राम लला प्राण प्रतिष्ठा : गर्भगृह में व‍िराजे प्रभु श्रीराम की पहली झलक आई सामने, रामलला की प्रतिमा की नई तस्वीर, देखें यहां

राम लला प्राण प्रतिष्ठा : गर्भगृह में व‍िराजे प्रभु श्रीराम की पहली झलक आई सामने, रामलला की प्रतिमा की नई तस्वीर, देखें यहां

राम लला प्राण प्रतिष्ठा : गर्भगृह में व‍िराजे प्रभु श्रीराम की पहली झलक आई सामने, रामलला की प्रतिमा की नई तस्वीर, देखें यहां राम मंदिर उद्घाटन : अयोध्या स्थित राम मंदिर के गर्भगृह में गुरुवार को रामलला की प्रतिमा स्थापित हो गई। फिलहाल प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की वैदिक क्रियाएं जारी हैं. इस बीच गर्भगृह […]

राम लला प्राण प्रतिष्ठा : गर्भगृह में व‍िराजे प्रभु श्रीराम की पहली झलक आई सामने, रामलला की प्रतिमा की नई तस्वीर, देखें यहां

राम मंदिर उद्घाटन : अयोध्या स्थित राम मंदिर के गर्भगृह में गुरुवार को रामलला की प्रतिमा स्थापित हो गई। फिलहाल प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की वैदिक क्रियाएं जारी हैं. इस बीच गर्भगृह से एक नई तस्वीर सामने आई है. इस तस्वीर में रामलला के प्रतिमा की आंख पट्टी से बांधी गई है, जिसे 22 जनवरी को शुभ मूहुर्त में खोला जाएगा।

22 जनवरी को होने वाले अभिषेक समारोह से पहले भगवान राम की नई मूर्ति बृहस्पतिवार की दोपहर राम जन्मभूमि मंदिर के गर्भगृह में रखी गई. मैसूर स्थित मूर्तिकार अरुण योगीराज द्वारा बनाई गई 51 इंच की रामलला की मूर्ति को कल रात मंदिर में लाया गया था।

Read More Mrityu Panchak 2026: आज शाम से शुरू होंगे मृत्यु पंचक, 5 दिन भूलकर भी न करें ये काम, बढ़ सकती हैं परेशानियां

प्रधान संकल्प’, ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा ने किया
प्रतिष्ठा समारोह से जुड़े पुजारी अरुण दीक्षित ने बताया कि भगवान राम की मूर्ति को दोपहर में वैदिक मंत्रोचार के बीच गर्भ गृह में रखा गया. उन्होंने कहा कि ‘प्रधान संकल्प’, ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा द्वारा किया गया।

Read More OnePlus 13 पर बंपर ऑफर! 17,000 रुपये तक सस्ता हुआ फ्लैगशिप फोन, 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ शानदार डील

दीक्षित ने बताया कि ‘प्रधान संकल्प’ की भावना यह है कि भगवान राम की ‘प्रतिष्ठा’ सभी के कल्याण के लिए, राष्ट्र के कल्याण के लिए, मानवता के कल्याण के लिए और उन लोगों के लिए भी की जा रही है जिन्होंने इस कार्य में अपना योगदान दिया है.

उन्होंने कहा कि इसके अलावा अन्य अनुष्ठान भी आयोजित किए गए तथा ब्राह्मणों को वस्त्र भी दिए गए।

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने ‘एक्स’ पर अपनी एक पोस्ट में इसकी जानकारी दी. पोस्ट में कहा गया, ‘अयोध्या में जन्म भूमि स्थित राम- मन्दिर में आज दिन में 12:30 बजे के बाद राममूर्ति का प्रवेश हुआ. दोपहर 1:20 बजे यजमान द्वारा ‘प्रधान संकल्प’ होने पर वेदमन्त्रों की ध्वनि से वातावरण मंगलमय हुआ. मूर्ति के जलाधिवास तक के कार्य गुरुवार को संपन्न हुए.’

घृताधिवास, कुण्डपूजन, पञ्चभूसंस्कार आज
ट्रस्ट ने इसी पोस्ट में कहा, ‘दिनांक 19 जनवरी शुक्रवार को प्रातः नौ बजे अरणिमन्थन से अग्नि प्रकट होगी. उसके पूर्व गणपति आदि स्थापित देवताओं का पूजन, द्वारपालों द्वारा सभी शाखाओं का वेदपारायण, देवप्रबोधन, औषधाधिवास, केसराधिवास, घृताधिवास, कुण्डपूजन, पञ्चभूसंस्कार होगा.’

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 22 जनवरी को मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगे, जिसके अगले दिन मंदिर जनता के लिए खोले जाने की उम्मीद है. मंदिर में प्रतिष्ठा समारोह की रस्में पहले ही शुरू हो चुकी हैं.लदिसंबर 1992 में कारसेवकों ने विवादित स्थल पर मौजूद बाबरी मस्जिद को ढहा दिया था।

उच्चतम न्यायालय ने नौ नवंबर 2019 को इस मामले में निर्णय देते हुए विवादित स्थल पर मंदिर बनाने और मुसलमान को अयोध्या में किसी प्रमुख स्थान पर मस्जिद बनाने के लिए पांच एकड़ जमीन देने का आदेश दिया था।

Tags:

Latest News

दिल्ली से सिलीगुड़ी सिर्फ 6 घंटे में! बंगाल को मिली बुलेट ट्रेन की सौगात, रेलवे के लिए खुला एक लाख करोड़ का विकास द्वार दिल्ली से सिलीगुड़ी सिर्फ 6 घंटे में! बंगाल को मिली बुलेट ट्रेन की सौगात, रेलवे के लिए खुला एक लाख करोड़ का विकास द्वार
15 साल के वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया का बुलावा, डेब्यू मिलते ही टूट सकता है सचिन तेंदुलकर का ऐतिहासिक रिकॉर्ड
सुकमा में नक्सलियों के मंसूबों पर बड़ा वार! जंगल से हथियारों और विस्फोटक सामग्री का जखीरा बरामद
राशन कार्डों पर बड़ा एक्शन! SIR समीक्षा के बाद 63 लाख लाभार्थियों की होगी जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती
पटना सिविल कोर्ट पहुंचे खान सर, फायरिंग केस में नाम जुड़ने के बाद सरेंडर की अटकलें तेज
हौजरानी अग्निकांड में बड़ा खुलासा, आग लगते ही बेसमेंट का शटर गिराकर भागा शेफ, नहीं दी कोई चेतावनी
राबड़ी आवास पर कार्यकर्ताओं ने संभाली सुरक्षा की कमान, सरकारी सुरक्षा लौटाने के फैसले पर बिहार में तेज हुई सियासत
हिमाचल में भूकंप के तिहरे झटकों से दहशत, मकानों को नुकसान; अस्पताल की छत गिरी, मरीजों की बची जान
दुर्ग में कोयले के काले कारोबार का भंडाफोड़, फर्जी GST बिल के सहारे बेच रहा था चोरी का कोयला, 3 गिरफ्तार
रायपुर के सेंट्रल बैंक जोनल ऑफिस में लगी आग, मची अफरा-तफरी, दमकल की कई टीमें मौके पर तैनात
जंतर-मंतर पर CJP का शक्ति प्रदर्शन शुरू, अभिजीत दीपके के नेतृत्व में शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ गूंजे इस्तीफे के नारे
OnePlus 13 पर बंपर ऑफर! 17,000 रुपये तक सस्ता हुआ फ्लैगशिप फोन, 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ शानदार डील