गणेश विसर्जन को लेकर बिलासपुर में बदला ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर गाड़ियों की एंट्री बंद; जानें कौन सा रूट रहेगा खुला

गणेश विसर्जन को लेकर बिलासपुर में बदला ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर गाड़ियों की एंट्री बंद; जानें कौन सा रूट रहेगा खुला

बिलासपुर। गणेश प्रतिमा विसर्जन और झांकियों को लेकर बिलासपुर यातायात पुलिस ने नया रूट प्लान जारी कर दिया है। शहर में भीड़ और जाम के हालात से निपटने के लिए कई रास्तों पर गाड़ियों की एंट्री बंद रहेगी, वहीं कुछ सड़कों का ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर पुलिस ने आयोजकों के साथ बैठक कर सुरक्षा और ट्रैफिक इंतजामों को अंतिम रूप दिया।

दो हिस्सों में बंटे विसर्जन घाट

शहर में झांकियों और विसर्जन जुलूस के दौरान ट्रैफिक का दबाव कम करने के लिए विसर्जन स्थलों को दो हिस्सों में बांटा गया है:

Read More जगदलपुर में बैठने की जगह पर खूनी संघर्ष! सीने में हार्ट के पास घोंपा चाकू, इलाज के दौरान 27 वर्षीय युवक की मौत

  •  छठ घाट (सरकंडा): सरकंडा, मोपका और आसपास के इलाकों की गणेश समितियों को अपनी प्रतिमाएं छठ घाट ले जाने को कहा गया है।
  •  पचरी घाट (हैप्पी स्ट्रीट): कोतवाली, सिविल लाइन, तोरवा और तिफरा क्षेत्र की झांकियां और प्रतिमाएं पचरी घाट की तरफ जाएंगी।                                                          यह रहेगा मुख्य जुलूस मार्ग

विसर्जन शोभायात्रा के लिए देवकीनंदन चौक, राघवेंद्र तिराहा, सिम्स चौक, कोरोना चौक, मिशन चौक, अमरनाथ गोल बाजार चौक, कोतवाली चौक, जवाली नाला चौक, हटरी चौक, पचरी घाट और गांधी चौक का रास्ता तय किया गया है। इन रास्तों पर पुलिस का सख्त पहरा रहेगा।

Read More CGPSC केस में ED का बड़ा कदम: 3700 पन्नों की चार्जशीट दाखिल, पूर्व चेयरमैन समेत 3 आरोपी जांच के घेरे में

इन रास्तों पर रहेगी नो-एंट्री और डायवर्जन

शहर के मुख्य मार्ग में मिलने वाली छोटी सड़कों और कनेक्टिंग रास्तों को पूरी तरह से बंद या डायवर्ट किया जाएगा।

  •  शहर के भीतर: पेट्रोल पंप तिराहा, सिम्स चौक के कनेक्टिंग रास्ते, लखीराम ऑडिटोरियम मार्ग, मिशन चौक, कोरोना चौक, खापरगंज काली मंदिर, तेलीपारा रोड, लालबहादुर शास्त्री बाल्मीकि चौक, जवाली पुल चौक, लाइफ केयर अस्पताल मार्ग, जूना बिलासपुर और गांधी चौक के आसपास गाड़ियों की आवाजाही पर रोक रहेगी।
  •   सरकंडा-छठ घाट इलाका: महमंद मोड़, पावर हाउस चौक, मोपका तिराहा, बसंत चौक, राजकिशोर नगर तिराहा, शनि मंदिर और छठ घाट तिराहा के पास ट्रैफिक बदला जाएगा। जरूरत पड़ने पर यहां चार पहिया और अन्य वाहनों की एंट्री रोकी जाएगी।
समितियों को वॉलिंटियर तैनात करने की हिदायत

पुलिस ने सभी गणेश उत्सव समितियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने जुलूस के साथ पर्याप्त संख्या में वॉलिंटियर तैनात रखें। अत्यधिक भीड़ की स्थिति में यह वॉलिंटियर पुलिस जवानों की मदद करेंगे ताकि जुलूस शांति से निकले और लोगों को कोई परेशानी न हो।

पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करने की अपील

यातायात पुलिस ने आम शहरियों से अपील की है कि विसर्जन के दौरान जुलूस वाले मुख्य रास्तों पर निजी गाड़ियां लेकर जाने से बचें। शहर में जाम की स्थिति न बने, इसके लिए सार्वजनिक परिवहन या छोटे वाहनों का ही इस्तेमाल करें ताकि लोग आसानी से गणेश दर्शन कर सकें।

Tags:

Latest News

Oppo K14 Plus 5G की लॉन्च डेट का ऐलान, 8,000mAh बैटरी और 144Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ आएगा फोन Oppo K14 Plus 5G की लॉन्च डेट का ऐलान, 8,000mAh बैटरी और 144Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ आएगा फोन
Painkiller Side Effects: बार-बार पेनकिलर खाना पड़ सकता है महंगा, किडनी की सेहत को लेकर CDSCO ने किया अलर्ट
गणेश विसर्जन को लेकर बिलासपुर में बदला ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर गाड़ियों की एंट्री बंद; जानें कौन सा रूट रहेगा खुला
शिक्षकों से दफ्तर का काम, स्कूलों में पढ़ाई ठप: 50 हजार पद खाली, फिर भी दफ्तरों में बाबू बने मास्टर साहब
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष का पहला श्राद्ध कब? पूर्णिमा तिथि पर तर्पण के नियम, जानें क्या करें और किन गलतियों से बचें
घोस्ट टावर्स का नया जुगाड़: कंबोडिया-दुबई से आ रही कॉल बन जाती है भारतीय (+91), मोबाइल में अचानक 2G दिखे तो हो जाएं सावधान
हाई कोर्ट ने लोक आयोग के दोनों आवेदन खारिज किए, आठ साल पुराने आदेश में बदलाव से इनकार
2028 के लिए शिंदे गुट का मिशन छत्तीसगढ़: 20 सीटों पर दावेदारी, NDA के साथ लड़ेंगे चुनाव; वर्मा बोले- पुरानी कांग्रेस अब कम्युनिस्ट जैसी
मुंगेली नाका के जूस सेंटर में तीसरी बार आग, जूस मशीन और डीप फ्रीजर समेत पूरा सामान जलकर खाक
ऑपरेशन की मांग, फिर मां-बच्चे की मौत! राजनांदगांव अस्पताल पर लापरवाही के आरोप, प्रबंधन का अलग दावा
BREAKING: सुरेंद्र कोली की मौत का कारण आया सामने! पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी से दम घुटने का खुलासा
BJP का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल! छत्तीसगढ़ की कमान स्मृति ईरानी को, सिद्धार्थ शंभु बने सह-प्रभारी