गाजियाबाद में खौफनाक अग्निकांड: 9वीं मंजिल से उठी आग ने 10वीं को लिया चपेट में, 2 KM दूर तक दिखा धुएं का गुबार

गाजियाबाद में खौफनाक अग्निकांड: 9वीं मंजिल से उठी आग ने 10वीं को लिया चपेट में, 2 KM दूर तक दिखा धुएं का गुबार

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के Ghaziabad में स्थित Gaur Green Avenue Society में आज सुबह भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग सोसाइटी की 9वीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में भड़की और कुछ ही मिनटों में विकराल रूप लेते हुए 10वीं मंजिल तक फैल गई। काले धुएं का घना गुबार इतना ऊंचा उठा कि इसे दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे समेत आसपास के कई इलाकों से देखा जा सकता था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग अचानक भड़की और तेजी से पूरे फ्लैट को अपनी चपेट में ले लिया। शुरुआती आशंका शॉर्ट सर्किट की बताई जा रही है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है। आग लगते ही बिल्डिंग में धुआं भर गया, जिससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। राहत की बात यह रही कि प्रभावित फ्लैट में रहने वाला परिवार समय रहते सुरक्षित बाहर निकल गया, जिससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। हाईराइज बिल्डिंग होने के कारण आग बुझाने में काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ा, लेकिन फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों ने मिलकर आग पर काबू पा लिया और उसे अन्य फ्लैट्स में फैलने से रोका। एहतियातन आसपास के फ्लैट्स को खाली कराया गया और निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।

Read More तेरा बाप आईपीएस है तो क्या कर लेगा?: अंबिकापुर में पुलिस अफसर के बेटे की बेल्ट और कड़े से जमकर पिटाई, गला दबा कर मारने की कोशिश

फिलहाल, राहत और बचाव कार्य जारी है, जबकि आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। इस घटना ने एक बार फिर हाईराइज इमारतों में फायर सेफ्टी इंतजामों की स्थिति पर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सुरक्षा मानकों का पालन करें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत संबंधित एजेंसियों को सूचना दें।

Latest News

पहले स्टील-पीतल और चांदी चमकाकर जीता भरोसा, फिर सोने के गहने लेकर भागे युवक पहले स्टील-पीतल और चांदी चमकाकर जीता भरोसा, फिर सोने के गहने लेकर भागे युवक
इनोवा, बुलेट, KTM, एक्टिवा और ट्रैक्टर… रायपुर पुलिस ने खोला वाहन चोरी का बड़ा खेल, 4 आरोपी गिरफ्तार
Nagpur News: SBI बैंक में मिर्ची पाउडर डालकर 4.53 लाख की लूट, वारदात के बाद मचा हड़कंप; 30 मिनट में पुलिस ने दबोचा आरोपी
ओवरब्रिज के नीचे चाकू लहराकर लोगों को धमका रहा था युवक, सिरगिट्टी पुलिस ने दबोचा
CG News: रायपुर में सांडों की भिड़ंत ने मचाया हड़कंप, सब्जी खरीद रही 62 साल की महिला को टक्कर; घर में घुसे आवारा मवेशी
UP News: WhatsApp पर लड़की की फोटो, मंदिर में शादी और फिर गहने-रुपये लेकर फरार… आजमगढ़ में ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह के 7 गिरफ्तार
गणेश उत्सव पर 27 समितियों को पुलिस के सख्त निर्देश, 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन
CG News: महामाया मंदिर में देर रात घुसा चोर, चांदी का छत्र-खड़ाऊ और दानपेटी लेकर फरार; CCTV में कैद हुई वारदात
CG News: घर में सो रही महिला सरपंच को करैत ने डसा, रात में बिगड़ी तबीयत; अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
बेसमेंट का गेट तोड़कर जूडियो के अंदर घुसे थे आरोपी, तिजोरी उठाकर ले गए दो आरोपी गिरफ्तार, 4.83 लाख रुपए बरामद
Shubhendu Adhikari: कालीघाट मंदिर में मछली का भोग खाते दिखे शुभेंदु अधिकारी, बंगाल में फिर गरमाया नॉन-वेज पर सियासी विवाद
CG Politics: एक ही परिवार, दो सियासी रास्ते! मंत्री खुशवंत साहब भाजपा में तो बड़े भाई ढाल दास कांग्रेस के साथ, छत्तीसगढ़ में बढ़ी राजनीतिक हलचल