सड़क पर राजस्थान कांग्रेस की गुटबाजी, भीड़ ने दो मंत्रियों की ओर फेकें जूते चप्पल…और सचिन पायलट के पक्ष में लगाए नारे

सड़क पर राजस्थान कांग्रेस की गुटबाजी, भीड़ ने दो मंत्रियों की ओर फेकें जूते चप्पल…और सचिन पायलट के पक्ष में लगाए नारे

सड़क पर राजस्थान कांग्रेस की गुटबाजी, भीड़ ने दो मंत्रियों की ओर फेकें जूते चप्पल…और सचिन पायलट के पक्ष में लगाए नारे जयपुर : राजस्थान सरकार में उद्योग मंत्री शकुंतला रावत और खेल राज्यमंत्री अशोक चांदना पर लोगों ने जूते-चप्पल और पानी की खाली बोतलें फेंकी। दरअसल, सोमवार को गुर्जर आरक्षण आंदोलन में अहम भूमिका […]


सड़क पर राजस्थान कांग्रेस की गुटबाजी, भीड़ ने दो मंत्रियों की ओर फेकें जूते चप्पल…और सचिन पायलट के पक्ष में लगाए नारे

जयपुर : राजस्थान सरकार में उद्योग मंत्री शकुंतला रावत और खेल राज्यमंत्री अशोक चांदना पर लोगों ने जूते-चप्पल और पानी की खाली बोतलें फेंकी। दरअसल, सोमवार को गुर्जर आरक्षण आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाले स्व.कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला की अस्थियों का विसर्जन अजमेर जिले के पुष्कर तीर्थ स्थल के 52 घाटों पर हुआ था।

पुष्कर सरोवर में पूजा-अर्चना की गई थी। कर्नल बैंसला का करीब दो महीने पहले निधन हो गया। धार्मिक कार्यक्रम से पूर्व पुष्कर के मेला मैदान में अति पिछड़ा वर्ग (गुर्जर, रेबारी, राइका, देवासी, गड़रिया, बंजारा, गाडरी, गायरी, गाडोलिया लुहार) की सभा हुई।

Read More बस्तर में बदला पुलिस नेतृत्व: सुंदरराज पी के बाद अब IPS बद्रीनारायण मीणा संभालेंगे नक्सल मोर्चे की कमान

सभा में जैसे ही चांदना ने भाषण देना शुरू किया तो लोगों ने उनकी तरफ जूते-चप्पल, पानी की खाली बोतलें फेंकना शुरू कर दिया। आक्रोशित लोग चांदना के खिलाफ और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। हंगामा इतना बढ़ा कि चांदना को अपना भाषण बीच में ही रोकना पड़ा।

Read More सघन कुष्ठ खोज अभियान में लोगों क़ो सहयोग करने कलेक्टर ने की अपील

रावत को गुर्जर समाज का विरोधी बताया गया
उनके साथ अभद्र व्यवहार करने के लिए लोग मंच तक पहुंच गए, जिन्हें पुलिसकर्मियों ने रोका। इससे पहले रावत ने भाषण दिया तब भी लोगों ने उनके खिलाफ नारे लगाए। रावत को गुर्जर समाज का विरोधी बताया गया। हंगामे के बीच रावत ने करौली में स्व. बैंसला के नाम पर महाविद्यालय खोलने की घोषणा की।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति में चांदना और रावत मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खेमे में है। वहीं गुर्जर समाज का मानना है कि गहलोत के कारण पायलट सीएम नहीं बन सके। रावत व चांदना ने पायलट के साथ धोखा किया है।

लोकसभा अध्यक्ष सहित कई नेता श्रद्धांजलि देने पहुंचे
स्व. बैंसला का श्रद्धांजलि देने के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया, विधानसभा में विपक्ष के उप नेता राजेंद्र राठौड़, सांसद भागीरथ चौधरी, सीएम गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत सहित कई नेता पहुंचे।

इस मौके पर आरक्षण आंदोलन में शहीद हुए समाज के 70 लोगों के स्वजनों का सम्मान किया गया। इससे पहले बैंसला का अस्थि कलश 25 दिन में 75 विधानसभा क्षेत्रों से होता हुआ शनिवार देर रात पुष्कर पहुंचा था। गुर्जर समाज की तरफ से दो दिन तक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। सोमवार को सभा के साथ ही अस्थि विसर्जन का कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में अधिकांश लोग गुर्जर समाज के शामिल हुए।

Tags:

Latest News

सघन कुष्ठ खोज अभियान में लोगों क़ो सहयोग करने कलेक्टर ने की अपील सघन कुष्ठ खोज अभियान में लोगों क़ो सहयोग करने कलेक्टर ने की अपील
नशा मुक्ति केंद्र में मौत के बाद बवाल! शरीर पर मिले चोट के निशान, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस को पीएम रिपोर्ट का इंतजार
CG News: हाथियों को खदेड़ने के नाम पर लापरवाही! शावकों पर फटाखे और पत्थर बरसाने का VIDEO वायरल, ग्रामीणों की हरकत से बढ़ा बड़ा खतरा
भरत तिवारी एनकाउंटर केस: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, शरीर में लगी थीं 5 गोलियां, एक बुलेट बरामद
मुहर्रम जुलूस में बवाल: दो ताजिया समितियों के बीच जमकर पथराव, 13 गिरफ्तार; पूरे इलाके में पुलिस का पहरा
इंजेक्शन लगने के बाद युवक की मौत! परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप, अस्पताल में जमकर हंगामा
अब छत्तीसगढ़ में मिलेगी फ्रेश क्राफ्ट बीयर! सरकार ने दी मंजूरी, लेकिन सख्त नियमों के साथ ही मिलेगा लाइसेंस
लाखों छात्रों की मेहनत पर ब्रेक! पेपर लीक की आशंका के बाद TET परीक्षा स्थगित, भर्ती परीक्षाओं पर फिर सवाल
अब नहीं चलेगी देरी! 15 नेताओं के लंबित आपराधिक मामलों पर हाईकोर्ट का सख्त रुख, विशेष अदालतों से मांगी स्टेटस रिपोर्ट
गुजरात में अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका: इमारत मलबे में तब्दील, 6 लोग घायल; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों पर सख्ती: 17 जुलाई तक अवकाश पर रोक, MCB कलेक्टर का आदेश जारी
रायपुर में भविष्य के डॉक्टरों की बदहाल व्यवस्था! बिजली बिल नहीं भरा, मेडिकल हॉस्टल की काट दी लाइन, दो दिन तक ब्लैकआउट