Xiaomi का 8,000mAh बैटरी वाला फ्लैगशिप 5G फोन, 100W फास्ट चार्जिंग और स्नैपड्रैगन चिपसेट भी

Xiaomi का 8,000mAh बैटरी वाला फ्लैगशिप 5G फोन, 100W फास्ट चार्जिंग और स्नैपड्रैगन चिपसेट भी

नई दिल्ली। Xiaomi जल्द ही अपना एक और फ्लैगशिप 5G फोन लॉन्च कर सकता है जिसे कंपनी Xiaomi 17 Max के नाम से पेश कर सकती है। इस डिवाइस को Xiaomi 17 सीरीज के पांचवें डिवाइस के तौर पर पेश किया जा सकता है। हालांकि Xiaomi ने अभी तक कोई नया डिवाइस लॉन्च करने की कोई घोषित नहीं की है, लेकिन एक नए लीक से आने वाले स्मार्टफोन के कुछ स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हुआ है।

रिपोर्ट्स में ऐसा भी कहा जा रहा है कि Xiaomi 17 Max में Xiaomi 17 सीरीज की सबसे बड़ी बैटरी देखने को मिल सकती है, जिसमें वायर्ड और वायरलेस दोनों तरह की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलने वाला है जो इसे और भी ज्यादा खास बना देगा। इसके अलावा डिवाइस में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट मिल सकता है।

Xiaomi 17 Max के संभावित स्पेसिफिकेशन्स
वीबो पर टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने बताया है कि Xiaomi के इस नए डिवाइस में 8,000mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है। साथ ही इस फोन में 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। अगर रिपोर्ट्स सही साबित हो जाती हैं तो ये डिवाइस Xiaomi 17 सीरीज का सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन बन जाएगा।

Read More AI Regulation India: AI पर बढ़ेगी सरकारी निगरानी? अश्विनी वैष्णव ने रेगुलेशन को लेकर दिया बड़ा अपडेट

रिपोर्ट्स में ऐसा भी कहा जा रहा है कि Xiaomi 17 Max में अन्य Xiaomi 17 डिवाइस की तरह ही लेटेस्ट वाला Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट देखने को मिल सकता है। हैंडसेट के डिस्प्ले में चारों किनारों पर पतले, सिमेट्रिकल बेजल हो सकते हैं। इसके अलावा Xiaomi 17 Max का रियर कैमरा डिजाइन सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल जैसा हो सकता है। नए डिवाइस में कंपनी खास पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस ऑफर कर सकती है।

Read More Acer ने भारत में उतारे दो नए 5G टैबलेट, 12.2 इंच तक की बड़ी स्क्रीन और 8GB RAM; कीमत ₹23,990 से शुरू

Xiaomi 17 Max कब तक होगा लॉन्च?
रिपोर्ट्स के अनुसार Xiaomi 17 Max इस साल की पहली तिमाही में Xiaomi 17 सीरीज के पांचवें डिवाइस के तौर पर लॉन्च हो सकता है। बता दें कि अभी इस लाइनअप में Xiaomi 17, Xiaomi 17 Pro, Xiaomi 17 Pro Max और Xiaomi 17 Ultra मॉडल शामिल हैं।

Tags:

Latest News

चुनाव केस में भूपेश को हाई कोर्ट से झटका, विजय बघेल की याचिका पर आगे बढ़ेगी सुनवाई चुनाव केस में भूपेश को हाई कोर्ट से झटका, विजय बघेल की याचिका पर आगे बढ़ेगी सुनवाई
Bastar Flood News: बाढ़ में उजड़े घर, मुआवजे से भी कटी लोन की किस्त! तिरपाल के नीचे रहने को मजबूर परिवार
अजगर की दुर्लभ सर्जरी, मुंह से निकाली 200 ग्राम की गांठ, दो घंटे तक चला ऑपरेशन
Delhi Police Crackdown: दिल्ली प्रदर्शन पर फेक पोस्ट के खिलाफ बड़ा एक्शन, 4 FIR दर्ज; 500 से ज्यादा पोस्ट हटाए गए
UPI Payment Charges: दिवाली तक टला MDR चार्ज, व्यापारियों को राहत; जानिए किस पर पड़ेगा असर
जमीन सीमांकन पर राजनीतिक संग्राम, कांग्रेस ने तोड़ी बैरिकेडिंग, वाटर कैनन से रोका प्रदर्शन
फिटनेस सर्टिफिकेट नहीं तो मालिक और ड्राइवर की जेब से निकलेगा मुआवजा, हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
2.76 लाख का रूपए का पहला चेक अटका तो थमा दिया दूसरा चेक, वह भी हो गया बाउंस, आरोपी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज
आयुर्वेदिक बोर्ड चुनाव की मतगणना पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, लगी रोक खत्म, अब नतीजों का इंतजार
Jagdalpur News: शिक्षक और भोजन की समस्या से परेशान दिव्यांग छात्र सड़क पर उतरे, चटाई बिछाकर किया प्रदर्शन
Raipur News: CM हाउस के बाहर अचानक मचा बवाल, कई गाड़ियों के तोड़े शीशे; पुलिस ने व्यक्ति को लिया हिरासत में
Rahul Gandhi Defamation Case: राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, मानहानि मामले में निचली अदालत की कार्यवाही पर रोक