महिलाओं को समर्पित होगा 2026, छत्तीसगढ़ सरकार ने घोषित किया ‘महतारी गौरव वर्ष’

महिलाओं को समर्पित होगा 2026, छत्तीसगढ़ सरकार ने घोषित किया ‘महतारी गौरव वर्ष’

रायपुर। छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए वर्ष 2026 को ‘महतारी गौरव वर्ष’ के रूप में मनाने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रदेश की मातृशक्ति ही सरकार की सबसे बड़ी शक्ति और प्रेरणा है। माताओं और बहनों के आशीर्वाद, विश्वास और सहयोग से ही जनसेवा की ऊर्जा प्राप्त होती है।

मातृशक्ति को समर्पित होगा वर्ष 2026
मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ को सबसे अधिक आशीर्वाद माताओं और बहनों से मिलता है। उनके स्नेह, विश्वास और समर्थन से सरकार जनकल्याण के कार्यों को आगे बढ़ा रही है। इसी भावना से प्रेरित होकर राज्य सरकार ने आगामी वर्ष 2026 को ‘महतारी गौरव वर्ष’ के रूप में घोषित किया है।

योजनाओं का केंद्र होंगी महिलाएं
सीएम साय ने बताया कि ‘महतारी गौरव वर्ष’ के दौरान राज्य की सभी प्रमुख योजनाओं और कार्यक्रमों का केंद्रबिंदु माताएं और बहनें होंगी। यह वर्ष न केवल मातृशक्ति के सम्मान का प्रतीक बनेगा, बल्कि उनके सशक्तिकरण, सुरक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलंबन और सामाजिक गरिमा को मजबूत करने का संकल्प भी सिद्ध करेगा।

Read More श्री सिटी की फार्मा कंपनी में जोरदार धमाका, बॉयलर फटने से 5 मजदूरों की मौत; 10 से ज्यादा घायल

नए अध्याय की शुरुआत
मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि ‘महतारी गौरव वर्ष’ के माध्यम से छत्तीसगढ़ में महिलाओं के नेतृत्व, सहभागिता और सम्मान को नई पहचान मिलेगी। यह पहल विकसित, समरस और सशक्त छत्तीसगढ़ की नींव को और मजबूत करेगी तथा मातृशक्ति को समाज के हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी। सरकार का यह फैसला महिलाओं के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है और आने वाले समय में राज्य में महिला केंद्रित नीतियों और कार्यक्रमों को नई गति देने वाला माना जा रहा है।

Read More Drug Case: नशे की बड़ी खेप पर पुलिस का शिकंजा! 8-10 लाख की अफीम बरामद, सोनीपत के दो आरोपी गिरफ्तार

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच