अयोध्या राम मंदिर परिसर में सुरक्षा चूक, नमाज पढ़ने का प्रयास करते कश्मीरी नागरिक को लिया गया हिरासत में

अयोध्या राम मंदिर परिसर में सुरक्षा चूक, नमाज पढ़ने का प्रयास करते कश्मीरी नागरिक को लिया गया हिरासत में

अयोध्या। राम नगरी अयोध्या में आज उस समय सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गईं, जब राम मंदिर परिसर में एक कश्मीरी नागरिक द्वारा नमाज पढ़ने का प्रयास किया गया। घटना दोपहर के समय की है, जब सुरक्षा कर्मियों ने संदिग्ध गतिविधि देख तुरंत उसे हिरासत में ले लिया। जानकारी के अनुसार, यह व्यक्ति राम मंदिर के दक्षिणी परकोटे क्षेत्र में नमाज पढ़ने की कोशिश कर रहा था। सुरक्षा कर्मियों द्वारा रोके जाने पर उसने नारेबाजी भी की, जिसके बाद मौके पर मौजूद सुरक्षाबलों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे काबू में लिया।

सीता रसोई के पास नमाज पढ़ने की कोशिश का आरोप
सूत्रों के मुताबिक, हिरासत में लिया गया व्यक्ति सीता रसोई के पास नमाज पढ़ने का प्रयास कर रहा था। सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत उसे तुरंत परिसर में स्थित रामजन्मभूमि पुलिस चौकी ले जाया गया, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ का नेतृत्व एसपी सुरक्षा बलरामाचारी दुबे कर रहे हैं। फिलहाल, खुफिया एजेंसियां और स्थानीय पुलिस संयुक्त रूप से मामले की जांच में जुटी हुई हैं।

कश्मीरी नागरिक की पहचान, सुरक्षा बढ़ाई गई
अपुष्ट सूत्रों के अनुसार, हिरासत में लिया गया व्यक्ति जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले का निवासी है। उसकी पहचान एबी अहद शेख उर्फ अहमद शेख (56 वर्ष) पुत्र इस्माइल शेख, निवासी ग्राम वोडापोरा, शोपियां के रूप में बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि वह राम मंदिर परिसर के गेट D-1 से अंदर प्रवेश किया था। घटना के बाद पूरे मंदिर परिसर में सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है, जबकि अन्य सुरक्षाकर्मियों को भी सतर्क कर दिया गया है।

Read More जंतर-मंतर प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रोटेस्ट मामले में 3 FIR दर्ज

प्रशासन और ट्रस्ट की चुप्पी
इस पूरे मामले पर फिलहाल जिला प्रशासन और राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। वहीं पुलिस-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी अभी पुष्टि से बचते नजर आ रहे हैं।

Read More Supreme Court: स्कूलों की मॉर्निंग असेंबली में रोज संविधान की प्रस्तावना पढ़ाने की PIL खारिज, SC ने कहा- कक्षा 6 से सिलेबस में शामिल

जांच जारी, हर एंगल से पड़ताल
सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि यह घटना महज व्यक्तिगत कृत्य थी या इसके पीछे कोई अन्य मंशा या साजिश है। पूछताछ पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच