दीपावली की रात खूंखार हाथी का तांडव, सूरजपुर में दो लोगों की मौत; अब तक 16 लोगों की ले चुका है जान

दीपावली की रात खूंखार हाथी का तांडव, सूरजपुर में दो लोगों की मौत; अब तक 16 लोगों की ले चुका है जान

छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में पिछले कई महीनों से दहशत का पर्याय बना अकेला हाथी एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ है। दीपावली की रात जब लोग त्योहार की खुशियां मना रहे थे, उसी दौरान इस हाथी ने सूरजपुर जिले में दो लोगों को कुचलकर मार डाला। सोनगरा और बतरा क्षेत्र में हुई इन घटनाओं के बाद ग्रामीणों में शोक के साथ वन विभाग के प्रति भारी आक्रोश है। स्थानीय स्तर पर कबरा के नाम से पहचाने जाने वाले इस हाथी के हमले में अब तक 16 लोगों की जान जा चुकी है।


दीपावली की रात दो परिवारों में पसरा मातम

जानकारी के मुताबिक, यह अकेला हाथी पिछले कई महीनों से सरगुजा, सूरजपुर और बलरामपुर जिले के सीमावर्ती इलाकों में विचरण कर रहा है। दीपावली की रात इसने पहली बार सूरजपुर जिले के एक नए क्षेत्र में प्रवेश किया और दो अलग-अलग स्थानों पर लोगों को अपना शिकार बनाया।

Read More पीवी एप का गड़बड़झाला: भाठागांव का खेत पहुंचा अफ्रीका, कवर्धा का पूरा गांव एक ही खसरे में सिमटा

हाथी ने अंबिकापुर-बनारस राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित सोनगरा के पास श्यामनगर में एक व्यक्ति को कुचलकर मार डाला। इसके बाद वह लटोरी-बतरा क्षेत्र की ओर बढ़ गया। यहां बतरा से लगे राई के पास एक अन्य व्यक्ति पर हमला कर उसे भी मौत के घाट उतार दिया।

Read More छत्तीसगढ़ वित्त विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, राज्य वित्त सेवा के कई अधिकारियों के तबादले

त्योहार के दिन हुई इन दो मौतों से प्रभावित गांवों में मातम पसरा हुआ है। जिन परिवारों में दीपावली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अचानक खुशियां मातम में बदल गईं।

अब तक 16 लोगों की ले चुका है जान

स्थानीय लोगों के बीच कबरा नाम से चर्चित इस हाथी का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले सप्ताह ही इसने सूरजपुर जिले के कल्याणपुर क्षेत्र में दो लोगों को कुचलकर मार डाला था। अब दीपावली की रात दो और लोगों की मौत के बाद इस हाथी के हमलों में जान गंवाने वालों की संख्या 16 तक पहुंच गई है।

सबसे चिंताजनक बात यह है कि हाथी लगातार अपना विचरण क्षेत्र बदल रहा है। पहली बार सूरजपुर जिले के लटोरी और बतरा इलाके में पहुंचने से वन विभाग की चुनौती और बढ़ गई है।

तेज मूवमेंट के कारण लोकेशन ट्रैक करना मुश्किल

वन विभाग के सामने सबसे बड़ी परेशानी इस हाथी की तेज आवाजाही है। अकेले विचरण करने के कारण इसका मूवमेंट काफी तेज रहता है। ऐसे में वन विभाग की टीम को इसकी सटीक लोकेशन का पता लगाने में मुश्किल होती है।

विभागीय टीम एक क्षेत्र में हाथी की तलाश और निगरानी कर रही होती है, तब तक यह दूसरे इलाके में पहुंचकर हमला कर चुका होता है। जिन क्षेत्रों में सामान्य तौर पर हाथियों की आवाजाही कम रहती है, वहां ग्रामीणों को हाथियों से बचाव के पर्याप्त उपायों की जानकारी भी नहीं होती। यही वजह है कि अचानक हाथी के पहुंचने पर जनहानि का खतरा बढ़ जाता है।

ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ आक्रोश

दो लोगों की मौत के बाद प्रभावित गांवों के ग्रामीणों में वन विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी है। ग्रामीणों का आरोप है कि दीपावली के दिन हाथी की निगरानी ठीक से नहीं की गई। लोगों को उसकी आवाजाही की जानकारी समय पर नहीं मिली, जिसके कारण यह दर्दनाक घटना हुई।

ग्रामीणों ने मांग की है कि हाथी की पल-पल की लोकेशन की जानकारी गांवों में मुनादी के माध्यम से दी जाए। इसके अलावा व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर भी आसपास के गांवों को अलर्ट किया जाए, ताकि लोग समय रहते सुरक्षित स्थानों पर जा सकें। ग्रामीण चाहते हैं कि इस हाथी को जल्द से जल्द नियंत्रित किया जाए, जिससे भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

ट्रेंकुलाइज करने का प्रस्ताव अटका, रेडियो कॉलर का इंतजार

सूरजपुर के वन मंडलाधिकारी विपुल अग्रवाल ने हाथी के हमले में दो लोगों की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने दावा किया है कि जल्द ही हाथी को ट्रेंकुलाइज कर नियंत्रित करने की कार्रवाई की जाएगी।

हालांकि, इस मामले में सबसे बड़ी बाधा शासन स्तर पर अनुमति नहीं मिलना है। हाथी को ट्रेंकुलाइज करने के संबंध में वन विभाग की ओर से शासन को प्रस्ताव भेजा गया था, लेकिन अभी तक इसे मंजूरी नहीं मिली है।

हाथी के लगातार आक्रामक व्यवहार को देखते हुए उस पर रेडियो कॉलर लगाने और उसकी आक्रामकता कम करने के लिए वैज्ञानिक उपाय किए जाने की योजना है। बताया जा रहा है कि वन मंत्री के निर्देश के बावजूद अब तक इस दिशा में कोई ठोस पहल सामने नहीं आई है।

फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर कबरा हाथी को नियंत्रित करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। लगातार हो रही मौतों के बीच ग्रामीणों को अब केवल आश्वासन नहीं, बल्कि सुरक्षा के लिए ठोस कार्रवाई का इंतजार है।

Tags:

Latest News

दीपावली की रात खूंखार हाथी का तांडव, सूरजपुर में दो लोगों की मौत; अब तक 16 लोगों की ले चुका है जान दीपावली की रात खूंखार हाथी का तांडव, सूरजपुर में दो लोगों की मौत; अब तक 16 लोगों की ले चुका है जान
उत्तर दिनाजपुर के रायगंज में नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर
बिलासपुर से छपरा के लिए चलेगी छठ पूजा स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत, जानिए तारीख और स्टॉपेज
Delhi News: दिवाली की रात 10 साल के बच्चे के पेट में जा लगा रॉकेट, दर्दनाक मौत से परिवार में मचा कोहराम
Raipur Fire News: माना थाना क्षेत्र में तीन दुकानों में भीषण आग, धमाकों से दहला इलाका, करोड़ों के नुकसान की आशंका
रायपुर: गोवर्धन पूजा के चलते 9 नवंबर को भी बंद रहेगी अंबेडकर अस्पताल की ओपीडी, इमरजेंसी सेवाएं रहेंगी चालू
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायगढ़ दौरे पर, लैलूंगा के भुइयापानी गांव स्थित मंदिर में करेंगे पूजा-अर्चना
दीपक का एक और कारनामा दीपक ने पत्नी बरखा टंडन के साथ मिलकर जबरन होटल पर किया कब्जा..
छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगी ठंड की दस्तक, अगले 48 घंटे में और गिरेगा पारा; जानिए रायपुर समेत प्रदेश का मौसम
दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं: गांव लौट रहा परिवार नदी में समाया, पति-पत्नी और दो बच्चों समेत 4 की दर्दनाक मौत
समोदा अफीम कांड का खुलासा करने वाले सरपंच अरुण गौतम गिरफ्तार, अधिकारियों पर टिप्पणी करना पड़ा भारी; पहुंचे जेल
जशपुर में दिल दहला देने वाला हत्याकांड: जल्दी अमीर बनने के लालच में मासूम की हत्या, शरीर के अंग निकालकर बाल्टी में छिपाए