ड्रग्स छिपाने का चौंकाने वाला तरीका! महिला के शरीर से मिली MDMA, पुलिस ने पकड़ा पूरा नेटवर्क

ड्रग्स छिपाने का चौंकाने वाला तरीका! महिला के शरीर से मिली MDMA, पुलिस ने पकड़ा पूरा नेटवर्क

त्रिशूर। केरल के त्रिशूर जिले में ड्रग्स तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो महिलाओं समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार महिलाओं में से एक ने एमडीएमए (MDMA) अपने प्राइवेट पार्ट में छिपाकर रखा था, ताकि जांच के दौरान पकड़ी न जा सके। कार्रवाई के दौरान कुल 308 ग्राम एमडीएमए बरामद किया गया, जिसे हाल के महीनों में जिले की बड़ी ड्रग्स बरामदगी में से एक माना जा रहा है।

वाहन चेकिंग के दौरान खुला पूरा नेटवर्क
जिला एंटी-नारकोटिक स्पेशल एक्शन फोर्स की टीम ने त्रिशूर के वणियमपारा क्षेत्र में नियमित वाहन जांच के दौरान पलक्कड़ से आ रही एक स्विफ्ट कार को रोका। तलाशी के दौरान कार में सवार चार लोगों 26 वर्षीय शिफास, 28 वर्षीय विद्या, 27 वर्षीय जिष्णु और 20 वर्षीय श्रीलक्ष्मी को हिरासत में लिया गया है।

महिला के शरीर से मिला प्रतिबंधित ड्रग
पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान एक महिला के प्राइवेट पार्ट में छिपाकर रखा गया करीब दो ग्राम एमडीएमए बरामद हुआ। इसके बाद पूछताछ का दायरा बढ़ाया गया और संदिग्धों के ठिकानों पर छापेमारी की गई।

Read More जशपुर में दिल दहला देने वाला हत्याकांड: जल्दी अमीर बनने के लालच में मासूम की हत्या, शरीर के अंग निकालकर बाल्टी में छिपाए

घर और वर्कशॉप से भी भारी मात्रा में MDMA बरामद
पुलिस ने शिफास के घर की तलाशी के दौरान 18 ग्राम एमडीएमए बरामद किया। इसके बाद जांच टीम चावक्कड के पंचारामुक्कू स्थित एक एल्यूमीनियम वर्कशॉप पहुंची, जहां से 288 ग्राम एमडीएमए जब्त किया गया। यह नशीला पदार्थ एक पैकेट के भीतर तीन अलग-अलग पैकेटों में छिपाकर रखा गया था।

Read More रायपुर: गोवर्धन पूजा के चलते 9 नवंबर को भी बंद रहेगी अंबेडकर अस्पताल की ओपीडी, इमरजेंसी सेवाएं रहेंगी चालू

308 ग्राम MDMA जब्त, नेटवर्क की जांच जारी
जांच के दौरान पुलिस ने 34 वर्षीय शब्बीर, 31 वर्षीय अनशाद और 25 वर्षीय टी.टी. सुमेष को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि ये सभी ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क से जुड़े हो सकते हैं। अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों के मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच के आधार पर पूरे नेटवर्क की कड़ियां खंगाली जा रही हैं। पुलिस का कहना है कि इस मामले में और गिरफ्तारियां तथा अतिरिक्त बरामदगी होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। त्रिशूर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Tags:

Latest News

जगदलपुर के बाल संप्रेक्षण गृह से 5 बच्चे फरार, पूजा के दौरान तोड़ा खिड़की का ग्रिल; मचा हड़कंप जगदलपुर के बाल संप्रेक्षण गृह से 5 बच्चे फरार, पूजा के दौरान तोड़ा खिड़की का ग्रिल; मचा हड़कंप
खोती विरासत को फिर मिलेगी पहचान, सुवा नाच से गूंजेगी छत्तीसगढ़ी माटी की महक, लोकसंस्कृति के रंग में रंगेगा बिलासपुर
एनएचएम कर्मचारियों को सरकार की दो बड़ी सौगात, मेडिकल और ट्रांसफर नीति में मिलेगी राहत
Swami Indradev Maharaj: यौन उत्पीड़न के आरोपों में घिरे स्वामी इंद्रदेव महाराज पर बड़ा एक्शन, निरंजनी अखाड़े ने महामंडलेश्वर पद से किया निष्कासित
कबरा हाथी को अब जंगल में नहीं छोड़ेगा वन विभाग, रमकोला रेस्क्यू सेंटर ले जाने की तैयारी, 18 लोगों की ले चुका है जान
गौरा-गौरी विसर्जन के दौरान मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, गोढ़ी और उड़गन गांव के लोग आमने-सामने, पुलिस ने संभाला मोर्चा, 7 युवकों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
CBI की रिमांड खत्म, अब ED की तैयारी, प्रोटेक्शन मनी  पर चुप्पी को लेकर नरेश गुप्ता ने कहा जांच की जाएगी तभी तो उत्तर आएगा
Chhattisgarh Dhan Kharidi 2026: किसानों को बड़ी राहत, 21 क्विंटल धान बेचने की अनिवार्यता खत्म, अब बिना धान बेचे भी मिलेगा बोनस
छत्तीसगढ़ में ड्राइवरों की देशव्यापी 'स्टीयरिंग छोड़ो' हड़ताल का असर, रायपुर में स्कूल बसों के संचालन पर संकट, हजारों बच्चों की बढ़ सकती है परेशानी
20 साल की सेवा भी नहीं आई काम, खराब रिकॉर्ड पर सरकार ने किया रिटायर, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की अपील
Amit Baghel News: अमित बघेल ने तीन महीने की अंतरिम जमानत खत्म होने पर कोर्ट में किया सरेंडर, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़ में आज जारी होगी प्रारूप मतदाता सूची, 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक जुड़वा सकेंगे वोटर लिस्ट में नाम