खतरे में आपका Gmail! Google का अलर्ट जारी, सिक्योरिटी सेटिंग्स और पासवर्ड तुरंत बदलें

नई दिल्ली: साइबर दुनिया में खतरे की घंटी बज गई है! Google ने 2.5 अरब यानी 250 करोड़ Gmail यूजर्स को अलर्ट किया है कि उनके अकाउंट्स अब शाइनीहंटर्स जैसे खतरनाक हैकिंग ग्रुप के निशाने पर हैं। पोकेमॉन फ्रैंचाइजी से प्रेरित यह ग्रुप 2020 से सक्रिय है. ये हैकर्स फिशिंग जैसे चालाक तरीकों से आपकी निजी जानकारियाँ चुराने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। अगर आप नहीं चाहते कि आपका Gmail अकाउंट भी इस खतरे की चपेट में आए, तो अभी अपना पासवर्ड बदलें और टू-स्टेप वेरिफिकेशन ऑन करें। यह दोहरी सुरक्षा आपके अकाउंट को हैकिंग से बचाने का सबसे कारगर हथियार है। याद रखें, Gmail अकाउंट सिर्फ ईमेल नहीं, आपकी बैंकिंग, सोशल मीडिया और ऑनलाइन शॉपिंग का द्वार भी होता है। एक छोटी सी लापरवाही बड़ी समस्याएं खड़ी कर सकती है। Google की इस चेतावनी को हल्के में न लें, आपकी डिजिटल सुरक्षा आपकी सबसे बड़ी प्राथमिकता होनी चाहिए!

SILIVE डॉट कॉम के अनुसार, माइक्रोसॉफ्ट, AT&T, सैंटेंडर और टिकटमास्टर सहित कई हाई प्रोफाइल डेटा ब्रीच के पीछे इस ग्रुप का हाथ बताया जाता है. शाइनीहंटर्स की लोगों को ठगने की पसंदीदा रणनीति फिशिंग है, ये ग्रुप सावधानीपूर्वक तैयार किए गए ईमेल को तैयार करते हैं जिससे यूजर्स फर्जी लॉगिन पेज पर क्लिक करने या सुरक्षा कोड सहित संवेदनशील जानकारी देकर फंस जाते हैं. इस ग्रुप द्वारा चुराया गया ज्यादातर डेटा सार्वनिक रूप से उपलब्ध था, लेकिन गूगल ने चेतावनी दी है कि ये ग्रुप और भी अटैक कर सकता है.

तुरंत ऑन करें ये फीचर
गूगल के ब्लॉग पोस्ट में हमारा मानना ​​है कि ‘शाइनीहंटर्स’ ब्रैंड डेटा लीक साइट (DLS) लॉन्च कर जबरन वसूली की अपनी रणनीति को और भी तेज करने की तैयारी में है. कुछ ही हफ्तों बाद 8 अगस्त को Google ने संभावित रूप से प्रभावित Gmail यूजर्स को ईमेल भेजकर उन्हें बिना देर किए अपने अकाउंट की सुरक्षा बढ़ाने की सलाह दी थी. टू स्टेप वेरिफिकेशन आपके अकाउंट पर सिक्योरिटी की एक एक्स्ट्रा लेयर क्रिएट कर देता है जिससे कि अगर किसी को आपके अकाउंट का पासवर्ड पता भी चल जाए तो भी कोई आपके अकाउंट को एक्सेस न कर पाए.

Read More AI के नाम पर छंटनी जारी! Amazon से Meta तक 2026 में अब तक हजारों कर्मचारियों की गई नौकरियां

टू स्टेप वेरिफिकेशन लगाने के बाद पासवर्ड के अलावा सेकेंडरी कोड को भी डालने की जरूरत होती है. गूगल की चेतावनी सिर्फ उन लोगों के लिए नहीं है जिन्हें निशाना बनाया गया है. ईमेल अकाउंट अक्सर बैंकिंग, शॉपिंग और सोशल मीडिया लॉगिन के लिए इस्तेमाल होता है,ऐसे में हैक हुए जीमेल से कई बड़ी समस्याएं खड़ी हो सकती हैं.

Read More Oppo F33 Pro 5G और Oppo F33 5G करेंगे धमाकेदार एंट्री, कंपनी ने कंफर्म कर दी लॉन्च डेट

लेखक के विषय में

मनीशंकर पांडेय Picture

मणिशंकर पांडेय National Jagat Vision के संस्थापक, मालिक एवं मुख्य संपादक हैं। वे निष्पक्ष, सटीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य देश-दुनिया की सच्ची और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

More News

नवा रायपुर के रावतपुरा मेडिकल कॉलेज में सीटों का सौदा 55 लाख की रिश्वत फर्जी मरीज और किराए के डॉक्टर सीबीआई के बाद ईडी की एंट्री

राज्य

UCC से लेकर 3000 महीना तक: बंगाल चुनाव से पहले BJP का मेगा मास्टरस्ट्रोक, Amit Shah ने ‘सोनार बांग्ला’ के लिए वादों की लगाई झड़ी UCC से लेकर 3000 महीना तक: बंगाल चुनाव से पहले BJP का मेगा मास्टरस्ट्रोक, Amit Shah ने ‘सोनार बांग्ला’ के लिए वादों की लगाई झड़ी
नई दिल्ली/कोलकाता। Amit Shah ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी का बहुप्रतीक्षित संकल्प पत्र जारी करते...
भारत में ISI का खतरनाक जासूसी जाल बेनकाब: सेना की गोपनीय जानकारी लीक करने की साजिश नाकाम, CCTV नेटवर्क से हो रही थी निगरानी; 11 गिरफ्तार
12 थानों को चकमा, एनआरआई को बनाया निशाना: पंजाब का हाई-प्रोफाइल ‘नटवरलाल’ पत्नी संग गिरफ्तार, फर्जी प्रॉपर्टी डील्स से चल रहा था करोड़ों का खेल
‘जले नोट’ विवाद के बीच बड़ा फैसला: इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा का इस्तीफा
मुंबई एयरपोर्ट पर ‘गोल्ड सिंडिकेट’ का भंडाफोड़: केन्या से आई 24 महिला तस्कर गिरफ्तार, 37 करोड़ का सोना जब्त