धान का टोकन नहीं मिलने पर किसान ने 100 फीट टावर पर चढ़ा, कहा जब तक मेरा धान नहीं बिकेगा तब तक नहीं उतरूंगा

IMG_20260131_182138

राष्ट्रीय जगत विजन। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से वीडियो सामने आया है जिसमें एक किसान धान का टोकन नहीं मिलने पर परेशान होकर 1०० फीट से भी ऊंचे हाई टेंशन टावर पर चढ़ गया। और कहने लगा जब तक मेरा बचा हुआ धान की बिक्री नहीं होगी तब तक वह नीचे नहीं उतरेगा।

मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम कसौंदी के किसान अनिल गढ़वाल (35 साल) करीब 3 घंटे तक 1०० फीट से अधिक हाई टेंशन टावर पर चढ़ कर बैठा रहा। किसान ने बताया कि आज धान खरीदी का आखिरी दिन है और 150 बोरा धान वह नहीं बेच पाया, उस पर डेढ़ लाख का कर्ज भी है। इस हरकत के बाद वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। बाद में किसी तरह समझाकर उसे नीचे उतारा गया।

Read More रेलवे अस्पताल के सामने कांग्रेस नेता पर हुए जानलेवा हमला का फरार आरोपी चढा पुलिस के हत्थे

          जानकारी के मुताबिक, ग्राम कसौंदी निवासी किसान अनिल गढ़वाल के पास करीब 2.77 एकड़ कृषि भूमि है। जिसमें वह धान की खेती करता है। इस खरीफ सीजन में वो गोद धान मंडी में एक बार में 29 क्विंटल धान बेच चुका है, लेकिन उतनी ही मात्रा में 29 क्विंटल यानि करीब 150 बोरा धान अब तक नहीं बिका है। कई कोशिश के बावजूद जब उसका टोकन नहीं कटने से वह परेशान हो गया था ।सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं, प्रशासन और पुलिस के अधिकारी लगातार किसान को समझाने-बुझाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन किसान टावर से उतरने को तैयार नहीं था। टावर के ऊपर से किसान अनिल ने साफ कहा कि जब तक मेरा बचा हुआ धान नहीं बिकेगा, मैं नीचे नहीं उतरूंगा।

Read More सड़क पर उतरे छात्र तो हरकत में आया सिस्टम! 48 घंटे में शुरू हुई केमिस्ट्री की पढ़ाई, स्थायी शिक्षक की कवायद तेज

Edited By: VINOD CHANDRA
Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

पार्किंग में खड़ी एक्टिवा हुई चोरी, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार पार्किंग में खड़ी एक्टिवा हुई चोरी, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
तखतपुर के जंगल में खौफनाक हमला: युवक पर शेरनी ने किया हमला, मौके पर मौत; शावक के साथ इलाके में मौजूदगी से बढ़ी दहशत
शराब के लिए नहीं दिए पैसे तो कर दिया चाकू से हमला, धारदार हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार
रायपुर में सड़क सुरक्षा और नशामुक्ति का संदेश, शंकर नगर चौक पर चला ‘हेलमेट अपनाएं, नशा नहीं’ जागरूकता अभियान
36 घंटे हिरासत के बाद शरीर पर चोट के निशान! परिवार का दावा- ‘10-12 पुलिसकर्मियों ने लाठियों से पीटा, हत्या कबूलने का दबाव बनाया’, देखे वीडियो
लखनऊ अलीगंज अग्निकांड: 60 दिन बाद SIT की रिपोर्ट शासन को, अब तय होगी जिम्मेदारी; पीड़ित परिवारों को कार्रवाई का इंतजार
मणिपुर फिर सुलगा! सेनापति में घरों में आगजनी के बाद भारी गोलीबारी, CRPF जवान घायल; NH-2 पर चक्काजाम
छत्तीसगढ़ घूमने का प्लान है? बुकिंग से पहले हो जाएं सावधान, फर्जी वेबसाइटों के जाल को लेकर पर्यटन बोर्ड का अलर्ट
सूरजपुर में Gen-Alpha का गुस्सा! छात्रावास की छात्राएं सड़क पर उतरीं, भोजन की कमी का आरोप; अधीक्षिका हटाने की मांग, देखे वीडियो
करनाल में हर्ष एनकाउंटर को लेकर सड़क पर उतरा रोड़ समाज, CBI जांच की मांग पर अड़े प्रदर्शनकारी; शहर में रूट डायवर्ट
रायपुर की ‘खूनी रात’! छेड़खानी से भड़के दो विवाद, दो युवकों की हत्या; 5 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार
मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने सुनी रोने की आवाज, ह्यूम पाइप में मिला नवजात