किश्तवाड़ के ऊपरी इलाकों में तनाव, आतंकियों के खिलाफ बड़ा सर्च ऑपरेशन तेज

किश्तवाड़ के ऊपरी इलाकों में तनाव, आतंकियों के खिलाफ बड़ा सर्च ऑपरेशन तेज

किश्तवाड़। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में एक बार फिर हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। ऊपरी इलाकों में छिपे आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच दोबारा मुठभेड़ शुरू हो गई है। दोनों ओर से भारी गोलीबारी की खबर है और पूरे इलाके को सुरक्षाबलों ने घेर लिया है।

बताया जा रहा है कि किश्तवाड़ के पहाड़ी और जंगली क्षेत्रों में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना के बाद पिछले कई दिनों से बड़ा तलाशी अभियान चलाया जा रहा था। इसी अभियान के तहत ऑपरेशन ‘त्राशी-1’ रविवार को छातरू बेल्ट के मंडराल–सिंहपोरा क्षेत्र स्थित सोनार गांव के पास शुरू किया गया था, जहां सुरक्षाबलों पर आतंकियों ने फायरिंग कर दी थी।

उस मुठभेड़ में एक पैरा ट्रूपर वीरगति को प्राप्त हुआ था, जबकि सात जवान घायल हो गए थे। इसके बाद आतंकी घने जंगलों का फायदा उठाकर फरार हो गए थे। हालांकि सुरक्षाबलों ने उनके ठिकाने को ध्वस्त कर दिया था, जहां से खाने-पीने का सामान, बर्तन और सर्दियों के लिए जुटाया गया बड़ा स्टॉक बरामद हुआ था। अब एक बार फिर उन्हीं छिपे आतंकियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ शुरू हो गई है। पूरे इलाके में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया गया है और सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है।

Read More Red Fort Blast: लाल मंदिर पर नहीं मिली जगह तो लाल किले की ओर मुड़ी कार, NIA चार्जशीट में साजिश की पूरी टाइमलाइन का खुलासा

इधर, अखनूर के समाह क्षेत्र में एक स्थानीय युवक द्वारा बीती रात 3 से 4 संदिग्धों को देखे जाने का दावा किए जाने के बाद वहां भी बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। सुरक्षाबल हर संदिग्ध गतिविधि पर पैनी नजर बनाए हुए हैं। फिलहाल, ऑपरेशन जारी है और सुरक्षाबल आतंकियों को ढेर करने के प्रयास में जुटे हुए हैं।

Read More UP News: WhatsApp पर लड़की की फोटो, मंदिर में शादी और फिर गहने-रुपये लेकर फरार… आजमगढ़ में ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह के 7 गिरफ्तार

Tags:

Latest News

इंश्योरेंस प्लान बताकर भेजा एसबीआई जैसा लिंक, लिंक खोलते ही कट गए 49,050 रुपए, पुलिस ने दर्ज किया मामला इंश्योरेंस प्लान बताकर भेजा एसबीआई जैसा लिंक, लिंक खोलते ही कट गए 49,050 रुपए, पुलिस ने दर्ज किया मामला
लालखदान रेल हादसा: सीआरएस की प्रारंभिक रिपोर्ट में चालक और महिला परिचालक दोषी, एक पर रिमूवल ऑफ सर्विस की कार्रवाई तो दूसरे के परिजन को नौकरी
MP News: आयुष्मान योजना में रिकॉर्ड की गड़बड़ी पर 11 अस्पतालों को नोटिस, 7 दिन का अल्टीमेटम; जवाब नहीं तो हट सकते हैं पैनल से
प्रदर्शन में शामिल होने से मना किया तो जूनियर छात्र की लात-घूंसों से पिटाई
CG News: मुख्यमंत्री निवास में सजा छत्तीसगढ़ी रंग, तीजा-पोरा तिहार में दिखी लोक संस्कृति की खूबसूरत झलक
20 दिन बाद फिर बाघिन का हमला, खेत में खाद डाल रहा किसान गंभीर घायल, एटीआर वन क्षेत्र में बढ़ी दहशत
Hanuman Ansh 2: विराट-अनुष्का के बाद अब हॉलीवुड की बड़ी स्टार की एंट्री? जूलिया रॉबर्ट्स को लेकर मेकर्स ने दिया बड़ा संकेत
J&K Encounter: भद्रवाह के जंगलों में आतंकियों से आमना-सामना, सुरक्षा बलों ने एक को किया ढेर; सर्च ऑपरेशन जारी
Bilaspur-Delhi Flight: आसमान में एक इंजन ने दिया जवाब, 54 लोगों की अटकीं सांसें; दिल्ली IGI पर Alliance Air की इमरजेंसी लैंडिंग
CG News: जिस बस का था इंतजार, वही बन गई काल! कोरिया में दूसरी कक्षा की छात्रा की दर्दनाक मौत, जांच में जुटी पुलिस
CG News: न पुल, न एंबुलेंस की राह… खाट पर मरीज को कंधों से उठाकर उफनता नाला पार कराने को मजबूर हुए ग्रामीण
जामिया गर्ल्स हॉस्टल में मेस को लेकर बवाल, ‘खाना खराब’ होने की शिकायत के बाद छात्राओं का धरना; ठेका रद्द करने की मांग