गैस संकट के बीच राहत की खबर: 44 हजार टन LPG लेकर भारत पहुंच रहा टैंकर, 17 टैंकर अभी भी इंतजार में...

गैस संकट के बीच राहत की खबर: 44 हजार टन LPG लेकर भारत पहुंच रहा टैंकर, 17 टैंकर अभी भी इंतजार में...

मुंबई: वैश्विक तनाव के चलते भारत में गैस आपूर्ति पर दबाव के बीच एक राहत भरी खबर सामने आई है। पश्चिम एशिया के संवेदनशील समुद्री मार्ग से एलपीजी लेकर एक बड़ा टैंकर सुरक्षित भारत की ओर बढ़ रहा है। हाल के दिनों में कई शहरों में गैस की कमी और वितरण में देरी की शिकायतें सामने आई थीं, ऐसे में यह सप्लाई सिस्टम को कुछ हद तक स्थिर कर सकती है।

सूत्रों के अनुसार, यह टैंकर भारी मात्रा में एलपीजी लेकर मुंबई पोर्ट की ओर बढ़ रहा है। इसमें लगभग 44 हजार मीट्रिक टन गैस लदी हुई है, जो घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ व्यावसायिक जरूरतों को भी पूरा करने में अहम भूमिका निभाएगी। ऊर्जा विशेषज्ञों का मानना है कि इस खेप के पहुंचने से तत्काल दबाव कम होगा और सप्लाई चेन को राहत मिलेगी।

हालांकि स्थिति अभी पूरी तरह सामान्य नहीं कही जा सकती है। क्षेत्रीय तनाव के कारण कई जहाजों की आवाजाही प्रभावित हुई है और भारत के लिए आने वाले कई टैंकर अभी भी संवेदनशील समुद्री मार्ग के पास क्लियरेंस का इंतजार कर रहे हैं। इससे देश की ऊर्जा सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है।

Read More छत्तीसगढ़ में ड्राइवरों की देशव्यापी 'स्टीयरिंग छोड़ो' हड़ताल का असर, रायपुर में स्कूल बसों के संचालन पर संकट, हजारों बच्चों की बढ़ सकती है परेशानी

फिलहाल, नजरें उन जहाजों पर टिकी हैं जो अभी भी रास्ते में फंसे हैं। अगर उन्हें जल्द अनुमति मिलती है, तो आने वाले दिनों में गैस की उपलब्धता बेहतर हो सकती है। ऐसे में यह नया टैंकर भारत के लिए राहत की शुरुआत माना जा रहा है, लेकिन स्थायी समाधान के लिए पूरी सप्लाई चेन का सामान्य होना जरूरी है।

Read More Chhattisgarh Census 2027: पहली बार डिजिटल होगी जातियों की गणना, 10 जनवरी से घर बैठे कर सकेंगे स्वगणना

Latest News

IAS-IPS अफसरों को सरकार का तोहफा, DA में 3% का इजाफा IAS-IPS अफसरों को सरकार का तोहफा, DA में 3% का इजाफा
बरी होने के बाद भी 7 साल जेल में रहा निर्दोष, सुप्रीम कोर्ट ने दिलाया 30 लाख का मुआवजा, चार सप्ताह में भुगतान का आदेश
8 किमी की तीसरी रेल लाइन तैयार, अब CRS की हरी झंडी का इंतजार, बिलासपुर–पेंड्रारोड रूट पर बढ़ेगी ट्रेनों की रफ्तार
अपंजीकृत वसीयत के भरोसे पूरे जमीन पर किया था कब्जे का दावा, गवाह तक पेश नहीं कर सका भाई, 3.428 हेक्टेयर जमीन में बहन का आधा हिस्सा तय
पाटेकोरा बैरियर पर कलेक्टर की दबिश, जांच के दौरान पकड़े गए धान से भरे दो ट्रक, परिवहन के वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर वाहनों सहित धान जब्त
अमित जोगी ने थाने में किया सरेंडर, पुलिस की पूछताछ जारी, विधायक राजेश मूणत ने की थी कड़ी कार्रवाई की मांग
महिला दरोगा रश्मि गौतम की अचानक मौत, सरकारी आवास के बाथरूम में मिलीं बेहोश
रफ्तार का कहर: हाईवा ने बाइक को रौंदा, किसान की मौके पर मौत, जिंदगी और मौत से जूझ रहे पिता-पुत्र
रायपुर में प्रतिबंधित पाकिस्तानी गोरी क्रीम का भंडाफोड़, गोल बाजार से 236 डिब्बे जब्त, 1.25 लाख का माल बरामद
PM स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ का जलवा, मिले चार राष्ट्रीय पुरस्कार; बिलासपुर, दंतेवाड़ा और बड़े बचेली भी सम्मानित
1.67 लाख का बिजली बिल मांगना पड़ा भारी, वसूली करने पहुंचे असिस्टेंट इंजीनियर पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला, ढाबा संचालक और बेटे को पुलिस ने भेजा जेल
एक ही गवाह से दोहरी पूछताछ पर हाईकोर्ट की रोक, पहले क्रिमिनल कोर्ट में होगी गवाही, कर्मचारी के बचाव के अधिकार को दी प्राथमिकता