अगस्त में आएगी Google Pixel 10 Series, लॉन्च से पहले जान लें ये जरूरी बातें

अगस्त में आएगी Google Pixel 10 Series, लॉन्च से पहले जान लें ये जरूरी बातें

गूगल जल्द फ्लैगशिप फीचर्स के साथ नई Pixel 10 series को लॉन्च कर सकता है. इस साल Made by Google Event के दौरान नई पिक्सल 10 सीरीज के अलावा नए पिक्सल बड्स और पिक्सल वॉच को उतारा जा सकता है. ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमन द्वारा शेयर किए गए मीडिया इनवाइट के अनुसार, मेड बाय गूगल 2025 इवेंट 20 अगस्त को भारतीय समयानुसार रात 10:30 बजे शुरू होगा.

इस पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए Made by Google के ऑफिशियल X अकाउंट ने भी इस बात की पुष्टि करते हुए लिखा है, Officially official. कंपनी के इस अपकमिंग इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग मेड बाय गूगल के आधिकारिक यूट्यूब, सोशल मीडिया अकाउंट और वेबसाइट पर होने की उम्मीद है.

क्या है उम्मीद?
गूगल इवेंट के दौरान नई पिक्सल 10 सीरीज में नए Pixel 10, Pixel 10 Pro, Pixel 10 Pro XL और Pixel 10 Pro Fold को लॉन्च किया जा सकता है. स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए इस नई सीरीज में कंपनी के टेंसर जी5 चिपसेट का इस्तमाल किया जा सकता है. इन चारों स्मार्टफोन्स के अलावा नई पिक्सल वॉच 4 को उतारा जा सकता है, रिपोर्ट्स की माने तो इस नई वॉच में मौजूदा मॉडल वाला स्नैपड्रैगन डब्ल्यू5 जेनरेशन 1 प्रोसेसर मिलेगा. दो साइज ऑप्शन और 459mAh बैटरी के साथ इस नई वॉच को लॉन्च किया जा सकता है.

Read More पुराना फोन बेचने से पहले सिर्फ Factory Reset न करें! ये 6 जरूरी स्टेप्स भूल गए तो डेटा हो सकता है लीक

आने वाले हैं नए बड्स
फिलहाल कंपनी के अपकमिंग ट्रू वायरलेस स्टीरियो ईयरबड्स को लेकर कोई भी जानकारी उपलब्ध नहीं है लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि पिक्सल 10 सीरीज और नई वॉच के साथ ग्राहकों के लिए नए पिक्सल बड्स 2ए को उतारा जा सकता है. नए ईयरबड्स की कीमत 149 यूरो (लगभग 14 हजार रुपए) हो सकती है. इस साल पिक्सल 10 में टेलीफोटो कैमरा सेंसर को शामिल किया जा सकता है, हालांकि प्राइमरी और अल्ट्रावाइड कैमरा को थोड़ा डाउनग्रेड किया जा सकता है. वहीं, फोल्डेबल पिक्सल को बैटरी और ड्यूरेबिलिटी के मामले में अपग्रेड किया जा सकता है.

Tags:

Latest News

NH-49 जाम करने वालों पर पुलिस सख्त! चक्काजाम के बाद 5 नामजद समेत कई लोगों पर केस दर्ज NH-49 जाम करने वालों पर पुलिस सख्त! चक्काजाम के बाद 5 नामजद समेत कई लोगों पर केस दर्ज
CJP संसद मार्च के दौरान जंतर-मंतर पर तनाव, बैरिकेडिंग के पास प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की; कई हिरासत में
1000 करोड़ के कथित घोटाले में बड़ा एक्शन! कारोबारी महेंद्र गोयनका गिरफ्तार, 10 दिन की रिमांड
Sonam Wangchuk Demand: भूख हड़ताल खत्म करने के लिए सोनम वांगचुक ने सरकार के सामने रखीं तीन शर्तें, अस्पताल से किया बड़ा दावा
पुराना फोन बेचने से पहले सिर्फ Factory Reset न करें! ये 6 जरूरी स्टेप्स भूल गए तो डेटा हो सकता है लीक
बिस्तर पर जाते ही उड़ जाती है नींद? एक्सपर्ट्स की ये आसान ट्रिक्स दिला सकती हैं सुकून भरी नींद
गाड़ियों की डिलीवरी के लिए 1 महीने की वेटिंग, 4 महीने में ही कम पड़ गया सब्सिडी का 100 करोड़ का बजट
अफसरशाही की लेटलतीफी: अनुबंध रिन्यू नहीं होने से कबाड़ बनीं फूड टेस्टिंग वैन, 33 जिलों में मिलावटखोरों पर कार्रवाई ठप
राजधानी के 4 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में रामभरोसे चल रहीं सर्जरी: ऑपरेशन के दौरान खून की जरूरत पड़े तो रेफर करने के अलावा कोई विकल्प नहीं
गश्त छोड़ 'चुस्की' में मस्त हैं साहब, सिरगिट्टी में अपराधियों की मौज: सटोरिया सरेआम कह रहा- 'दोनों साहब को जाता है महीने का चढ़ावा'
कर्मचारियों के नाम पर 172 करोड़ की हेराफेरी: पूर्व आबकारी एमडी त्रिपाठी गिरफ्तार, 20 जुलाई तक रिमांड पर; रामगोपाल अग्रवाल से होगी पूछताछ
रायपुर डेयरी कॉलेज: 6 साल का इंतजार होगा खत्म, अगस्त में शुरू होगा शैक्षणिक डेयरी प्लांट; पढ़ाई के साथ कमाई भी कर सकेंगे विद्यार्थी