Vastu Tips: वास्तु के मुताबिक घर में रखें ये चीजें, सुंदरता के साथ बढ़ेगा गुडलक

Vastu Tips: वास्तु के मुताबिक घर में रखें ये चीजें, सुंदरता के साथ बढ़ेगा गुडलक

नई दिल्ली। वास्तु शास्त्र में माना गया है कि कुछ शुभ चीजों को घर में रखने से पॉजिटिव एनर्जी का फ्लो बढ़ता है और नेगेटिविटी कम होती है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि किन चीजों को घर में रखने से आपके सौभाग्य में वृद्धि हो सकती है।

ये मूर्ति है शुभ
वास्तु शास्त्र में माना गया है कि घर में कछुए की मूर्ति रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ता है और नकारात्मक ऊर्जा दूर बनी रहती है। ऐसे में आप इस मूर्ति को घर की उत्तर या फिर उत्तर-पश्चिम दिशा में रख सकते हैं। वास्तु शास्त्र में घर में धातु जैसे पीतल, सोना या फिर चांदी से बनी कछुए की मूर्ति या फिर क्रिस्टल का कछुआ रखना भी काफी शुभ माना गया है।

जरूर रखें ये पौधे
हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को पूजनीय दर्जा दिया गया है। लगभग हर हिंदू घर में यह पौधा जरूर पाया जाता है। वास्तु में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व बताया गया है। अगर आप घर के आंगन या बालकनी में लगाते हैं, तो इससे आपको काफी अच्छे नतीजे मिल सकते हैं।

Read More Vastu Tips: घर की दीवार पर लगा पुराना कैलेंडर बन सकता है रुकावट? जानें वास्तु में क्या है मान्यता

इसके साथ ही वास्तु में यह माना गया है कि इसे घर की उत्तर या फिर उत्तर-पूर्व दिशा में रखने से भी घर में पॉजिटिव एनर्जी का फ्लो बढ़ता है। इसके साथ ही आप गुडलक बढ़ाने के लिए घर में बांस और मनी प्लांट का पौधा भी रख सकते हैं।

Read More Navratri 2026: हाथी से आएंगी मां दुर्गा, लेकिन किस वाहन से होगी विदाई? जानें क्या कहती है धार्मिक मान्यता

लगा सकते हैं ये तस्वीरें
वास्तु शास्त्र में कुछ तस्वीरों को काफी शुभ माना गया है। इन्हें घर में लगाने से आपके सुख-सौभाग्य में वृद्धि हो सकती है। ऐसे में आप वास्तु के अनुसार घर में पंचमुखी हनुमान जी की तस्वीर, 7 भागते हुए घोड़ों वाली तस्वीर और प्राकृतिक दृश्य जैसे झरने, पहाड़ आदि की तस्वीर लगा सकते हैं। ये तस्वीरें परिवार के गुडलक को बढ़ाती हैं।

घर से हटाएं ये चीजें
कुछ चीजें आपके घर में नेगेटिविटी पैदा कर सकती हैं। ऐसे में अपने घर से पुरानी, बेकार पड़ी या टूटी हुई वस्तुओं को हटा देना चाहिए। इसके साथ ही वास्तु में यह भी माना गया है कि बंद घड़ी को भी घर में नहीं रखना चाहिए, क्योंकि ये सभी चीजें नकारात्मकता को बढ़ाती हैं। इसके साथ ही खराब हो चुके उपकरण या फिर बेकार पड़े सामान को भी घर में नहीं रखना चाहिए, वरना इससे नेगेटिविटी बढ़ती है और गुडलक घटता है।

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच