छत्तीसगढ़ के लुटेरों के खिलाफ ED की चार्जशीट पेश,करप्शन क्वीन सौम्या चौरसिया को मिलेगी बेल या फिर जाएगी जेल ?

छत्तीसगढ़ के लुटेरों के खिलाफ ED की चार्जशीट पेश,करप्शन क्वीन सौम्या चौरसिया को मिलेगी बेल या फिर जाएगी जेल ?

छत्तीसगढ़ के लुटेरों के खिलाफ ED की चार्जशीट पेश,करप्शन क्वीन सौम्या चौरसिया को मिलेगी बेल या फिर जाएगी जेल ? रायपुर : छत्तीसगढ़ में ED ने खनन घोटाले और 25 रूपए टन “गब्बर सिंह टैक्स” वसूले जाने के मामले में अपनी चार्जशीट पेश कर दी है। रायपुर की विशेष अदालत में पेश चार्जशीट में सुपर […]

छत्तीसगढ़ के लुटेरों के खिलाफ ED की चार्जशीट पेश,करप्शन क्वीन सौम्या चौरसिया को मिलेगी बेल या फिर जाएगी जेल ?


रायपुर : छत्तीसगढ़ में ED ने खनन घोटाले और 25 रूपए टन “गब्बर सिंह टैक्स” वसूले जाने के मामले में अपनी चार्जशीट पेश कर दी है। रायपुर की विशेष अदालत में पेश चार्जशीट में सुपर सीएम सौम्या चौरसिया,कोयला दलाल सूर्यकांत तिवारी,लक्ष्मीकांत तिवारी,आईएएस समीर विश्नोई और कोल कारोबारी सुनील अग्रवाल के काले कारनामो का सिलसिलेवार खुलासा किया गया है।चालान में अरबो की अनुपातहीन संपत्ति,मनी लॉन्ड्रिंग और धनशोधन की गतिविधियों को प्रमाणित किया गया है।

सूत्र बताते है कि चारो आरोपियों के खिलाफ करीब 8000 पेज के चालान में लगभग 251 शिकायतों को भी ED ने संग्लन किया है। इस चालान में कुख्यात आरोपी सौम्या चौरसिया और उसके कुनबे की काली दास्तान है। यही हाल कोयला दलाल सूर्यकांत तिवारी का बताया जा रहा है। उसके कुनबे के अलावा कई चिर परिचितो के भी काले कारनामे ED ने उजागर किए है। लक्ष्मीकांत तिवारी और कोल कारोबारी सुनील अग्रवाल के भी गैरकानूनी गतिविधियों में भी गतिविधियां दर्शाई गई है।

Read More छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: मिसकैरेज के बाद दोबारा प्रेग्नेंसी पर भी मिलेगा पूरा मातृत्व अवकाश, FCI महिला कर्मचारी को बड़ी राहत

आईएएस समीर विश्नोई इस गिरोह के साथ मिलकर “गब्बर सिंह टैक्स” की वसूली में किस तरह से सहभागी बने थे। यह भी इस चालान में दर्शाया गया है। इसके अलावा आईएएस रानू साहू और जेपी मौर्य,हेमंत जैस्वाल एवं अन्य की भूमिका का जिक्र भी चालान में किया गया है। सूत्रों के
मुताबिक ED ने अपने आरोपों को साबित करने के लिए डिजिटल प्रमाण भी चालान में शामिल किए है। जानकारी के मुताबिक लगभग 36 CD में राज्य में प्रशासनिक मशीनरी जाम कर बड़े पैमाने पर होने वाली अवैध उगाही की प्रामाणिक दास्तान चालान में संलग्न है।

Read More सब्जियों के नीचे छिपा था करोड़ों के ड्रग्स नेटवर्क का राज! गरियाबंद बॉर्डर पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 65 लाख का गांजा जब्त

यह भी बताया जा रहा है कि भारी-भरकम चालान की एक-एक प्रति बचाव पक्ष को भी सौंपी गई है। उधर बचाव पक्ष के वकील फैजल रिज़वी के मुताबिक चालान की प्रति उन्हें शनिवार को प्राप्त होगी। न्यूज़ टुडे से चर्चा करते हुए फैज़ल रिज़वी ने कहा कि चालान पढ़ने के उपरांत ही ED के आरोपों और बचाव पक्ष की प्रत्रिक्रियाओ से अवगत कराएँगे। उधर,ED सूत्रों ने बताया कि पेश किए गए चालान में आरोपियों के खिलाफ ठोस सबूत शामिल किए गए है।

सूत्रों ने दावा किया कि कुख्यात आरोपी सौम्या चौरसिया और उसकी टोली का नपना तय है। फिलहाल सौम्या समेत उसके गिरोह की रिमांड अवधि शनिवार को समाप्त हो रही है। उन्हें अदालत में पेश कर ED नए मामलो की तफ्तीश के लिए पुनः रिमांड मांगेगी या फिर उन्हें जेल दाखिल करने में रूचि दिखाएगी,इस ओर लोगो की निगाहें लगी हुई है। चंद घंटो बाद पता चलेगा कि करप्शन क्वीन सौम्या चौरसिया को मिलेगी बेल या फिर जाएगी जेल।

Tags:

Latest News

महाजेनको का ₹110 करोड़ का जमीन घोटाला : छत्तीसगढ़ के शराब सिंडिकेट ने कैसे लगाई महाराष्ट्र सरकार को चपत, पीएमओ के दखल से मची खलबली महाजेनको का ₹110 करोड़ का जमीन घोटाला : छत्तीसगढ़ के शराब सिंडिकेट ने कैसे लगाई महाराष्ट्र सरकार को चपत, पीएमओ के दखल से मची खलबली
तेलंगाना में इंसानियत शर्मसार: एम्बुलेंस नहीं मिली, कंधों पर शव उठाकर 4 किमी पैदल चला परिवार
मासूम के साथ दरिंदगी पर तमिलनाडु में उबाल, अब पुलिस अधिकारियों की ‘मुस्कान’ बनी विवाद की वजह
शराब नीति घोटाले में IAS निरंजन दास को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, सख्त शर्तों के साथ मिली जमानत
अमृतसर में कपिल शर्मा के घर के बाहर फायरिंग से सनसनी, परिवार अंदर मौजूद, कनाडा कनेक्शन की भी जांच जारी
300 करोड़ के एक्सप्रेस-वे का चीरहरण एक मॉल को फायदा पहुंचाने अफसरों ने कर दिया बड़ा खेल, नियम ताक पर रखकर बना दिया VIP रास्ता...
त्विषा शर्मा केस में सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी: 'बेटी की मौत से बेहतर तलाक', निष्पक्ष जांच पर जोर, CBI जांच के संकेत
PM मोदी के दौरे से पहले बेंगलुरु में बड़ा सुरक्षा अलर्ट: काफिले के रूट पर मिली विस्फोटक सामग्री, 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड
NEET पेपर लीक पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा सवाल: “आखिर कब सीखेगा सिस्टम?”, NTA की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल
बिलासपुर में रिश्तों का खौफनाक अंत: अवैध संबंध के शक में पत्नी बनी हैवान, पति पर हंसिए से किया हमला
सब्जियों के नीचे छिपा था करोड़ों के ड्रग्स नेटवर्क का राज! गरियाबंद बॉर्डर पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 65 लाख का गांजा जब्त
बस्तर में पीलिया से बढ़ी चिंता: अस्पताल खाली, झाड़-फूंक केंद्रों में उमड़ रही भीड़; देसी इलाज पर भरोसा बना खतरा