New Tax Rules 2026: 1 अप्रैल से बदल जाएगा टैक्स सिस्टम, PAN से ITR तक सबकुछ नया, जाने आप पर क्या होगा असर?

New Tax Rules 2026: 1 अप्रैल से बदल जाएगा टैक्स सिस्टम, PAN से ITR तक सबकुछ नया, जाने आप पर क्या होगा असर?

नई दिल्ली। नए वित्तीय वर्ष 2026-27 की शुरुआत के साथ ही देश में टैक्स सिस्टम का चेहरा बदलने जा रहा है। सरकार 1 अप्रैल से आयकर अधिनियम 2025 लागू करने जा रही है, जो पुराने आयकर अधिनियम 1961 की जगह लेगा।

यह नया कानून टैक्स स्लैब में बदलाव नहीं करता, लेकिन टैक्स भरने के तरीके, रिपोर्टिंग सिस्टम और डिजिटल मॉनिटरिंग को पूरी तरह अपग्रेड करेगा। यानी अब टैक्स चोरी करना मुश्किल होगा और हर लेन-देन ज्यादा पारदर्शी होगा।

नए सिस्टम में ITR फाइलिंग को पूरी तरह ऑटोमेटेड बनाया जा रहा है। आपकी इनकम, TDS, निवेश और छूट से जुड़ी जानकारी पहले से ही सिस्टम में भरी होगी, जिससे गलतियों की संभावना कम होगी और रिटर्न फाइल करना आसान हो जाएगा।

Read More Odisha News: मयूरभंज में मिला ‘BAN-2024’ टैग वाला कबूतर, बांग्लादेश कनेक्शन की जांच में जुटी पुलिस

सबसे बड़ा बदलाव फॉर्म-16 को लेकर है, जिसे अब फॉर्म-130 से रिप्लेस किया जाएगा। यह नया फॉर्म कर्मचारियों की सैलरी, टैक्स कटौती और डिडक्शन की ज्यादा विस्तृत जानकारी देगा, जिससे टैक्स कैलकुलेशन और स्पष्ट होगा।

Read More Indigo Flight Emergency Landing: 24 हजार फीट की ऊंचाई पर इंडिगो विमान में तकनीकी खराबी, लंदन लौटकर करनी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

सैलरी पाने वालों के लिए राहत की खबर यह है कि भोजन कूपन और मील कार्ड पर मिलने वाली टैक्स छूट को बढ़ाकर 50 रुपये से 200 रुपये प्रति मील कर दिया गया है। इससे वेतनभोगी कर्मचारियों की नेट सेविंग पर सकारात्मक असर पड़ेगा।

एचआरए (हाउस रेंट अलाउंस) को लेकर भी नियमों में बड़ा बदलाव हुआ है। अब दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता के साथ-साथ बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणे और अहमदाबाद को भी उच्च एचआरए छूट के दायरे में शामिल कर लिया गया है। हालांकि, अब किराए के दावे के लिए मकान मालिक की पूरी जानकारी देना अनिवार्य होगा, जिससे फर्जी क्लेम पर रोक लगेगी।

पैन कार्ड से जुड़े नियम भी सख्त किए गए हैं। अब सिर्फ आधार के जरिए पैन आवेदन नहीं होगा, बल्कि अतिरिक्त दस्तावेज देना जरूरी होगा। साथ ही बड़ी खरीदारी, कार डील और हाई-वैल्यू ट्रांजेक्शन में पैन अनिवार्य होगा, जिससे हर बड़े खर्च की निगरानी संभव हो सकेगी।

इन बदलावों का सीधा मतलब यह है कि अब टैक्सपेयर्स को अपनी हर आय और खर्च का स्पष्ट रिकॉर्ड रखना होगा। टैक्स-फ्री इनकम भी पूरी तरह ट्रैक होगी और उससे जुड़े खर्चों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकेगा।

सरकार का उद्देश्य साफ है, टैक्स सिस्टम को ज्यादा पारदर्शी, डिजिटल और जवाबदेह बनाना। ऐसे में आने वाले समय में टैक्स फाइलिंग आसान जरूर होगी, लेकिन नियमों की सख्ती भी उतनी ही बढ़ जाएगी।

Latest News

हाई कोर्ट ने लोक आयोग के दोनों आवेदन खारिज किए, आठ साल पुराने आदेश में बदलाव से इनकार हाई कोर्ट ने लोक आयोग के दोनों आवेदन खारिज किए, आठ साल पुराने आदेश में बदलाव से इनकार
2028 के लिए शिंदे गुट का मिशन छत्तीसगढ़: 20 सीटों पर दावेदारी, NDA के साथ लड़ेंगे चुनाव; वर्मा बोले- पुरानी कांग्रेस अब कम्युनिस्ट जैसी
मुंगेली नाका के जूस सेंटर में तीसरी बार आग, जूस मशीन और डीप फ्रीजर समेत पूरा सामान जलकर खाक
ऑपरेशन की मांग, फिर मां-बच्चे की मौत! राजनांदगांव अस्पताल पर लापरवाही के आरोप, प्रबंधन का अलग दावा
BREAKING: सुरेंद्र कोली की मौत का कारण आया सामने! पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी से दम घुटने का खुलासा
BJP का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल! छत्तीसगढ़ की कमान स्मृति ईरानी को, सिद्धार्थ शंभु बने सह-प्रभारी
गणेश विसर्जन पर प्रशासन सख्त, डीजे और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समितियों को हिदायत, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई
नहर में नहाने गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गांव में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
30 हजार के लालच में नाबालिग से कराई गैंगरेप की झूठी रिपोर्ट, पुरानी रंजिश में 5 युवकों को फंसाने की साजिश नाकाम
अंडरवियर में फांसी के फंदे पर लटका मिला युवक का शव, किडनी खराब होने का जिक्र कर छोड़ा सुसाइड नोट, परिजनों ने बीमारी से किया इनकार
बड़े तेवड़ा में फिर तनाव की स्थिति! प्रार्थना सभा की आशंका पर ग्रामीणों की जुटी भीड़, 3 दिन से पुलिस का पहरा जारी
Indigo Flight Emergency Landing: 24 हजार फीट की ऊंचाई पर इंडिगो विमान में तकनीकी खराबी, लंदन लौटकर करनी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग