दिल्ली के उत्तम नगर हत्याकांड: होली विवाद में युवक की मौत, परिवार ने की CBI जांच की मांग, अब तक 7 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली के उत्तम नगर हत्याकांड: होली विवाद में युवक की मौत, परिवार ने की CBI जांच की मांग, अब तक 7 आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में होली के दौरान शुरू हुआ एक छोटा सा विवाद हिंसक झड़प में बदल गया, जिसमें घायल हुए 26 वर्षीय युवक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अब तक छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया है। घटना के बाद इलाके में एहतियात के तौर पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और लगातार निगरानी रखी जा रही है।

पानी के गुब्बारे से शुरू हुआ झगड़ा
पुलिस के अनुसार घटना 4 मार्च की रात की है। लगभग रात 11 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को पड़ोसियों के बीच झगड़े की सूचना मिली थी। जांच में सामने आया कि एक लड़की द्वारा फेंका गया पानी का गुब्बारा सड़क से गुजर रही महिला पर गिर गया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों परिवारों के सदस्य सड़क पर आ गए, जिसके बाद मारपीट की घटना हुई।

दोनों पक्षों के कई लोग घायल
झड़प के दौरान दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए थे। एक पक्ष के तीन और दूसरे पक्ष के पांच लोगों को चोटें आई थीं। अधिकांश घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद उसी दिन अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। हालांकि गंभीर रूप से घायल युवक तरुण (26) को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां अगले दिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Read More Lucknow Swine Flu Alert: लखनऊ में H1N1 से 50 वर्षीय महिला की मौत, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट; अस्पतालों में तैयार हुए आइसोलेशन वार्ड

मामला हत्या में बदला
शुरुआत में पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 110 और 3(5) के तहत केस दर्ज किया था। लेकिन युवक की मौत के बाद जांच में हत्या से जुड़ी धारा 103(1) भी जोड़ दी गई। पुलिस ने मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और एक नाबालिग को भी पकड़ा गया है, जिसे बाल न्याय बोर्ड के सामने पेश किया जाएगा।

Read More शामली एनकाउंटर के बाद खुली मोहित की क्राइम कुंडली: 5-6 साल में अपराध की दुनिया में बढ़ा कदम, परिवार से भी बना लिया था फासला

पुराना पड़ोसी विवाद भी सामने आया
पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों परिवार करीब 50 साल से एक ही इलाके में रहते हैं। उनके बीच पहले भी पार्किंग, कचरा फेंकने और अन्य छोटे मुद्दों को लेकर कई बार विवाद हो चुका था।

इलाके में बढ़ाई गई सुरक्षा
द्वारका जिले के पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह के अनुसार घटना के बाद इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पूरे क्षेत्र को जोन और सेक्टर में बांटकर पुलिस बल की तैनाती की गई है और लगातार गश्त की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की है।

परिवार ने CBI जांच की मांग की
मृतक तरुण के परिवार ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए इसे सीबीआई को सौंपने की अपील की है। परिजनों का आरोप है कि घटना के दौरान कई लोगों ने युवक पर हमला किया था, लेकिन अब तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। परिवार का कहना है कि उन्हें न्याय चाहिए और पूरे मामले की गहन जांच होनी चाहिए।

Error on ReusableComponentWidget

Latest News

पीछा करने की बात को लेकर हुआ था विवाद, चौकीदार की हत्या का चंद घंटों में खुलासा, नाबालिग आरोपी गिरफ्तार पीछा करने की बात को लेकर हुआ था विवाद, चौकीदार की हत्या का चंद घंटों में खुलासा, नाबालिग आरोपी गिरफ्तार
त्योहारों से पहले सीपत पुलिस का शिकंजा, आर्म्स एक्ट में तीन बदमाशों पर कार्रवाई, चार स्थायी वारंटी भी पकड़े गए
हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार पर लगाया 10 हजार का जुर्माना, 8 अक्टूबर तक रिपोर्ट पेश करने का अंतिम मौका
महिला ओबीसी कोटे में पुरुषों की नियुक्ति गलत, हाई कोर्ट ने 3 लाख मुआवजे का दिया आदेश
हाई कोर्ट का अहम फैसला: वरिष्ठता विज्ञापन से नहीं, नियुक्ति की तारीख से होगी तय
डोंगरगढ़ की देवी के नाम पर फिर छिड़ी बहस: बमलाई, बम्लेश्वरी या बगलामुखी? गोंड समाज की आपत्ति के बाद इतिहास पर उठे सवाल
हथौड़ा लेकर पहुंचा हत्यारा... रेलवे ठेकेदार के सुपरवाइजर की बेरहमी से हत्या, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध, चोरी या पुरानी रंजिश, पुलिस दोनों एंगल से कर रही जांच
Janmashtami 2026: जन्माष्टमी पर छत्तीसगढ़ में बंद रहेंगी शराब और मांस की दुकानें, सरकार ने जारी किए निर्देश
Satyendar Jain Bail: सत्येंद्र जैन को DJB केस में कोर्ट से राहत, भ्रष्टाचार मामले में मिली जमानत
Tibet Earthquake: बाढ़ की तबाही के बाद तिब्बत फिर हिला, 5.0 तीव्रता के भूकंप से दहशत; 10 KM नीचे था केंद्र
Delhi Gangwar: ‘समझौते’ के बहाने दिल्ली बुलाया, किराए के मकान में रची हत्या की साजिश; गुड्डू बादशाह मर्डर में 8 गिरफ्तार
NALSAR Controversy: सुप्रीम कोर्ट ने BCI को लगाई फटकार, लॉ छात्रों के आचरण पर रोक लगाने का अधिकार नहीं