Governance Row: HDFC Bank में बड़ा झटका! चेयरमैन के इस्तीफे के बाद शुरू हुई बाहरी जांच

Governance Row: HDFC Bank में बड़ा झटका! चेयरमैन के इस्तीफे के बाद शुरू हुई बाहरी जांच

नई दिल्ली। देश के प्रमुख निजी बैंकों में शामिल HDFC Bank में शीर्ष स्तर पर हुए अचानक घटनाक्रम ने कॉरपोरेट गवर्नेंस को लेकर नई बहस छेड़ दी है। बैंक ने पूर्व चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती के इस्तीफे में उठाए गए मुद्दों की जांच के लिए बाहरी लॉ फर्म्स की नियुक्ति की है, जिससे मामले की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जा सके। बैंक के प्रवक्ता के अनुसार, यह कदम पूरी तरह से प्रोएक्टिव है और इसका उद्देश्य इस्तीफे में उल्लेखित सभी पहलुओं की तथ्यात्मक समीक्षा करना है। बैंक ने कहा कि वह अपने उच्च गवर्नेंस मानकों को बनाए रखने के लिए समय-समय पर ऐसे कदम उठाता रहा है।

दरअसल, अतनु चक्रवर्ती ने 18 मार्च से प्रभावी अपना पद अचानक छोड़ दिया था, जिससे कॉरपोरेट जगत में हलचल मच गई। उन्होंने अपने इस्तीफे में स्पष्ट रूप से कहा था कि बैंक के भीतर कुछ घटनाएं और प्रथाएं उनके व्यक्तिगत मूल्यों और नैतिक मानकों के अनुरूप नहीं थीं। 17 मार्च को लिखे गए अपने पत्र में उन्होंने पिछले दो वर्षों में देखी गई गतिविधियों पर चिंता जताई थी।

चक्रवर्ती ने अपना इस्तीफा बैंक की गवर्नेंस, नॉमिनेशन और रेम्यूनरेशन कमेटी के चेयरमैन एच. के. भनवाला को संबोधित किया था। उनके इस कदम को अभूतपूर्व माना जा रहा है, क्योंकि पहली बार किसी पार्ट-टाइम चेयरमैन ने कार्यकाल के बीच में इस्तीफा दिया है। गौरतलब है कि 1985 बैच के आईएएस अधिकारी रहे चक्रवर्ती का प्रशासनिक और वित्तीय क्षेत्र में लंबा अनुभव रहा है। वह पहले वित्त मंत्रालय में आर्थिक मामलों के सचिव और DIPAM के सचिव जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। मई 2021 में उन्हें बैंक का पार्ट-टाइम चेयरमैन नियुक्त किया गया था और उनका कार्यकाल 2027 तक बढ़ाया गया था।

Read More Disha Salian Case: 6 साल बाद फिर खुला दिशा सालियान मौत का मामला, CBI ने दर्ज की FIR; आदित्य ठाकरे और रिया चक्रवर्ती समेत कई नाम चर्चा में

उनके कार्यकाल के दौरान ही HDFC Ltd और HDFC बैंक के बीच ऐतिहासिक विलय पूरा हुआ, जो 1 जुलाई 2023 से प्रभावी हुआ। इस विलय के बाद बैंक का बैलेंस शीट आकार 18 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया, जिससे यह देश के सबसे बड़े वित्तीय संस्थानों में शामिल हो गया। अब बाहरी जांच के फैसले के बाद यह देखना अहम होगा कि जांच में क्या निष्कर्ष सामने आते हैं और क्या इससे बैंक की गवर्नेंस व्यवस्था में कोई बड़े बदलाव देखने को मिलते हैं।

Read More भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की सियासी एंट्री को लेकर अटकलें तेज, जयंत चौधरी संग तस्वीर ने बढ़ाई हलचल

Latest News

CG School Holiday 2026: दशहरा से दिवाली तक छुट्टियों का कैलेंडर जारी! छत्तीसगढ़ के स्कूलों में 15 दिन रहेगी छुट्टी, देखें पूरा शेड्यूल CG School Holiday 2026: दशहरा से दिवाली तक छुट्टियों का कैलेंडर जारी! छत्तीसगढ़ के स्कूलों में 15 दिन रहेगी छुट्टी, देखें पूरा शेड्यूल
Gujarat Bomb Threat: सोमनाथ मंदिर से BJP दफ्तरों तक धमकी भरा ईमेल, CM भूपेंद्र पटेल भी निशाने पर; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
फर्जी दस्तावेजों से CISF में नौकरी! दंतेवाड़ा के प्रमाण पत्रों का राजस्थान में खुला राज, रायबरेली का आरोपी गिरफ्तार
Supreme Court का बड़ा फैसला: अवैध गिरफ्तारी के बाद पुलिस सीधे नहीं कर सकेगी दोबारा अरेस्ट, मजिस्ट्रेट की मंजूरी अनिवार्य
मंत्रालय का रौब, सरकारी मकान का सपना और 9 लाख की ठगी! धमतरी में महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार
मायके नहीं पहुंची बहन तो खुला खौफनाक राज! सेप्टिक टैंक में मिला संतोषी का शव; लिव-इन पार्टनर पर हत्या का आरोप
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की सियासी एंट्री को लेकर अटकलें तेज, जयंत चौधरी संग तस्वीर ने बढ़ाई हलचल
NHM कर्मचारियों के मुद्दे पर J&K विधानसभा में बवाल! वेल में उतरे BJP विधायक, मार्शलों से धक्का-मुक्की; सदन स्थगित
अवैध रेत पर कार्रवाई के बीच बवाल! वन विभाग की टीम से गाली-गलौज का आरोप, जब्त 2 ट्रैक्टर छुड़ाकर ले गए लोग
सड़क पर दिखा हाथियों का कुनबा, शावकों संग निकला जंगल की ओर काफिला; वन अमले ने थामा ट्रैफिक
जगदलपुर में बैठने की जगह पर खूनी संघर्ष! सीने में हार्ट के पास घोंपा चाकू, इलाज के दौरान 27 वर्षीय युवक की मौत
बिल के विवाद ने पकड़ा तूल! बिलासपुर के होटल के बाहर युवती का हंगामा, बाउंसरों से विवाद का VIDEO वायरल