी, आरोपियों ने किया खुलासा

अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर के कास्मेटिक की दुकान में आगजनी मामले में भाजपा नेत्री उमा पाण्डेय को गिरफ्तार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उमा पाण्डेय ने सुपारी देकर दुकान में आग लगवाई थी। बीते दिनों इस मामले में तीन आरोपीयों को गिरफ्तार किया गया था । गिरफ्तार आरोपियों ने सुपारी देने वाली बात का खुलासा पुलिस के सामने किया है।

दरअसल, यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के अग्रसेन वार्ड में स्थित कॉस्मेटिक दुकान का है। जहां पर बीते दिनों भीषण आग लग गई थी। वहीं अब इस आगजनी मामले में गिरफ्तार आरोपियों ने इस पूरी घटना का खुलासा कर दिया है। दुकान में आग पुरानी रंजीश के चलते लगाई गई थी। जिसके लिए भाजपा नेत्री ने आरोपियों को 28 हजार रुपये की सुपारी दी थी। इसके बाद सुपारी लेकर आरोपियों ने दुकान में मसाल में डिजल डालकर आग लगा दी थी।

Read More सफर पर निकलने से पहले कर लें यह जरूरी तैयारी, 6 घंटे बंद रहेंगे चार्जिंग पॉइंट, यात्रियों की सुविधा पर सुरक्षा भारी

तीन आरोपी पहले हुए थे गिरफ्तार

Read More नितिन नवीन के छत्तीसगढ़ दौरे पर दीपक बैज का हमला, बोले- जनजातीय गौरव दिवस नहीं, विनाश दिवस मनाने आ रहे हैं

अंबिकापुर में कॉस्मेटिक की दुकान में आगजनी मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। कुछ दिन पहले दुकान मालिक ने आग लगने की शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद से ही पुलिस जांच में जुट गई थी। वहीं अब इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों ने दुकान में आगजनी करने को स्वीकार कर लिया था। आरोपियों ने पहले भी इस दुकान में आगजनी की घटना को अंजाम दिया था। सभी बदमाश शहर के अग्रसेन वार्ड में स्थित एक कॉस्मेटिक दुकान मेंडीजल भरी बोतल फेंककर आगजनी कर फरार हो गए थे।

आगजनी में लाखों का हुआ था नुकसान

कुछ दिन पहले, रात लगभग 2 बजे अग्रसेन वार्ड में स्थित इस कॉस्मेटिक दुकान में आग लगने की सूचना दुकान के मालिक प्रकाश चंद पाण्डेय को मोहल्ले वासियों ने दी थी। जब प्रकाश चंद पाण्डेय दुकान पहुंचे और शटर खोला, तो देखा कि दुकान पूरी तरह से जल चुकी थी और लगभग 5 लाख रुपये का सामान जलकर खाक हो चुका था।

डीजल भरी बोतल फेंक हो गए थे फरार

कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई और मौके पर पहुंचकर जांच की। जिसमें डीजल की महक पाई गई। पुलिस ने कई सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिसमें एक युवक सीढ़ी लेकर दुकान की ओर जाता दिखा। युवक ने सीढ़ी से दुकान के छज्जे पर चढ़कर डीजल भरी बोतल में आग लगाकर दुकान में फेंकते हुए देखा गया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवक को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई, जिसमें उसने घटना को अंजाम देने की बात कबूल किया था । उक्त भाजपा नेत्री उमा पान्डेय को पुलिस पहले गिरफ्तार करने से कतरा रही थी उक्त बातों को राष्ट्रीय जगत विजन ने अपने समाचार में प्रमुखता से प्रकाशित किया था।

Tags:

Latest News

नितिन नवीन के छत्तीसगढ़ दौरे पर दीपक बैज का हमला, बोले- जनजातीय गौरव दिवस नहीं, विनाश दिवस मनाने आ रहे हैं नितिन नवीन के छत्तीसगढ़ दौरे पर दीपक बैज का हमला, बोले- जनजातीय गौरव दिवस नहीं, विनाश दिवस मनाने आ रहे हैं
जांजगीर-चांपा में दिनदहाड़े बड़ी लूट: घर में घुसकर महिला से मारपीट, 10 लाख के जेवर और नकदी लेकर फरार हुए नकाबपोश बदमाश
छत्तीसगढ़ में ड्राइवरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी, सरकार से वार्ता विफल; ड्राइवरों ने दी चक्काजाम की चेतावनी
रायपुर रेलवे स्टेशन पर 300 किलो संदिग्ध नकली पनीर जब्त, भोपाल से ट्रेन के जरिए पहुंची थी खेप
रेलवे कर्मचारियों के राशन कार्ड पर रेलवे बोर्ड सख्त, NFSA सूची में नाम मिलने पर जांच और सरेंडर का फरमान जारी
Raipur Fraud Case: खुद को सुप्रीम कोर्ट की वकील और सिविल जज बताकर बचपन की सहेली से ठगे 1.88 लाख रुपये, iPhone खरीदने का आरोप
CG School Aadhaar Update: छत्तीसगढ़ के सरकारी और निजी स्कूलों में लगेंगे आधार कैंप, बच्चों का नया रजिस्ट्रेशन और बायोमेट्रिक अपडेट होगा
दुर्ग में नगर निगम सफाईकर्मी की चाकू मारकर हत्या, दो नाबालिग हिरासत में; परिजनों ने जताई अन्य लोगों की संलिप्तता की आशंका
छत्तीसगढ़ के बिजली कर्मचारियों को बड़ी सौगात, पुरानी पेंशन पर सरकार की मुहर
बेमेतरा में सरकारी रिकॉर्ड में जिंदा महिला को बताया मृत, 4 महीने से नहीं मिला राशन; दफ्तरों के चक्कर काट रही जेठिया बाई
5100 दीपों से जगमगाया अरपा तट, वैदिक मंत्रोच्चार, महाआरती और सामूहिक हनुमान चालीसा से भक्तिमय हुआ छठ घाट
Kangana Ranaut FIR: शिमला में बीजेपी सांसद कंगना रनौत के खिलाफ FIR दर्ज, गांधी परिवार पर विवादित पोस्ट करने का आरोप