सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस पर आपत्तिजनक पोस्ट, पुलिस ने लिया तत्काल एक्शन

सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस पर आपत्तिजनक पोस्ट, पुलिस ने लिया तत्काल एक्शन

सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस पर आपत्तिजनक पोस्ट, पुलिस ने लिया तत्काल एक्शन दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डी. वाई. चंद्रचूड़ और उनकी पत्नी के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की साइबर यूनिट ने एफआईआर दर्ज की है. यह मामला चीफ जस्टिस और […]

सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस पर आपत्तिजनक पोस्ट, पुलिस ने लिया तत्काल एक्शन

दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डी. वाई. चंद्रचूड़ और उनकी पत्नी के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की साइबर यूनिट ने एफआईआर दर्ज की है. यह मामला चीफ जस्टिस और न्यायपालिका की प्रतिष्ठा को धूमिल करने के इरादे से फैलाई गई झूठी और गलत जानकारी से जुड़ा है. Supreme Court दिल्ली पुलिस ने बताया कि उन्हें सुप्रीम कोर्ट के एडमिन सिक्योरिटी ऑफिस से 9 सितंबर, 2024 को शिकायत प्राप्त हुई थी. शिकायत में एक आपत्तिजनक ट्वीट और फेसबुक पोस्ट का जिक्र किया गया, जो गलत तथ्यों पर आधारित था और जिसका मकसद न्यायपालिका की छवि खराब करना था. इस पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 10 सितंबर, 2024 को एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. एफआईआर भारतीय दंड संहिता की धारा 356, 217, 351, 61(2)(a) और आईटी एक्ट की धारा 66(C) के तहत दर्ज की गई है ।

Read More Digital Arrest Scam: ‘टेरर फंडिंग’ के नाम पर रिटायर्ड प्रोफेसर से 1.04 करोड़ की ठगी, साइबर ठगों का खेल उजागर

इसी प्रकार का एक मामला पश्चिम बंगाल में भी सामने आया है, जहां एक व्यक्ति को चीफ जस्टिस डी. वाई. चंद्रचूड़ को बदनाम करने और सुप्रीम कोर्ट की प्रतिष्ठा पर हमला करने के उद्देश्य से सोशल मीडिया पर झूठी खबरें फैलाने के आरोप में बुक किया गया है. पश्चिम बंगाल पुलिस ने बताया कि फुलबारी के सुजीत हलदार के खिलाफ कृष्णागंज पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि यह फर्जी खबरें लोगों के बीच अविश्वास और सार्वजनिक शांति को भंग करने के इरादे से फैलाई गई थीं. पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे झूठी खबरें न फैलाएं. पश्चिम बंगाल पुलिस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) के माध्यम से भी लोगों को इस प्रकार की गतिविधियों से बचने और अफवाहों से दूर रहने की चेतावनी दी है.

Read More जगदलपुर के कॉलेज में अटेंडेंस के नाम पर अवैध ‘उगाही’: 25-30 हजार तक वसूली के आरोप, शिक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

Tags:

Latest News

Budh Shani Yog Brings Luck to 4 Zodiacs: द्विद्वादश योग 8 मई को लेकर आएगा सौभाग्य, वृषभ, मिथुन सहित इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत! Budh Shani Yog Brings Luck to 4 Zodiacs: द्विद्वादश योग 8 मई को लेकर आएगा सौभाग्य, वृषभ, मिथुन सहित इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत!
जगदलपुर के कॉलेज में अटेंडेंस के नाम पर अवैध ‘उगाही’: 25-30 हजार तक वसूली के आरोप, शिक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
World Bank की बड़ी भविष्यवाणी: 2026 में सोना बनाएगा रिकॉर्ड, 2027 में आ सकती है तेज गिरावट
दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश: करिश्मा कपूर के बच्चों को राहत, संजय कपूर की हजारों करोड़ की संपत्तियों पर यथास्थिति बरकरार
कोलकाता-पुणे फ्लाइट में इमरजेंसी, रायपुर में उतरा विमान, महिला की तबीयत बिगड़ने पर लिया त्वरित फैसला, इलाज के बाद उड़ान फिर रवाना
ED रेड अपडेट : दुर्ग-बिलासपुर में कारोबारियों पर दबिश, 12 जिले के कलेक्टर घेरे में
रायपुर में चिट्टा तस्करी पर बड़ा प्रहार: 3.60 लाख की हेरोइन जब्त, थार और मोबाइल बरामद, पूछताछ के बाद 2 और आरोपी गिरफ्तार
धार सड़क हादसा: एक साथ जलीं 16 चिताएं, गांवों में पसरा मातम
डोंगरगढ़ में अवैध शराब सिंडिकेट का भंडाफोड़: MP की व्हिस्की की री-पैकिंग से चल रहा था खेल, भारी मात्रा में स्टॉक जब्त
रायपुर के सड्डू में फैक्ट्री गोदाम बना आग का गोला: धुएं से ढका आसमान, दमकल टीमों की जंग जारी, देखे वीडियो
नाबालिग गर्भपात केस पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी: “बच्ची को पढ़ना चाहिए, मां बनाना अन्याय है”
CG Liquor Scam: 2000 करोड़ के शराब घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, रायपुर के इस मशहूर ज्वेलर्स के यहां पड़ा छापा... दुबई में बैठे सुब्बू तक पहुंची आंच