सूर्या हत्याकांड के बाद बड़ा एक्शन! एनकाउंटर में ढेर असद के घर पहुंचा नोटिस, 15 दिन में जवाब नहीं तो चलेगा बुलडोजर

सूर्या हत्याकांड के बाद बड़ा एक्शन! एनकाउंटर में ढेर असद के घर पहुंचा नोटिस, 15 दिन में जवाब नहीं तो चलेगा बुलडोजर

गाजियाबाद। चर्चित सूर्या हत्याकांड में मुख्य आरोपी असद के एनकाउंटर के बाद अब प्रशासन ने उसके आवास को लेकर भी कार्रवाई शुरू कर दी है। सोमवार को प्रशासनिक अधिकारियों की टीम नवनीत विहार स्थित उसके घर पहुंची और भवन से संबंधित नोटिस चस्पा किया।

अधिकारियों के अनुसार, मकान और जमीन से जुड़े दस्तावेजों की जांच के दौरान कुछ बिंदुओं पर स्पष्टीकरण की आवश्यकता सामने आई है। इसी के तहत परिवार को अपना पक्ष रखने और आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए 15 दिनों का समय दिया गया है।

प्रशासन का कहना है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर संतोषजनक जवाब और वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने की स्थिति में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने स्थानीय लोगों को भी नोटिस की जानकारी दी।image_2619c6

Read More  930 करोड़ की ठगी के आरोपी के बयान से सियासी भूचाल! शराब ठेकों पर ₹1 करोड़ के लेन-देन का दावा

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, प्रशासनिक टीम ने नोटिस चस्पा करने के साथ सार्वजनिक रूप से आदेश की जानकारी भी साझा की, जिससे क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। पूरे घटनाक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी बनाए रखी गई।

Read More Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश

फिलहाल प्रशासन दस्तावेजों की जांच और संबंधित प्रक्रिया को आगे बढ़ा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि आगे का निर्णय जांच और प्रस्तुत किए जाने वाले अभिलेखों के आधार पर लिया जाएगा।

Latest News

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED ने पेश की 29,800 पन्नों की फाइनल चार्जशीट, 42  लोग आरोपी छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED ने पेश की 29,800 पन्नों की फाइनल चार्जशीट, 42 लोग आरोपी
नीले ड्रम हत्याकांड में बड़ा फैसला: मुस्कान-साहिल को फांसी, कोर्ट ने महाभारत का दिया हवाला
CM हेल्पलाइन की शिकायत पर नहीं हुई कार्रवाई, शिक्षा विभाग की लापरवाही, दो अधिकारियों को नोटिस जारी
छत्तीसगढ़ के इस आईएएस को केंद्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी, गृह मंत्रालय में बने डिप्टी सेक्रेटरी
पहचान पत्र के बिना दिया कमरा तो मकान मालिक पर होगा केस, किराएदार रखने से पहले थाने को देनी होगी पूरी कुंडली
ममता हुई शर्मसार, मां ने किया 1.80 लाख में 9 महीने के बच्चे का सौदा, पुलिस ने पश्चिम बंगाल से किया बरामद
जंतर-मंतर पहुंचना सीजेपी के इन दो नेता को पड़ा भारी, न्यायिक हिरासत में भेजे गये तिहाड़ जेल, जमानत के लिए कोर्ट पहुंची अर्जी
फेसबुक पर मोटे मुनाफे का लालच पड़ा भारी, प्रॉपर्टी डीलर के 7.90 लाख पार, पुलिस में दर्ज मामला
QR कोड से 5 लाख की साइबर ठगी, चॉइस सेंटर संचालक के खाते हुए होल्ड, हिरासत में दो युवक
व्याख्याता का छात्राओं से गलत संबंध और धर्मांतरण के आरोपों पर मचा बवाल, आंदोलनकारियों का अनिश्चितकालीन धरना
चुनरी यात्रा में उमड़ा मातृशक्ति का जनसैलाब, लेकिन वायरल हो गई हवन कुंड पर बैठ कर पोज वाली फोटो
पैरी प्रोजेक्ट का 2500 करोड़ का ठेका: रातों-रात बदली शर्तें, आधी रात को भोपाल की कंपनी के नाम खुला लिफाफा