इंदौर में दूषित पानी से मौतों का सिलसिला जारी, एक और जान गई, चार बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

इंदौर में दूषित पानी से मौतों का सिलसिला जारी, एक और जान गई, चार बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर का खिताब रखने वाले इंदौर में दूषित पेयजल ने हालात भयावह बना दिए हैं। भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी के कारण संक्रमण से पीड़ित एक और व्यक्ति की मौत हो गई है। अरविंदो अस्पताल में इलाजरत 51 वर्षीय हेमंत गायकवाड़ ने मंगलवार देर रात करीब 3 बजे दम तोड़ दिया। इसके साथ ही भागीरथपुरा दूषित जलकांड में मरने वालों की संख्या बढ़कर 25 हो गई है।

एक माह से चल रहा था इलाज
जानकारी के मुताबिक, हेमंत गायकवाड़ 22 दिसंबर को दूषित पानी पीने के बाद अचानक बीमार पड़ गए थे। शुरुआत में उन्हें परदेशीपुरा स्थित वर्मा नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत बिगड़ने पर 7 जनवरी को अरविंदो अस्पताल रेफर किया गया। करीब एक महीने तक चले इलाज के बावजूद डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके।

अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि हेमंत पहले से सेल कार्सिनोमा (कैंसर) और किडनी की बीमारी से पीड़ित थे, लेकिन दूषित पानी के कारण हुए उल्टी-दस्त और संक्रमण ने उनकी हालत को और गंभीर बना दिया।

Read More Vatika Group Money Laundering Case: ED ने मांगे थे 7 दिन, कोर्ट ने मंजूर किए सिर्फ 3; भल्ला बंधुओं की रिमांड बढ़ी

चार बेटियों पर टूटा दुखों का पहाड़
हेमंत गायकवाड़ परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। वह ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनके पीछे चार बेटियां रिया (21), जिया (20), खुशबू (16) और मनाली (12)—रह गई हैं। पिता की मौत के बाद परिवार आर्थिक और मानसिक संकट में डूब गया है। बुधवार दोपहर उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहां उनकी छोटी बेटी मनाली ने मुखाग्नि दी।

Read More सोनीपत में पहचान छिपाकर शादी का आरोप! महिला बोली- खुद को हिंदू बताकर मंदिर में लिए 7 फेरे, 6 महीने बाद पहली पत्नी ने खोला राज

प्रशासन की लापरवाही का आरोप
स्थानीय रहवासियों का आरोप है कि भागीरथपुरा इलाके में लंबे समय से गंदे और बदबूदार पानी की शिकायतें की जा रही थीं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों ने समय रहते कोई ठोस कदम नहीं उठाया। नतीजा यह हुआ कि दूषित पानी ने महामारी का रूप ले लिया।

हालात अब भी चिंताजनक
अब तक दूषित पानी से 25 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 38 मरीज अभी भी विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं। इनमें से 10 की हालत गंभीर बताई जा रही है और तीन मरीज वेंटिलेटर पर हैं। लगातार हो रही मौतों से पूरे इलाके में भय और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोग प्रशासन से दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और तत्काल सुरक्षित पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग कर रहे हैं।

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार