न्यायालय तक पहूंचना है टेढ़ी खीर,चूपचाप दर्द सहने को मजबूर हैं अधिकांश लोग: चीफ जस्टिस ने बताया इसका कारण

न्यायालय तक पहूंचना है टेढ़ी खीर,चूपचाप दर्द सहने को मजबूर हैं अधिकांश लोग: चीफ जस्टिस ने बताया इसका कारण चीफ जस्टिस रमना ने न्याय तक पहुंचने की प्रक्रिया को मुक्ति का हथियार बताया और कहा कि आबादी का काफी छोटा हिस्सा है जो न्याय के लिए कोर्ट में पहुंच रहा है एक बड़ा हिस्सा ऐसा […]

न्यायालय तक पहूंचना है टेढ़ी खीर,चूपचाप दर्द सहने को मजबूर हैं अधिकांश लोग: चीफ जस्टिस ने बताया इसका कारण

चीफ जस्टिस रमना ने न्याय तक पहुंचने की प्रक्रिया को मुक्ति का हथियार बताया और कहा कि आबादी का काफी छोटा हिस्सा है जो न्याय के लिए कोर्ट में पहुंच रहा है एक बड़ा हिस्सा ऐसा है जिसके पास जानकारी का अभाव है या फिर साधनों से वंचित है जो न्यायालय तक नहीं पहुंच पा रहा है।

नई दिल्ली : चीफ जस्टिस एनवी रमना (NV Ramana) ने शनिवार को व्यवस्था और न्याय को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा है कि न्याय की आस लेकर कोर्ट में पहुंचने वालों की संख्या काफी कम होती है। अधिकतर लोग जानकारी के अभाव में दर्द सहने को मजबूर हैं। चीफ जस्टिस रमना ने NALSA (National Legal Services Authority) के द्वारा आयोजित अखिल भारतीय जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण की पहली बैठक को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं। उहोंने अपने संबोधन में अधीनस्थ न्यायपालिका को फौरन मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया है।

Read More Nautapa 2026: बुध, शुक्र और केतु के गोचर से बनेगा दुर्लभ संयोग, इन राशियों की चमक सकती है किस्मत

अदालत की दर तक पहुंचना ‘टेढ़ी खीर’
चीफ जस्टिस रमना ने न्याय तक पहुंचने की प्रक्रिया को ‘मुक्ति का हथियार’ बताया और कहा कि आबादी का काफी छोटा हिस्सा है जो न्याय के लिए कोर्ट में पहुंच रहा है। एक बड़ा हिस्सा ऐसा है जिसके पास या तो जानकारी का अभाव है या फिर साधनों से वे वंचित हैं और इसलिए न्याय के लिए अदालत की दर तक पहुंचना उनके लिए टेढ़ी खीर साबित हो रही है।

Read More NEET पेपर लीक में बड़ा खुलासा: हेडमिस्ट्रेस ने 'याद' से लिखे फिजिक्स के सवाल, CBI ने दिल्ली ले जाकर शुरू की पूछताछ

चीफ जस्टिस ने बताया कि टेक्नोलाजी एक बड़े सहायक के तौर पर उभरा है। CJI ने इसे लेकर न्यायिक प्रणाली में आधुनिक तकनीकों के समावेश पर जोर दिया और कहा कि इससे मामलों का तेजी से निपटारा हो सकेगा। जस्टिस रमना एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। जस्टिस रमना ने कहा कि दुनिया में भारत दूसरा सबसे अधिक आबादी वाला देश है और यहां 29 साल की औसत आयु वाले वर्कफोर्स की बड़ी आबादी है।
चर्चा करें, बहस करें और निर्णय लें
CJI ने कहा, ‘आधुनिक भारत के निर्माण का मकसद समाज में फैली निराशा को जड़ से खत्म करने का है। लोकतंत्र की परियोजना सभी के लिए मंच उपलब्ध कराना है।’ चीफ जस्टिस ने कहा, ‘समस्याओं को छिपाने का कोई मतलब नहीं है। यदि हम इन मुद्दों पर चर्चा नहीं करते हैं और इन मामलों पर ध्यान नहीं दिया जाता है तब व्यवस्था पंगु हो जाएगा। मुझे डर है कि हम सामाजिक न्याय के अपने संवैधानिक जनादेश को पूरा करने में असमर्थ हो सकते हैं, इसलिए मैं आपसे आग्रह करता हूं कि चर्चा करें, बहस करें और निर्णय लें। यही वह सिद्धांत है जिसका मैं पूरे समय से पालन कर रहा हूं।’

Tags:

Latest News

उत्तराखंड में बाघों और गुलदारों पर मंडरा रहा खतरनाक वायरस का खतरा, वन विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट उत्तराखंड में बाघों और गुलदारों पर मंडरा रहा खतरनाक वायरस का खतरा, वन विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट
असम में भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार: रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया ACS अधिकारी, छापों में मिला करोड़ों का कैश और निवेश का जाल
मां बम्लेश्वरी धाम में बैगा पूजा को लेकर फिर भड़का विवाद, किशोर नेताम की गिरफ्तारी के बाद आदिवासी समाज में उबाल
गढ़चिरौली में नक्सलियों के गुप्त हथियार अड्डे का भंडाफोड़, जमीन के नीचे छिपा था डंप, सुरक्षा बलों ने मौके पर ही किया तबाह
Eid-Ul-Adha 2026: केरल सरकार का बड़ा ऐलान, बकरीद पर लगातार दो दिन की छुट्टी; बंगाल ने भी बदली अवकाश तारीख
रायगढ़ में दर्दनाक हादसा: तालाब में नहाते समय बड़े हाथी के नीचे दबकर शावक की मौत, 5 महीने में 8वीं मौत से बढ़ी चिंता
NEET पेपर लीक में बड़ा खुलासा: हेडमिस्ट्रेस ने 'याद' से लिखे फिजिक्स के सवाल, CBI ने दिल्ली ले जाकर शुरू की पूछताछ
Fake Paneer Racket Exposed: केमिकल से तैयार हो रहा नकली पनीर, ढाबों से फाइव स्टार होटलों तक सप्लाई, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
बिहार में बड़ा सियासी भूचाल: लालू यादव की पार्टी को बड़ा झटका, RJD की ‘मुखिया दीदी’ रितु जायसवाल ने थामा BJP का दामन
Aligarh Plane Emergency Landing: उड़ान के कुछ मिनट बाद ही बिगड़ा विमान, पायलटों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
Ebola Alert: इबोला संकट के बीच भारत सरकार की बड़ी चेतावनी, कांगो-युगांडा यात्रा से बचने की सलाह
Twisha Sharma Death Case: मौत से पहले पति-पत्नी में हुआ था विवाद, प्रेग्नेंसी और पारिवारिक तनाव ने बढ़ाए सवाल