छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस अधिकारियो की गिरफ़्तारी के आसार ,समीर विश्नोई पत्नी समेत ईडी के कब्जे में ,सूर्यकांत तिवारी और कलेक्टर रानू साहू अभी भी गायब ,पति जेपी मौर्य के सरकारी गवाह बनने की खबर,कोयले की कालिख से प्रदेश शर्मसार ,एक्टिव मोड़ में आईटी-ईडी

छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस अधिकारियो की गिरफ़्तारी के आसार ,समीर विश्नोई पत्नी समेत ईडी के कब्जे में ,सूर्यकांत तिवारी और कलेक्टर रानू साहू अभी भी गायब ,पति जेपी मौर्य के सरकारी गवाह बनने की खबर,कोयले की कालिख से प्रदेश शर्मसार ,एक्टिव मोड़ में आईटी-ईडी

छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस अधिकारियो की गिरफ़्तारी के आसार ,समीर विश्नोई पत्नी समेत ईडी के कब्जे में ,सूर्यकांत तिवारी और कलेक्टर रानू साहू अभी भी गायब ,पति जेपी मौर्य के सरकारी गवाह बनने की खबर,कोयले की कालिख से प्रदेश शर्मसार ,एक्टिव मोड़ में आईटी-ईडी रायपुर : छत्तीसगढ़ में आईटी-ईडी रेड को लेकर सरगर्मिया तेज है […]


छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस अधिकारियो की गिरफ़्तारी के आसार ,समीर विश्नोई पत्नी समेत ईडी के कब्जे में ,सूर्यकांत तिवारी और कलेक्टर रानू साहू अभी भी गायब ,पति जेपी मौर्य के सरकारी गवाह बनने की खबर,कोयले की कालिख से प्रदेश शर्मसार ,एक्टिव मोड़ में आईटी-ईडी


रायपुर : छत्तीसगढ़ में आईटी-ईडी रेड को लेकर सरगर्मिया तेज है | ईडी की जद में आए कई अफसर और कारोबारी सिर पर पैर रखकर भागते नजर आ रहे है | जबकि जिनके ठिकानो पर छापेमारी हुई है ,वहां से एक बार फिर भारी मात्रा में दस्तावेज और नगदी मिलने की सूत्रों से जानकारी आ रही है | ताजा खबर के मुताबिक कुछ आईएएस अफसर गिरफ़्तारी से बचने और नौकरी पर मंडराते खतरे को देखते हुए ,सरकारी गवाह बनने के लिए तैयार हो गए है | सूत्रों के मुताबिक इसमें पहला नाम माइनिंग विभाग के डायरेक्टर जेपी मौर्य का है |

सूत्रों का दावा है कि प्रारम्भिक पूछताछ में ही जेपी मौर्य ने परदे के पीछे की कहानी बयां कर ईडी के समक्ष अपने बयान दर्ज कराए है | जानकारी के मुताबिक वर्ष 2005 बैच के आईपीएस अधिकारी अभिषेक गोयल के नेतृत्व में ईडी की टीम पूछताछ में जुटी है | अभिषेक गोयल बेंगलुरु से कल ही सीधे रायपुर पहुंचे थे |

Read More बुलंदशहर में मंच से खुलेआम धमकी! BJP नेता बोले- TMC सांसद सायोनी घोष का सिर लाओ, 1 करोड़ पाओ

सूत्रों का दावा है कि धमतरी के RG, छत्तीसगढ़ माइनिंग कार्पोरेशन के कर्ता-धर्ता ,सूर्यकांत तिवारी और रानू साहू की सिफारिश पर कोयले की दलाली और अफरा-तफरी को लेकर जेपी मौर्य ने ईडी के सामने मुँह खोल दिया है | उसने संवैधानिक पदों पर बैठे ऐसे “शख्स” का नाम लिया है ,जिसके निर्देश पर लाखो टन कोयले की दलाली की गई | इसे औने -पौने कीमत में खरीद कर ऊँचे दाम में खुले बाजार में बेच दिया गया |इस संबंध में उसने डिजिटल साक्ष्य भी जांच अधिकारियो को सौंपे है |

Read More रेत माफियाओं पर चला बुलडोजर एक्शन! आरंग में 1740 घनमीटर अवैध रेत जब्त, हाईवा भी सीज

सूत्रों के मुताबिक छत्तीसगढ़ में माइनिंग के कई खिलाडी आईटी-ईडी की राडार में है | बताया जा रहा है कि इससे जुड़े मामलो में कई और ईडी के हथ्थे चढ़ सकते है | सूत्रों के मुताबिक जेपी मौर्य के ठिकाने से दो महत्वपूर्ण नेताओ द्वारा उनके गुर्गो को खदान आवंटन के लिए की गई सिफारिशों और आवंटन से जुड़े कई दस्तावेज बरामद हुए है | सूत्रों का दावा है कि जेपी मौर्य ने सरकारी गवाह बनने की पेशकश कर बताया है कि आखिर कैसे दबाव डालकर उनसे कार्य कराया जाता है | जेपी मौर्य ने अपनी कलेक्टर पत्नी रानू साहू की कार्यप्रणाली को लेकर भी कई चौकाने वाले खुलासे किए है | सूत्रों के मुताबिक जेपी मौर्य सरकारी गवाह बनेंगे या फिर उनकी गिरफ्तारी होगी ,इस पर अंतिम फैसला अभी नहीं हो पाया है |

उधर,पिछले 40 घंटे से नदारद पत्नी और रायगढ़ कलेक्टर रानू साहू की लोकेशन और सम्पर्को को लेकर जेपी मौर्य ने अनभिज्ञता जाहिर की है | वही एक अन्य आईएएस अधिकारी समीर विश्नोई और उनकी पत्नी से अभी भी पूछताछ जारी है | सूत्रों का दावा है कि विश्नोई के ठिकानो से लगभग 4 करोड़ की नगदी और भारी मात्रा में सोने के गहने बरामद हुए है |

इसके आलावा बड़ी तादाद में जमीनों के दस्तावेज भी मिले है | बताया जाता है कि स्टेट GST विभाग द्वारा कारोबारियों से वसूली जाने वाली अवैध रकम से जुडी एक डायरी भी बरामद हुई है | इसमें लेन देन के ब्योरे के आलावा कई और जानकारी दर्ज है | सूत्रों का दावा है कि समीर विश्नोई पत्नी समेत ईडी के हत्थे चढ़ सकते है |

सूत्रों द्वारा यह भी बताया जा रहा है कि महासमुंद से ईडी के कब्जे में आए एलके तिवारी,बादल मक्कड़ ,सन्नी लुनिया और अजय नायडू के पास से कई दस्तावेजों के आलावा लगभग ढाई करोड़ रकम बरामद हुई है | रायगढ़ से नवनीत तिवारी ,बिलासपुर से रुपेश अग्रवाल ,कोरबा से सुनील अग्रवाल के ठिकानो से भी नगदी और करोडो की रकम बरामद हुई है | सूत्रों का दावा है कि अब तक लगभग 10 करोड़ की नगदी समेत अरबो की अवैध सम्पत्ति का ब्योरा ईडी के हाथ लगा है |

सूत्रों के मुताबिक एक जाने-माने रियल स्टेट से जुड़े कारोबारी के साथ भी करोडो के निवेश के दस्तावेजी प्रमाण ईडी को मिले है | सूत्रों के मुताबिक छापेमारी की जद में आए कुछ अफसरों और कारोबारियों को छोड़ शेष सभी ईडी के कब्जे में है | उनसे अलग-अलग पूछताछ चल रही है | हालाँकि ईडी की ओर से किसी की भी गिरफ़्तारी की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो पाई है |

उधर खबर आ रही है कि ईडी की टीम पंचनामा तैयार कर कल गुरुवार को रायगढ़ में कलेक्टर रानू साहू के बंगले में दाखिल हो सकती है | हालाँकि इसके लिए कानूनी प्रक्रिया के भी प्रारम्भ करने की जानकारी मिली है | सूत्रों द्वारा यह भी बताया जा रहा है कि रानू साहू और सूर्यकांत तिवारी की खोजबीन जारी है |

सूर्यकांत के भोपाल में होने की खबर आज दिनभर सुर्खियों में रही | यही नहीं रानू साहू के अज्ञात नम्बरो से उसके करीबियों को फोन करने की खबर भी सामने आई | सूत्रों के मुताबिक रानू साहू ने अपने भाई और उसके एक दोस्त शेखर खरे को फोन कर जल्द से जल्द दस्तावेज,गहने और नगदी हटाने की हिदायत दी है |

सूत्रों के मुताबिक रानू साहू के फोन के बाद धमतरी की किसी “माया” नामक सरकारी कर्मी से संपर्क कर उसे भी हिदायत दिए जाने की खबर है | बताया जाता है कि माया के पास भी ,रानू की माया है | फिलहाल ईडी की कार्यवाही जारी है | छापो को लेकर बरामदगी और किसी भी शख्स की गिरफ़्तारी को लेकर ईडी की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आने से प्रदेश में गहमा-गहमी है |

Tags:

Latest News

कागजों पर लहलहा रहे 52 हजार पेड़: नई माताओं के नाम पर रायपुर में ग्रीन पालना फर्जीवाड़ा, वन विभाग के आंकड़ों ने खोली पोल कागजों पर लहलहा रहे 52 हजार पेड़: नई माताओं के नाम पर रायपुर में ग्रीन पालना फर्जीवाड़ा, वन विभाग के आंकड़ों ने खोली पोल
खाकी का फुल भौकाल, बीच सड़क पर खून बहाने वालों का पुलिस ने निकाला जुलूस, SP के एक निर्देश ने निकाल दी गुंडों की हेकड़ी
चिकित्सा शिक्षा विभाग में 100 करोड़ का टेंडर सेट: चहेती कंपनी को रेवड़ी बांटने का खेल, नियम बदलकर स्थानीय एजेंसियों को किया बाहर
महाघोटाला: खदानों की धूल फांकते रहे गरीब, इधर DMF के 500 करोड़ डकार गया अफसर-ठेकेदार सिंडिकेट
CG आबकारी घोटाला: 3000 कर्मचारियों के पसीने की कमाई डकार गया सिंडिकेट, ओवरटाइम और बोनस के नाम पर 183 करोड़ की लूट 
CG में नए 'वन बल प्रमुख' की तलाश: 31 मई को राव और झा की रिटायरमेंट; क्या मिलेगा एक्सटेंशन या प्रभारी के भरोसे चलेगा महकमा?
कद्दावर विधायक धर्मजीत सिंह के तखतपुर में गजब का विकास: 36 लाख का गौरव पथ महीने भर में ही उधड़ा, बारिश से पहले सड़क ने तोड़ दिया दम
‘मेरी बेटी ने आत्महत्या नहीं की… उसे मारा गया’, ट्विशा केस में पिता का बड़ा दावा, AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग
रेत माफियाओं पर चला बुलडोजर एक्शन! आरंग में 1740 घनमीटर अवैध रेत जब्त, हाईवा भी सीज
दुनिया में फिर मंडरा रहा महामारी का खतरा! इबोला पर WHO की ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी, भारत भी अलर्ट मोड में
बंगाल में सुवेंदु सरकार का बड़ा दांव: महिलाओं को 3000 महीना, फ्री बस यात्रा और मदरसों की फंडिंग पर रोक
डीएमएफ घोटाला: पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, लेकिन छत्तीसगढ़ में 'नो एंट्री'