रायपुर में युवा कांग्रेस नेता की दबंगई: लाठी-डंडे लेकर दोस्तों के साथ पहुंचे रेस्टोरेंट, जमकर की तोड़फोड़

रायपुर में युवा कांग्रेस नेता की दबंगई: लाठी-डंडे लेकर दोस्तों के साथ पहुंचे रेस्टोरेंट, जमकर की तोड़फोड़

छत्तीसगढ़ में युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव का दबंगई का मामला सामने आया है। वह अपने 10-15 दोस्तों के साथ एक रेस्टोरेंट में जमकर तोड़फोड़ की। जिसका वीडियो भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि विवाद खाने के बिल को लेकर हुआ है। इस दौरान युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव अपने दोस्तों के साथ रेस्टोरेंट […]

छत्तीसगढ़ में युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव का दबंगई का मामला सामने आया है। वह अपने 10-15 दोस्तों के साथ एक रेस्टोरेंट में जमकर तोड़फोड़ की। जिसका वीडियो भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि विवाद खाने के बिल को लेकर हुआ है। इस दौरान युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव अपने दोस्तों के साथ रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ की। तोड़फोड़ करने वाले ज्यादातर लड़कों ने चेहरे पर कपड़ा बांधा हुआ था। वे साथ लाठी-डंडे के साथ पहुंचे ही थे और तोड़फोड़ की। तोड़फोड़ के बाद ज्यादातर स्टाफ डर कर रेस्टोरेंट से बाहर भाग गए।

दरअसल, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव राहुल ठाकुर 28 जुलाई को वुड आइलैंड रेस्टोरेंट सेरीखेड़ी में खाने के लिए अपने दोस्तों के साथ रात लगभग साढ़े 11 बजे पहुंचा हुआ था। इस बीच बिल देने की बात पर रेस्टोरेंट स्टाफ के साथ विवाद हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर विवाद हुआ और बात गाली-गलौज तक पहुंच गई। देर तक झगड़ा चलने के बाद विवाद जैसे तैसे शांत हुआ। युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव अपने दोस्तों के साथ रेस्टोरेंट से चला गया, लेकिन युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव राहुल ठाकुर का गुस्सा शांत नहीं हुआ था। 


रेस्टोरेंट के स्टॉफ पर गुस्साए राहुल ठाकुर ने 29 जुलाई शाम चार-पांच बजे के लगभग अपने 10-15 दोस्तों के साथ  वुड आइलैंड रेस्टोरेंट पहुंचा। सभी लोग चेहरे पर कपड़ा बांधा हुए थे। रेस्टोरेंट के अंदर घुसते ही गाली-गलौज शुरू कर दी। जिन-जिन स्टाफ से बहस हुई थी उनको ढूढ़ने लगे। वहां मौजूद स्टॉफ को गाली-गलौज शुरू कर दी। इस बीच रेस्टोरेंट में रखे सभी सामानों को तोड़फोड़ की।

इस घटना को लेकर रेस्टोरेंट के मैनेजर युगेन कुमार सिन्हा ने मंदिर हसौद थाना पहुंच कर रिपोर्ट लिखाई थी। इसके बाद पुलिस ने युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव राहुल ठाकुर और उसके दोस्त प्रथम चौधरी, हर्ष पटवा, पुष्पराज ठाकुर, संस्कार झा, यश चोपड़ा और  अमित चौहान को गिरफ्तार किया है। मामले में कुछ लोग फरार हैं। इस घटना के बाद युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि पार्टी में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं कि जाएगी। इस घटना को लेकर जल्द ही कार्रवाई करेंगे।

Tags:

Latest News

फ्रूटी का घूंट लेना पड़ा भारी! पाउच के अंदर मिली छिपकली की चमड़ी, बच्ची की बिगड़ी तबीयत फ्रूटी का घूंट लेना पड़ा भारी! पाउच के अंदर मिली छिपकली की चमड़ी, बच्ची की बिगड़ी तबीयत
फर्जी दस्तावेज, सरकारी नौकरी और बड़ा खेल! असम में भर्ती घोटाले ने उड़ाए होश, बाहरी उम्मीदवारों ने हड़पीं नौकरियां
छत्तीसगढ़: थार में लाखों की नकदी लेकर जा रहा था चालक! पुलिस ने रोका तो खुल गई पूरी कहानी
7 लाख का लॉकर ले उड़े चोर! CCTV का DVR भी गायब, राजधानी रायपुर में हाई-प्रोफाइल चोरी से हड़कंप
रायगढ़ जेल में फिर कैदी की मौत: तीन दिन पहले आबकारी मामले में गया था जेल, पिता का आरोप पैसे लेकर दूसरे को छोड़ा मेरे बेटे को मार डाला
दुर्ग-भिलाई से चल रहा था साइबर ठगी का 'कमीशन कनेक्शन'! 15 म्यूल अकाउंट सप्लायर गिरफ्तार, करोड़ों के लेन-देन का खुलासा
रायपुर बना 'चाकूपुर'! गैंगवार, चाकूबाजी और खूनखराबा... आखिर किसके भरोसे राजधानी?
राशन व्यवस्था में बड़ा बदलाव! अब OTP नहीं, सिर्फ अंगूठा लगाएंगे तभी मिलेगा अनाज, केंद्र का सख्त आदेश
देहरादून में बीजेपी नेता की हत्या के बाद फूटा गुस्सा! आरोपी के घर पर चला बुलडोजर, इलाके में भारी तनाव
ब्रिटिश परंपराओं को अलविदा! भारतीय सेना की नई वर्दी नीति लागू, बंदी जैकेट से लेकर टैटू और मूंछों तक बदले नियम
नागलोक से चार गुना ज्यादा मौतें बिलासपुर में, डॉक्टरों और वकीलों ने मिलकर डकार लिया सर्पदंश का मुआवजा
फरारी के बीच मौत! नेपाल में गोली मारकर हत्या, खान सर कोचिंग बवाल से जुड़े आरोपी की संदिग्ध मौत से सनसनी