Vastu Tips: इन जगहों पर भूलकर भी न रखें पैसे, अपनाएं वास्तु नियम और कोसों दूर भगाएं आर्थिक तंगी

Vastu Tips: इन जगहों पर भूलकर भी न रखें पैसे, अपनाएं वास्तु नियम और कोसों दूर भगाएं आर्थिक तंगी

नई दिल्ली। अगर आप जीवन में लंबे समय से आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं, तो वास्तु शास्त्र के अनुसार, इसकी वजह गलत दिशा में पैसे रखना हो सकता है। वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि घर में कुछ जगहों पर पैसे रखने से धन की कमी हो सकती है और वास्तु दोष लग सकता है। अगर आपकी भी हमेशा तिजोरी खाली रहती है, तो आइए आपको बताते हैं कि पैसे (Vastu Tips for money) रखने की सही दिशा कौन-सी है।

  • वास्तु शास्त्र के अनुसार, तिजोरी को टॉयलेट के सामने या पास और उत्तर-पूर्व दिशा में भूलकर भी नहीं रखना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इस गलती को करने से धन की देवी मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं और धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए
  • तिजोरी को रखने से पहले वास्तु शास्त्र के नियम के बारे जरूर जान लें।
  • इसके अलावा पैसों को अंधेरी या गंदी जगह पर रखने से बचना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इस नियम का पालन न करने से
  • नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न हो सकती है और तिजोरी में धन नहीं रुकेगा।
  • एक बात का विशेष ध्यान रखें कि तिजोरी को कभी खाली न रखें। इसमें कीमती चीजें जरूर रखें। ऐसा माना जाता है कि तिजोरी खाली रहने से नकारात्मक ऊर्जा आकर्षित होती है, जिसकी वजह से आर्थिक तंगी हो सकती है।

क्या है पैसे रखने की सही दिशा?
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में पैसे रखने के लिए दक्षिण-पश्चिम दिशा को शुभ माना जाता है। इसके अलावा उत्तर दिशा में भी रख सकते हैं। इस दिशा को कुबेर देव की मानी जाती है। इस नियम का पालन करने से सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है। साथ ही धन लाभ के योग बनते हैं।

तिजोरी के पास न रखें ये चीजें
वास्तु शास्त्र के अनुसार, तिजोरी के पास साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इसके पास झाड़ू, जूते-चप्पल या टूटी-फूटी चीजों को रखने से तिजोरी खाली हो सकती है।

Read More Vastu Tips: घर की दीवार पर लगा पुराना कैलेंडर बन सकता है रुकावट? जानें वास्तु में क्या है मान्यता

इस बात का रखें ध्यान
तिजोरी में पैसों को लाल रंग के कपड़े में लपेटकर रखना चाहिए। इस उपाय को करने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और धन की प्राप्ति के मार्ग खुलते हैं।

Read More Navratri 2026: अखंड ज्योत बुझ जाए या कलश गिर जाए तो क्या करें? जानें धार्मिक मान्यता के अनुसार उपाय

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच