राजा रघुवंशी हत्याकांड में दो को मिली जमानत, सोनम को शरण देने का आरोप

राजा रघुवंशी हत्याकांड में दो को मिली जमानत, सोनम को शरण देने का आरोप

राजा रघुवंशी हत्याकांड में दो को मिली जमानत, सोनम को शरण देने का आरोप

राजा रघुवंशी हत्याकांड में नया मोड़, अदालत ने सह-आरोपी लोकेंद्र तोमर और बलबीर अहिरवार को जमानत दी। दोनों पर मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को शरण देने का आरोप है।

इंदौर: इंदौर निवासी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में नए अपडेट सामने आए हैं. इस हाई-प्रोफाइल केस में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी डीकेके मिहसिल्ल की अदालत ने दो सह-आरोपियों, लोकेंद्र सिंह तोमर और बलबीर अहिरवार को जमानत दे दी है. लोकेंद्र सिंह तोमर इस मामले में गिरफ्तार होने वाला आठवां आरोपी था.

लोकेंद्र वह फ्लैट मालिक है, जहां हत्या के बाद मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी ने शरण ली थी, जबकि बलबीर उस इमारत का सुरक्षा गार्ड है. द शिलॉन्ग टाइम्स की रिपोर्ट्स के अनुसार, उसकी इमारत के एक फ्लैट में सोनम रघुवंशी 30 मई से 7 जून 2025 तक छिपी रही थी. बताया गया है कि यह फ्लैट शिलोम जेम्स नामक व्यक्ति को किराए पर दिया गया था. बलबीर अहिरवार, जो उस फ्लैट का सुरक्षा गार्ड है, उस दौरान तैनात था और इस पूरी गतिविधि की जानकारी रखता था.

सरकारी वकील तुषार चंदा के अनुसार, दोनों सह-आरोपियों के खिलाफ दर्ज धाराएं जमानती थीं और उनकी हत्या में कोई प्रत्यक्ष भूमिका नहीं पाई गई. अदालत को बताया गया कि इन दोनों की भूमिका केवल सोनम को शरण देने और सुरक्षा तक सीमित थी. इसी आधार पर अदालत ने उन्हें जमानत पर रिहा करने का निर्णय लिया. चंदा ने यह भी स्पष्ट किया कि जांच के दौरान इनकी संलिप्तता केवल परिस्थितिजन्य थी.

Read More ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद का बड़ा ट्विस्ट! समय रैना-रणवीर इलाहाबादिया को सुप्रीम कोर्ट से राहत, सभी FIR रद्द

उधर, इस मामले में एक अन्य आरोपी शिलोम जेम्स को अदालत ने 2 जुलाई को हुई सुनवाई के बाद 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। शिलोम पर आरोप है कि उसने हत्या से जुड़े सबूतों को मिटाने का प्रयास किया. वह इंदौर का निवासी है और उसके वकील अब अगली सुनवाई में जमानत याचिका दाखिल करने की तैयारी में हैं. गौरतलब है कि 23 मई को मेघालय के सोहरा में राजा रघुवंशी की हत्या उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी ने कर दी थी. यह मामला देशभर में चर्चा में रहा और अब अदालत में सुनवाई जारी है.

Read More JPSC-JSSC आंदोलन के बीच राहुल गांधी की चिट्ठी से बढ़ा सियासी दबाव, हेमंत सोरेन से बोले- छात्रों के बीच जाकर सुनें बात

Error on ReusableComponentWidget

Latest News

मीना खलखो हत्याकांड: दो जवानों की रिहाई बरकरार, हाई कोर्ट ने राज्य की अपील की खारिज मीना खलखो हत्याकांड: दो जवानों की रिहाई बरकरार, हाई कोर्ट ने राज्य की अपील की खारिज
बाल सुधार गृह में रेप आरोपी की संदिग्ध मौत, फांसी के फंदे पर मिली लाश, एक महीने पहले चौकीदार की हुई थी हत्या
नमक की बोरियों के नीचे छिपा था ‘काला कारोबार’! सुकमा में 308 किलो गांजा जब्त, राजस्थान के दो युवक गिरफ्तार
हिमाचल में बारिश का रौद्र रूप: पहाड़ टूटकर पटरी पर गिरा, कालका-शिमला ट्रेन थमी; हाईवे भी मलबे में घिरा
रायपुर में रेलवे ट्रैक पर 19 साल के युवक की लाश, शरीर पर चोटों ने बढ़ाया शक; हत्या के एंगल से जांच तेज
हाई कोर्ट के आदेशों की अनदेखी पर सूरजपुर जिला पंचायत सीईओ को नोटिस, अवमानना कार्रवाई की चेतावनी
बिलासपुर में मॉडल थाना बनाने की पहल, एसएसपी ने लिया सिविल लाइन थाना को गोद
Royal Challenge से McDowell’s तक बदल सकता है स्वाद! Diageo ने बदला फॉर्मूला, फ्लेवरिंग नियमों के बाद पूरे भारत में होगी नई व्यवस्था
जंतर-मंतर प्रदर्शन में Face Recognition पर दिल्ली पुलिस का सुप्रीम कोर्ट में जवाब, बोली- ‘शांतिपूर्ण छात्रों को निशाना नहीं बनाया’
15 दिन पहले जिसका किया अंतिम संस्कार, वही युवक अचानक लौटा घर! जिंदा देख परिवार के उड़े होश, जांच में जुटी पुलिस
सरगुजा में खौफनाक वारदात: माता-पिता की हत्या का आरोप, शव बोरी में भरकर ठिकाने लगाने की कोशिश; दूसरा बेटा पहुंचा तो भागा आरोपी
Axis Bank में अंदरूनी गड़बड़ी का आरोप: ग्राहक का मोबाइल नंबर बदला, FD की रकम पहुंची दूसरे खाते में, 15 लाख की हेराफेरी पर FIR