झपकी बनी हादसे की वजह: दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे पर पलटी स्लीपर बस, 16 यात्री घायल

झपकी बनी हादसे की वजह: दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे पर पलटी स्लीपर बस, 16 यात्री घायल

नूंह। दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे पर सोमवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। दिल्ली से भीलवाड़ा जा रही एक स्लीपर बस के ड्राइवर को झपकी आ जाने से बस अनियंत्रित होकर नूंह जिले के भांकड़ोंजी गांव के पास एक्सप्रेसवे पर पलट गई। हादसे में बस में सवार 16 यात्री घायल हो गए।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में दिल्ली निवासी सचिन और पृथ्वी की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए दिल्ली रेफर कर दिया गया है।

अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा इलाज
घटना में घायल 7 यात्रियों का इलाज फिरोजपुर झिरका स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा है, जबकि अन्य घायलों को मामूली चोटें आने के कारण जिला अस्पताल मंडी खेड़ा में भर्ती कराया गया है।

Read More Jamshedpur Firing: हथियार बरामदगी के दौरान पुलिस पर फायरिंग का आरोप, जवाबी कार्रवाई में दो शूटर घायल

फिरोजपुर झिरका में उपचाराधीन घायलों की पहचान इस प्रकार बताई गई है—

Read More Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी

  • निशा (विजयनगर, दिल्ली)
  • अतुल (कारवाल नगर, दिल्ली)
  • धीरज (औरंगाबाद, पलवल)
  • रीना (सुंदर नगर, उदयपुर)
  • राहुल (नौलखा, द्वारका कॉलोनी, राजस्थान)
  • कन्हैयालाल (उदयपुर)

नींद बनी दुर्घटना की मुख्य वजह
थाना प्रभारी फिरोजपुर झिरका सुभाष ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह ड्राइवर को नींद की झपकी आना सामने आई है। पुलिस दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। समाचार लिखे जाने तक इस मामले में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी हुई है।

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार