छत्तीसगढ़ को मिलेगी हाईटेक सुरक्षा की सौगात: अमित शाह 400 नई पुलिस गाड़ियों को दिखाएंगे हरी झंडी, हर जिले में मजबूत होगा रिस्पॉन्स सिस्टम

छत्तीसगढ़ को मिलेगी हाईटेक सुरक्षा की सौगात: अमित शाह 400 नई पुलिस गाड़ियों को दिखाएंगे हरी झंडी, हर जिले में मजबूत होगा रिस्पॉन्स सिस्टम

रायपुर: केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर प्रशासनिक और सुरक्षा स्तर पर तैयारियां तेज हो गई हैं। 18 मई को रायपुर पुलिस लाइन में आयोजित बड़े कार्यक्रम में अमित शाह प्रदेशभर के लिए डायल-112 सेवा की 400 से अधिक नई अत्याधुनिक वाहनों को हरी झंडी दिखाएंगे। इस पहल के साथ ही अब तक सीमित जिलों में संचालित आपातकालीन पुलिस सेवा को राज्य के सभी 33 जिलों तक विस्तार दिया जाएगा। उपमुख्यमंत्री Vijay Sharma ने इसे प्रदेश की कानून-व्यवस्था और त्वरित पुलिस रिस्पॉन्स सिस्टम के लिए बड़ा कदम बताया है।

सरकार के मुताबिक नई डायल-112 गाड़ियों को हाईटेक तकनीक और आधुनिक संचार सुविधाओं से लैस किया गया है, ताकि दुर्घटना, अपराध, महिला सुरक्षा और आपातकालीन स्थितियों में लोगों को तेजी से सहायता मिल सके। इसके साथ ही प्रत्येक जिले के लिए सर्वसुविधायुक्त विशेष वाहन भी रवाना किए जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश को अत्याधुनिक फॉरेंसिक साइंस लेबोरेट्री की सौगात भी मिलने जा रही है, जिससे आपराधिक मामलों की जांच और वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया और मजबूत होगी।

गृह मंत्री अमित शाह अपने दौरे के दौरान बस्तर क्षेत्र में भी कई अहम विकास और सुरक्षा परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। जानकारी के मुताबिक नेतानार सुरक्षा कैंप को “जनसुविधा केंद्र” के रूप में विकसित किया जाएगा, जहां स्थानीय लोगों को अस्पताल, स्कूल, आंगनबाड़ी और अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इस दौरान बस्तर में चल रहे विकास कार्यों और नक्सल उन्मूलन अभियान को लेकर उच्चस्तरीय प्रस्तुति भी दी जाएगी।

Read More सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत: आबकारी ओवरटाइम घोटाले के आरोपी असिस्टेंट कमिश्नर नवीन तोमर रिहा

दौरे के दौरान अमित शाह शहीद जवानों के परिजनों, नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों और सामाजिक संगठनों से भी मुलाकात करेंगे। राज्य सरकार इस दौरे को सुरक्षा और विकास के संतुलित मॉडल के तौर पर पेश कर रही है। हालांकि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए बस्तर में प्रस्तावित नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। वहीं 19 मई को केंद्रीय गृहमंत्री मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में शामिल होंगे, जिसमें कई राज्यों के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ अधिकारी भाग लेंगे।

Read More Korba Illegal Abortion Case: 15 साल पुराने मामले में हाईकोर्ट का फैसला, तीन डॉक्टर दोषी करार

इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री Bhupesh Baghel के आईपीएल को लेकर दिए गए बयान पर भी राजनीतिक प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि यदि कोई सुझाव सकारात्मक सोच के साथ दिया जाता है तो उस पर विचार किया जाना चाहिए। उन्होंने संकेत दिए कि राष्ट्रीय मुद्दों पर सभी दलों को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ अपनी बात रखनी चाहिए।

Latest News

सिगरेट के धुएं के बीच चाकू लहराती युवती का वीडियो वायरल, दो दिन पहले मारपीट का वीडियो भी आया था सामने सिगरेट के धुएं के बीच चाकू लहराती युवती का वीडियो वायरल, दो दिन पहले मारपीट का वीडियो भी आया था सामने
पहले कॉलेज में शिकायत, फिर कलेक्टर का दरवाजा खटखटाया; प्रोफेसर पर छात्राओं के गंभीर आरोप
Bhupesh Baghel News: सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, चुनाव याचिका खारिज कराने की SLP खारिज; 5 अक्टूबर को हाईकोर्ट में सुनवाई
एक गंध, 500 मीटर का पीछा और फिर खुला राज… ‘बाघा’ ने पुलिस को पहुंचाया आरोपी के घर
खेत में मधुमक्खियों का कहर, बेटे को बचाकर खुद मौत से हार गई मां, 3 घंटे तक झेलती रही डंक
घर के बाहर धूप सेंक रहे थे तीन बुजुर्ग, अचानक भालू ने किया हमला, दंपती समेत तीन घायल
मजदूरी से पीएचडी तक का सफर, छात्रवृत्ति ने बदली डॉ. नरेश तिवारी की जिंदगी, अब संभाल रहे विश्वविद्यालय की कमान
पहले चले लाठी-डंडे, फिर निकला चाकू... गैंगवार के दौरान युवक की हत्या
आज रात रोशनी से जगमगाएगा रायपुर, गणेश झांकी पर 2 हजार जवानों का पहरा; शराब दुकानें रहेंगी बंद, जानें पूरा रूट-पार्किंग प्लान
छत्तीसगढ़ कोल घोटाला: 3 अक्टूबर को 35 आरोपियों पर EOW की फाइनल चार्जशीट, विधायक देवेंद्र यादव से भी पूछताछ
छत्तीसगढ़ में बारिश से फसलें प्रभावित, CM साय का किसानों को भरोसा- सर्वे के बाद मिलेगा मुआवजा
नर्स से अवैध संबंध, पत्नी से मारपीट और तलाक की धमकी… हाई कोर्ट ने डॉक्टर पति को माना आत्महत्या के लिए दोषी