OnePlus Nord CE 6 Lite की कीमत लॉन्च से पहले लीक, फीचर्स भी आए सामने

OnePlus Nord CE 6 Lite की कीमत लॉन्च से पहले लीक, फीचर्स भी आए सामने

OnePlus Nord CE 6 Lite: वनप्लस भारत में अपनी नई Nord CE 6 सीरीज लॉन्च करने जा रहा है. इस सीरीज में OnePlus Nord CE 6 Lite भी शामिल होगा, जिसकी कई अहम जानकारियां लॉन्च से पहले सामने आ गई हैं. कंपनी ने आधिकारिक माइक्रोसाइट पर इसके प्रोसेसर और कई फीचर्स की पुष्टि कर दी है. इसकी कीमत की जानकारी भी सामने आई है. यह स्मार्टफोन मिड रेंज सेगमेंट में बड़ा धमाका कर सकता है. खास बात यह है कि इसमें बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और लेटेस्ट ऑक्सीजनओएस मिलने वाला है. OnePlus Nord CE 6 Lite भारत में 7 मई को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा.

दमदार प्रोसेसर और शानदार परफॉर्मेंस
OnePlus Nord CE 6 Lite में MediaTek Dimensity 7400 Apex प्रोसेसर दिया जाएगा. कंपनी का दावा है कि 20,000 से 25,000 रुपये की कीमत में यह सबसे तेज स्मार्टफोन होगा. AnTuTu बेंचमार्क पर इसने 10.30 लाख से ज्यादा स्कोर हासिल किया है. यह फोन OxygenOS 16 पर चलेगा, जो Android 16 पर आधारित होगा. वनप्लस का कहना है कि यह डिवाइस पांच साल तक स्मूद परफॉर्मेंस देगा. रोजमर्रा के इस्तेमाल से लेकर मल्टीटास्किंग और गेमिंग तक, यह फोन हर मोर्चे पर दमदार अनुभव देने का वादा करता है.

डिस्प्ले और गेमिंग का शानदार अनुभव
फोन में फ्लैट डिस्प्ले मिलेगा, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा. पंच होल डिजाइन के साथ इसकी स्क्रीन बेहद प्रीमियम नजर आएगी. गेमिंग के शौकीनों के लिए यह फोन खास साबित हो सकता है. कंपनी के मुताबिक, Subway Surfers में यह 144fps तक सपोर्ट करेगा. वहीं BGMI और Call of Duty Mobile जैसे बैटल रॉयल गेम्स में 90fps का अनुभव मिलेगा. तेज टच रिस्पॉन्स और स्मूद विजुअल्स गेमिंग को और बेहतर बनाएंगे. इस कीमत में इतना हाई रिफ्रेश रेट इसे बेहद आकर्षक बनाता है.

Read More Poco X8 5G Launched: 9,000mAh बैटरी और 120Hz AMOLED डिस्प्ले से लैस POCO X8, ₹29,999 से शुरू हुई कीमत

बड़ी बैटरी और शानदार कैमरा
OnePlus Nord CE 6 Lite में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी. कंपनी का दावा है कि यह फोन एक बार चार्ज करने पर दो दिन तक आराम से चल सकता है. 1200 फुल चार्ज साइकिल के बाद भी इसकी बैटरी मजबूत बनी रहेगी. फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा. यह 4K वीडियो रिकॉर्डिंग और 4K Motion Photos को सपोर्ट करेगा. डुअल रियर कैमरा सेटअप पिल शेप मॉड्यूल में आएगा. लंबी बैटरी लाइफ और शानदार कैमरा इसे मिड रेंज में मजबूत दावेदार बनाते हैं.

Read More OnePlus N6 Lite: 20 हजार से कम में आ सकता है नया फोन, इसी महीने लॉन्च की चर्चा

Tags:

Latest News

रायपुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग की स्थिति पर हाई कोर्ट सख्त, एनएचएआई से मांगा जवाब रायपुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग की स्थिति पर हाई कोर्ट सख्त, एनएचएआई से मांगा जवाब
म्यूल बैंक खातों के जरिए करोड़ों की साइबर ठगी का नेटवर्क बेनकाब, 11 राज्यों से जुड़े तार, छह गिरफ्तार
ट्रांसफर आदेश नहीं माना, फिर भी मिला राज्यपाल पुरस्कार, शिकायत के महीनों बाद जागा विभाग, व्याख्याता पर जांच शुरू
CG News: सुकमा में मेडिकल रिपोर्ट ने बदल दी मरीज की पहचान! उम्र से लेकर लिंग तक गलत दर्ज, मौत के बाद परिवार ने मांगी जांच
CG News: धमतरी में मवेशियों के अवैध परिवहन का पर्दाफाश, पुलिस की घेराबंदी में पकड़ी गई पिकअप; चार मवेशियों के साथ तीन आरोपी दबोचे गए
CG News: खैरागढ़ में चाकू-छुरी पर पुलिस की पैनी नजर, रखने वाले ही नहीं बेचने और धार लगाने वालों पर भी होगी कार्रवाई
CG News: नर्सिंग कर्मचारियों का सरकार के खिलाफ मोर्चा, पदोन्नति वाले पदों पर संविदा नियुक्ति का विरोध; 15 हजार स्टाइपेंड की मांग
ट्रंप सरकार का AI पोस्टर बना विवाद की वजह, ‘Mr. Singh’ के नाम पर भारतीय-अमेरिकी समुदाय ने जताई नाराजगी
Red Fort Blast: लाल मंदिर पर नहीं मिली जगह तो लाल किले की ओर मुड़ी कार, NIA चार्जशीट में साजिश की पूरी टाइमलाइन का खुलासा
Bihar News: हाजीपुर में निर्माणाधीन फोरलेन पुल का स्ट्रक्चर भरभराकर गिरा, 7 मजदूर घायल; लोहे के मलबे में फंसे मजदूर को निकालने की कोशिश
Sagar Liquor Tragedy: खेत में नकली शराब की ‘फैक्ट्री’, बोतल पर ‘सागर गोल्ड’ का लेबल और गांवों में मौतें! अब न्यायिक जांच खोलेगी नेटवर्क का राज
CG News: घर में फंदे से लटकी मिली 26 वर्षीय शिक्षिका, आत्मानंद स्कूल में थी पदस्थ; मौत की वजह अब भी अनसुलझी