Realme Buds T500 Pro: लॉन्च हुए रियलमी के ये नए ईयरबड्स, 56 घंटे तक की मिलेगी बैटरी लाइफ

Realme Buds T500 Pro: लॉन्च हुए रियलमी के ये नए ईयरबड्स, 56 घंटे तक की मिलेगी बैटरी लाइफ

Realme Buds T500 Pro TWS ईयरफोन भारत में लॉन्च हो गए हैं, अहम खासियतों की बात करें तो ये ईयरबड्स 12.4mm ड्राइवर्स और Hi-Res Audio Wireless को सपोर्ट करते हैं. इनमें मल्टी-डिवाइस कनेक्टिविटी, कम लेटेंसी वाला गेमिंग परफ़ॉर्मेंस और कुल 56 घंटे तक की बैटरी लाइफ़ जैसी और भी सुविधाएं मिलती हैं. ये ईयरबड्स AI आधारित अडैप्टिव ट्यूनिंग के साथ 50dB तक का एक्टिव नॉइज कैंसलेशन भी देते हैं. इन ईयरबड्स को लेकर कहा जा रहा है कि ये मौजूदा Realme Buds के दूसरे विकल्पों के मुकाबले ज्यादा हल्के हैं और इनका केस भी ज्यादा कॉम्पैक्ट है.

Realme Buds T500 Pro Price in India
इन ईयरबड्स की कीमत 2799 रुपए तय की गई है, इन ईयरफोन को 23 अप्रैल से Amazon, Flipkart, Myntra और Realme India की वेबसाइट से खरीद पाएंगे. ये बड्स आप लोगों को Lemon Cola, Chocolate और Orange Mint रंग में मिलेंगे. 23 अप्रैल से 26 अप्रैल तक चलने वाली पहली सेल के ऑफर के तहत इन ईयरबड्स को 200 रुपए की छूट के साथ खरीदा जा सकेगा.

Realme Buds T500 Pro Features
12.4mm ड्राइवर्स के साथ आने वाले ये ईयरबड्स Hi-Res Audio Wireless को सपोर्ट करते हैं. इनमें LHDC 5.0 कोडेक भी है, जो 24 बिट और 96kHz तक की हाई-क्वालिटी ऑडियो ट्रांसमिशन देता है. इनमें टाइटेनियम-प्लेटेड डायाफ्राम का इस्तेमाल किया गया है, जिससे ज्यादा डीप बेस और ज्यादा शानदार साउंडस्टेज मिलता है. इन ईयरबड्स में कई EQ मोड्स हैं, जिन्हें Realme Link ऐप के जरिए और भी ज्यादा कस्टमाइज किया जा सकता है. इनमें एक MindFlow मोड भी है, जो सुनने के अनुभव को और भी ज्यादा आरामदायक बनाने के लिए आस-पास की आवाजों को प्ले करता है.

Read More WhatsApp Auto Reply: अब हर मैसेज का जवाब खुद देने की जरूरत नहीं! जानें ऑटो-रिप्लाई और AI फीचर कैसे करें इस्तेमाल

ये ईयरफोन्स 50dB तक ANC (एक्टिव नॉइज कैंसलेशन) सपोर्ट भी देते हैं जिसकी रेंज 5000Hz तक है. इसके लिए ये एक रियल-टाइम AI सिस्टम का इस्तेमाल करते हैं, जो आपके कानों की बनावट और आस-पास के माहौल के हिसाब से खुद को एडजस्ट कर लेता है. इनमें साफ आवाज में कॉल करने के लिए 6 माइक्रोफ़ोन का सेटअप भी है और ये लाइव ट्रांसलेशन को भी सपोर्ट करते हैं, जिसमें टू-वे और फ़ेस-टू-फ़ेस, दोनों मोड शामिल हैं.

Read More Acer ने भारत में उतारे दो नए 5G टैबलेट, 12.2 इंच तक की बड़ी स्क्रीन और 8GB RAM; कीमत ₹23,990 से शुरू

कनेक्टिविटी के लिए इन इयरबड्स में ब्लूटूथ वर्जन 6.1 का इस्तेमाल किया गया है और एक ही समय पर इन्हें आप तीन डिवाइस तक से कनेक्ट रह सकते हैं. गेम खेलते समय या वीडियो देखते समय बेहतर अनुभव के लिए ये 45ms की बहुत कम लेटेंसी भी देते हैं. इनमें ‘Find My Earbuds’ का सपोर्ट भी है, जिससे अगर ये कहीं खो जाएं, तो आप इन्हें आसानी से ढूंढ सकते हैं. इस वायरलेस हेडसेट के बारे में दावा है कि चार्जिंग केस के साथ ये बड्स 56 घंटे तक की बैटरी लाइफ देते हैं. ये ईयरबड्स बिना ANC के 13.5 घंटे तक चल सकते हैं और ANC चालू होने पर आठ घंटे तक चलते हैं.

Tags:

Latest News

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED ने पेश की 29,800 पन्नों की फाइनल चार्जशीट, 42  लोग आरोपी छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED ने पेश की 29,800 पन्नों की फाइनल चार्जशीट, 42 लोग आरोपी
नीले ड्रम हत्याकांड में बड़ा फैसला: मुस्कान-साहिल को फांसी, कोर्ट ने महाभारत का दिया हवाला
CM हेल्पलाइन की शिकायत पर नहीं हुई कार्रवाई, शिक्षा विभाग की लापरवाही, दो अधिकारियों को नोटिस जारी
छत्तीसगढ़ के इस आईएएस को केंद्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी, गृह मंत्रालय में बने डिप्टी सेक्रेटरी
पहचान पत्र के बिना दिया कमरा तो मकान मालिक पर होगा केस, किराएदार रखने से पहले थाने को देनी होगी पूरी कुंडली
ममता हुई शर्मसार, मां ने किया 1.80 लाख में 9 महीने के बच्चे का सौदा, पुलिस ने पश्चिम बंगाल से किया बरामद
जंतर-मंतर पहुंचना सीजेपी के इन दो नेता को पड़ा भारी, न्यायिक हिरासत में भेजे गये तिहाड़ जेल, जमानत के लिए कोर्ट पहुंची अर्जी
फेसबुक पर मोटे मुनाफे का लालच पड़ा भारी, प्रॉपर्टी डीलर के 7.90 लाख पार, पुलिस में दर्ज मामला
QR कोड से 5 लाख की साइबर ठगी, चॉइस सेंटर संचालक के खाते हुए होल्ड, हिरासत में दो युवक
व्याख्याता का छात्राओं से गलत संबंध और धर्मांतरण के आरोपों पर मचा बवाल, आंदोलनकारियों का अनिश्चितकालीन धरना
चुनरी यात्रा में उमड़ा मातृशक्ति का जनसैलाब, लेकिन वायरल हो गई हवन कुंड पर बैठ कर पोज वाली फोटो
पैरी प्रोजेक्ट का 2500 करोड़ का ठेका: रातों-रात बदली शर्तें, आधी रात को भोपाल की कंपनी के नाम खुला लिफाफा