Prayagraj Encounter: वाहन चेकिंग में पुलिस से भिड़े बदमाश, गोली लगने से एक घायल, दो दबोचे गए

Prayagraj Encounter: वाहन चेकिंग में पुलिस से भिड़े बदमाश, गोली लगने से एक घायल, दो दबोचे गए

प्रयागराज। जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र में आज सुबह पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ की बड़ी घटना सामने आई है। बौड़ई मोड़ नहर किनारे वाहन चेकिंग के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में हुई मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस पर फायरिंग के बाद हुई मुठभेड़
जानकारी के अनुसार, फूलपुर पुलिस टीम सुबह वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो संदिग्ध युवकों को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन वे भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस बल पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

तमंचा, कारतूस और बम बरामद
पुलिस ने दोनों बदमाशों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से तमंचा, जिंदा कारतूस और बम बरामद किए गए हैं। पूछताछ में घायल बदमाश ने अपना नाम आजम राईन, निवासी जमीलाबाद कस्बा, थाना फूलपुर बताया, जबकि दूसरे आरोपी ने अपना नाम मो. सुहैल, निवासी ग्राम सराय अब्दुल मलिक, थाना फूलपुर बताया।

Read More Drug Case: नशे की बड़ी खेप पर पुलिस का शिकंजा! 8-10 लाख की अफीम बरामद, सोनीपत के दो आरोपी गिरफ्तार

सर्राफा कारोबारी के बेटे पर किया था जानलेवा हमला
पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों ने 7 जनवरी को जमीलाबाद कस्बा निवासी सर्राफा कारोबारी अंकित सोनी के पुत्र शनि सोनी पर अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर लाठी-डंडों से हमला किया था और गोली भी चलाई थी। इस मामले में पुलिस को आरोपियों की तलाश थी।

Read More Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR

फरार आरोपियों की तलाश जारी
डीसीपी गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों के अन्य फरार साथियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच