Paush Putrada Ekadashi 2025: पुत्रदा एकादशी पर क्या खाएं और क्या नहीं? जानें व्रत के नियम

Paush Putrada Ekadashi 2025: पुत्रदा एकादशी पर क्या खाएं और क्या नहीं? जानें व्रत के नियम

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में एकादशी व्रत को सभी व्रतों में सर्वश्रेष्ठ माना गया है। पौष महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी को 'पुत्रदा एकादशी' के नाम से जाना जाता है। जैसा कि नाम से ही साफ है, यह एकादशी संतान की कामना के लिए किया जाता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, पौष पुत्रदा एकादशी का व्रत 30 दिसंबर (Paush Putrada Ekadashi 2025) को रखा जाएगा। वहीं, एकादशी का व्रत जितना फलदायी है, इसके नियम उतने ही कठिन हैं। आइए इस आर्टिकल में व्रत के नियम जानते हैं, जो इस प्रकार हैं -

पुत्रदा एकादशी पर क्या खाएं? (Paush Putrada Ekadashi 2025 Vrat Dos)

  • इस व्रत में केला, अंगूर, सेब और अनार जैसे ताजे फलों का सेवन किया जा सकता है।
  • बादाम, काजू, पिस्ता और अखरोट आदि को भी ऊर्जा बनाए रखने के लिए किया जा सकता है।
  • दूध, दही और पनीर का भी सेवन किया जा सकता है।
  • व्रत के दौरान कुट्टू का आटा, सिंघाड़े का आटा या साबूदाना से बनी चीजों का सेवन कर सकते हैं।
  • व्रत के भोजन में साधारण नमक की जगह केवल सेंधा नमक का ही प्रयोग करें।

क्या न खाएं? (Paush Putrada Ekadashi 2025 Vrat Don'ts)

Read More Rahu Gochar 2026: दिसंबर में राहु बदलेंगे राशि, इन 3 राशियों के लिए बनेंगे तरक्की के योग

  • इस दिन चावल का सेवन गलती से भी न करें।
  • प्याज, लहसुन और मांस-मदिरा आदि से दूरी बनाए रखें।
  • व्रत के दौरान शहद और सुपारी का सेवन भी वर्जित माना गया है।
  • बाहर के पैकेट की चीजों व होटलों के खाने से बचें।

व्रत के नियम (Paush Putrada Ekadashi 2025 Vrat Niyam)

Read More Shardiya Navratri 2026: घर में सजा रहे हैं माता की चौकी तो इन बातों का रखें ध्यान, सही दिशा से लेकर जरूरी नियम जानें

  • व्रत के दिन पूर्ण ब्रह्मचर्य का पालन करें और किसी की निंदा या बुराई न करें।
  • क्रोध पर नियंत्रण रखें।
  • एकादशी के दिन तुलसी के पत्ते नहीं तोड़ने चाहिए।
  • पूजा के लिए एक दिन पहले ही पत्ते तोड़कर रख लें।
  • हो पाए तो एकादशी की रात को सोएं नहीं, बल्कि भजन-कीर्तन करें।
Tags:

Latest News

बिना दस्तखत की सर्विस बुक, 50 के स्टांप पर नौकरी, डीईओ दफ्तर में अनुकंपा नियुक्ति पर हो गया खेल बिना दस्तखत की सर्विस बुक, 50 के स्टांप पर नौकरी, डीईओ दफ्तर में अनुकंपा नियुक्ति पर हो गया खेल
सकरी से राजस्थान के लिए निकला 166 टन कोयला हुआ गायब, डेढ़ महीने से लापता चार ट्रक, ट्रांसपोर्टर समेत पांच पर एफआईआर
गन्ना किसानों को साय का बड़ा तोहफा, 425 रूपए प्रति क्विंटल होगी खरीदी, पुराने भुगतान पर भी मिलेगा बढ़ी दर का लाभ
बांग्लादेशी होने का शक पर 23 की गिरफ्तारी… फिर दस्तावेजों ने पलट दी पूरी कहानी, दो के निर्वासन की प्रक्रिया अब भी जारी
नवजात के अपहरण की कहानी में हो गया खेल, सुन पुलिस भी रह गई दंग
साइबर जागृति अभियान में मुंगेली जिले को मिला सम्मान, 18.32 लाख लोगों को किया जागरूक
जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस की कार्रवाई तेज, अभिजीत दीपके समेत कई सीजेपी नेता हिरासत में, ध्रुव राठी भी पकड़े गए
Metformin Anti-Aging: क्या डायबिटीज की दवा धीमी कर सकती है उम्र बढ़ने की प्रक्रिया? जानें रिसर्च
Gold in Dream: सपने में सोना मिलना शुभ या अशुभ? जानें गहने पहनने और सोना खोने का मतलब
गुमा सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख का गबन: चेक में कांटछांट कर निकाली राशि, ब्रांच मैनेजर व सुपरवाइजर पर भी एफआईआर
नियम ताक पर: दूसरी पत्नी अपात्र, फिर भी बेटे को बना दिया भृत्य; सर्विस बुक पर अफसर के दस्तखत तक नहीं
पदानुक्रम तार-तार: जूनियर के हाथ कमान, दबाव में हस्ताक्षर करने को मजबूर सीनियर मुख्य अभियंता