6 लीटर शराब जब्ती मामले में हिरासत में मौत: सुप्रीम कोर्ट सख्त, जांच सीबीआई को, 25 लाख मुआवजे का आदेश

6 लीटर शराब जब्ती मामले में हिरासत में मौत: सुप्रीम कोर्ट सख्त, जांच सीबीआई को, 25 लाख मुआवजे का आदेश

बिलासपुर.सीपत थाना क्षेत्र में 1200 रुपए कीमत की 6 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किए गए 34 वर्षीय श्रवण सूर्यवंशी की पुलिस कस्टडी में हुई मौत के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ ने राज्य सरकार तथा पुलिस प्रशासन के रवैये पर गहरी नाराजगी जताते हुए पूरे प्रकरण की जांच सीबीआई को सौंप दी है। अदालत ने हाई कोर्ट द्वारा पूर्व में तय की गई 1 लाख रुपए की मुआवजा राशि को कम मानते हुए, राज्य सरकार को निर्देश दिया है कि मृतक की पत्नी को चार सप्ताह के भीतर 25 लाख रुपए का अंतरिम मुआवजा प्रदान किया जाए। प्रकरण की अगली सुनवाई 13 अक्टूबर 2026 को निर्धारित की गई है। इस तिथि पर सीबीआई को अपनी स्टेटस रिपोर्ट अदालत के पटल पर रखनी होगी।

घटनाक्रम के अनुसार, 18 जनवरी 2024 को सीपत थाने में पदस्थ हेड कांस्टेबल उमाशंकर राठौर ने श्रवण को रोककर उसकी तलाशी ली थी। पुलिस के मुताबिक, उसके पास से दो-दो लीटर की तीन बोतलों में कच्ची शराब मिली थी। आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के अंतर्गत गिरफ्तारी के बाद रिमांड प्रक्रिया पूरी कर युवक को बिलासपुर सेंट्रल जेल दाखिल कर दिया गया। 21 जनवरी को जेल में तबीयत खराब होने की बात कहकर उसे सिम्स अस्पताल भेजा गया। अगले ही दिन 22 जनवरी 2024 की सुबह करीब 6 बजे उसकी जान चली गई।

शुरुआती दौर में जेल और सिम्स प्रशासन की तरफ से जो रिपोर्ट तैयार की गई, उसमें मौत की वजह शराब छोड़ने के कारण उत्पन्न लक्षण और फेफड़ों की दिक्कत बताई गई। मृतक के शरीर पर किसी भी तरह की बाहरी चोट होने से इनकार कर दिया गया। मामला कस्टोडियल डेथ का होने के चलते बिलासपुर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के निर्देश पर प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा जांच शुरू की गई। न्यायिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में हुए पोस्टमॉर्टम में असलियत सामने आई। रिपोर्ट में दर्ज हुआ कि मृतक के सिर के पिछले हिस्से में गहरा घाव था, जहां से लगातार रक्तस्राव हो रहा था। शरीर के अंदरूनी हिस्सों में भी ब्लीडिंग, दाईं कलाई पर सूजन के साथ जांघ और गर्दन के पीछे गंभीर चोट के निशान पाए गए। इन तथ्यों से यह स्थापित हो गया कि कस्टडी के दौरान हुई मारपीट उसकी मौत का कारण बनी।

Read More रायगढ़ में अंधविश्वास का काला सच: शादी और बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, 6 लाख की ठगी; दो गिरफ्तार

न्यायिक मजिस्ट्रेट ने 22 जुलाई 2024 को दी गई अपनी विस्तृत रिपोर्ट में यह पुष्ट कर दिया था कि मौत सिर में लगी चोट के कारण हुई है। इसके बावजूद राज्य पुलिस ने जिम्मेदार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने में कोताही बरती। न्याय के लिए मृतक की पत्नी लहरा बाई और उसकी बेटियों ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की। 3 अक्टूबर 2024 को हाई कोर्ट ने कस्टोडियल हिंसा की बात तो मानी, लेकिन मुआवजे के रूप में केवल 1 लाख रुपए देने का निर्देश दिया। इस फैसले को अंततः सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई।

Read More बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा: 21 जिलों में आगजनी और बम धमाके, बस में जिंदा जला ड्राइवर; 10 घायल

बीती 4 अगस्त 2026 को सुप्रीम कोर्ट के समक्ष छत्तीसगढ़ के डीजीपी, डीजी जेल और प्रमुख सचिव (गृह) वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित हुए। अदालत ने जब पूछा कि न्यायिक रिपोर्ट आने के बाद भी एफआईआर दर्ज क्यों नहीं की गई, तो डीजीपी का तर्क था कि उन्हें जांच रिपोर्ट आधिकारिक रूप से प्राप्त नहीं हुई थी। इस दलील पर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ी आपत्ति जताई। अदालत ने टिप्पणी की कि जब राज्य सरकार ने हाई कोर्ट में स्वयं स्वीकार किया था कि जांच चल रही है, तो अब ऐसा तर्क प्रस्तुत करना अदालत की आंखों में धूल झोंकने के समान है।

Tags:

Latest News

जगदलपुर के बाल संप्रेक्षण गृह से 5 बच्चे फरार, पूजा के दौरान तोड़ा खिड़की का ग्रिल; मचा हड़कंप जगदलपुर के बाल संप्रेक्षण गृह से 5 बच्चे फरार, पूजा के दौरान तोड़ा खिड़की का ग्रिल; मचा हड़कंप
खोती विरासत को फिर मिलेगी पहचान, सुवा नाच से गूंजेगी छत्तीसगढ़ी माटी की महक, लोकसंस्कृति के रंग में रंगेगा बिलासपुर
एनएचएम कर्मचारियों को सरकार की दो बड़ी सौगात, मेडिकल और ट्रांसफर नीति में मिलेगी राहत
Swami Indradev Maharaj: यौन उत्पीड़न के आरोपों में घिरे स्वामी इंद्रदेव महाराज पर बड़ा एक्शन, निरंजनी अखाड़े ने महामंडलेश्वर पद से किया निष्कासित
कबरा हाथी को अब जंगल में नहीं छोड़ेगा वन विभाग, रमकोला रेस्क्यू सेंटर ले जाने की तैयारी, 18 लोगों की ले चुका है जान
गौरा-गौरी विसर्जन के दौरान मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, गोढ़ी और उड़गन गांव के लोग आमने-सामने, पुलिस ने संभाला मोर्चा, 7 युवकों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
CBI की रिमांड खत्म, अब ED की तैयारी, प्रोटेक्शन मनी  पर चुप्पी को लेकर नरेश गुप्ता ने कहा जांच की जाएगी तभी तो उत्तर आएगा
Chhattisgarh Dhan Kharidi 2026: किसानों को बड़ी राहत, 21 क्विंटल धान बेचने की अनिवार्यता खत्म, अब बिना धान बेचे भी मिलेगा बोनस
छत्तीसगढ़ में ड्राइवरों की देशव्यापी 'स्टीयरिंग छोड़ो' हड़ताल का असर, रायपुर में स्कूल बसों के संचालन पर संकट, हजारों बच्चों की बढ़ सकती है परेशानी
20 साल की सेवा भी नहीं आई काम, खराब रिकॉर्ड पर सरकार ने किया रिटायर, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की अपील
Amit Baghel News: अमित बघेल ने तीन महीने की अंतरिम जमानत खत्म होने पर कोर्ट में किया सरेंडर, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़ में आज जारी होगी प्रारूप मतदाता सूची, 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक जुड़वा सकेंगे वोटर लिस्ट में नाम