NEET छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला 17 वर्षीय श्रेयांश, कमरे में मिला युवती का प्रेम पत्र

NEET छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला 17 वर्षीय श्रेयांश, कमरे में मिला युवती का प्रेम पत्र

रायपुर : राजधानी रायपुर के कुशालपुर इलाके में नीट की तैयारी कर रहे 17 वर्षीय छात्र की मौत से सनसनी फैल गई। छात्र का शव बुधवार को उसके किराये के मकान में पंखे से लटका मिला। वह बलौदाबाजार का रहने वाला था और रायपुर में रहकर एलेन कोचिंग संस्थान से मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहा था। घटना की सूचना मिलते ही पुरानी बस्ती थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। कमरे की तलाशी के दौरान छात्र के हाथ में एक युवती का प्रेम पत्र मिलने से मामला और उलझ गया है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक पत्र और आत्महत्या के बीच किसी तरह का संबंध होने की पुष्टि नहीं की है।

कोचिंग नहीं पहुंचा तो दोस्तों ने लगाया फोन, नहीं किया रिसीव

मृतक की पहचान बलौदाबाजार निवासी श्रेयांश बंजारे (17), पिता हरपाल बंजारे के रूप में हुई है। वह अक्टूबर 2026 से कुशालपुर में किराये के मकान में रहकर नीट की तैयारी कर रहा था। मंगलवार देर रात से ही उसके कमरे का दरवाजा बंद था। बुधवार को जब वह रोज की तरह कोचिंग नहीं पहुंचा तो उसके दोस्तों को चिंता होने लगी। उन्होंने कई बार फोन किया, लेकिन श्रेयांश ने कॉल रिसीव नहीं किया। पहले दोस्तों को लगा कि शायद उसकी तबीयत ठीक नहीं होगी, इसलिए वे उसका हाल जानने किराये के मकान पहुंच गए।

Read More रायगढ़ में रेत माफिया की मनमानी, नदी में ट्रैक्टरों का कब्जा और खनिज विभाग के सामने बड़ी चुनौती

खिड़की से अंदर देखा तो फंदे पर लटका मिला दोस्त

Read More महादेव सट्टा एप: दुबई कनेक्शन से खुली वकील की भूमिका, 28 नवंबर तक ईडी रिमांड

दोस्त जब मकान पहुंचे तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी कोशिश के बाद भी दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद दोस्तों ने खिड़की से कमरे के भीतर झांककर देखा तो उनके होश उड़ गए। श्रेयांश का शव पंखे से लटका हुआ था। उसने रस्सी के सहारे फांसी लगाई थी। दोस्तों ने बिना देर किए पुलिस को सूचना दी। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

कमरे में मिला युवती का प्रेम पत्र, करियर पर ध्यान देने की थी सलाह

पुलिस ने मृतक के पिता की मौजूदगी में कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और शव को नीचे उतारा। घटनास्थल की जांच के दौरान छात्र के हाथ में एक युवती का प्रेम पत्र मिला। बताया जा रहा है कि पत्र में युवती ने उसे प्रेम संबंधों में अधिक उलझने के बजाय अपने करियर और भविष्य पर ध्यान देने की सलाह दी थी। पत्र सामने आने के बाद पुलिस छात्र के व्यक्तिगत संबंधों और उससे जुड़े पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है। हालांकि, महज पत्र मिलने से आत्महत्या की वजह प्रेम प्रसंग मानना जल्दबाजी होगी।

दोपहर तक टिफिन लेने भी नहीं पहुंचा था छात्र

मकान मालिक के अनुसार श्रेयांश को सुबह और शाम दोनों समय टिफिन दिया जाता था। बुधवार दोपहर करीब दो बजे तक वह टिफिन लेने नहीं आया था। इसी बीच उसके दोस्त भी मकान पहुंच गए और घटना का पता चला। सूचना मिलने पर दोपहर करीब ढाई बजे पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कमरे का निरीक्षण किया और जरूरी साक्ष्य जुटाए।

पिता पहुंचे मौके पर, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

घटना की जानकारी मिलते ही श्रेयांश के पिता भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस के साथ फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम ने कमरे का बारीकी से निरीक्षण किया। छात्र के दोस्तों, मकान मालिक और परिजनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि घटना से पहले छात्र की दिनचर्या कैसी थी और क्या वह किसी तरह के मानसिक या व्यक्तिगत तनाव से गुजर रहा था।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार, कई पहलुओं पर जांच

फिलहाल पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती आशंका है कि श्रेयांश ने मंगलवार देर रात आत्मघाती कदम उठाया होगा, लेकिन मौत के सही समय और परिस्थितियों की पुष्टि जांच के बाद ही होगी। पुलिस प्रेम पत्र समेत घटनास्थल से मिले साक्ष्यों की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, परिजनों और दोस्तों के बयान के बाद ही इस घटना की असली वजह सामने आ सकेगी।

Tags:

Latest News

निकाय-पंचायत चुनाव की तैयारियों पर आयोग का शिकंजा, एक दिन पहले बुलाई हाईलेवल बैठक, 5 संभागों के अफसरों को अलर्ट निकाय-पंचायत चुनाव की तैयारियों पर आयोग का शिकंजा, एक दिन पहले बुलाई हाईलेवल बैठक, 5 संभागों के अफसरों को अलर्ट
NEET छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला 17 वर्षीय श्रेयांश, कमरे में मिला युवती का प्रेम पत्र
नगरी में चंगाई सभा को लेकर बवाल, भगवान श्रीराम पर अभद्र टिप्पणी का आरोप, थाने पहुंचा हिंदू जागरण मंच
540 करोड़ का कोल लेवी घोटाला: नियम बदलकर वसूली का रास्ता बनाने और 1 करोड़ नकद लेने का आरोप, हाई कोर्ट पहुंचे IAS जयप्रकाश मौर्य
बिना मांग स्कूलों में खपाए 5 करोड़ के फर्नीचर: 500 से ज्यादा स्कूलों में भेजे 7000 नग सामान, कहीं कमरों में धूल खा रहे तो कहीं बरामदे में जगह नहीं...
बिलासपुर एयरपोर्ट पर 9 साल बाद पीछे हटी सरकार: 300 करोड़ रुपए नहीं होने का तर्क, हाई कोर्ट ने कहा- विकास नहीं करना तो एएआई को सौंप दें....
महादेव सट्टा नेटवर्क का संचालन कौन करता था: जांच एजेंसियों के सामने तीन नाम, शुभम सोनी के दावे से बढ़ी उलझन; एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी की तैयारी.....
चावल दबाने वाले मिलर्स पर प्रशासन का शिकंजा, कमल राइस मिल सील, 34 मिलों को नोटिस
पेंड्रावन जलाशय में खनन पर भड़के भूपेश बघेल, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी, किसानों के मुद्दे पर भी घेरा
जुए के फड़ पर दबिश के बाद युवक की मौत, प्रशिक्षु एसआई पर गिरी गाज, एसपी ने किया निलंबित
अंधे कत्ल का सनसनीखेज खुलासा, खाट से गिरने की कहानी गढ़ दफना दिया पत्नी का शव, बहन के शक ने खोली पोल, टांगी से वार कर पति ने उतारा था मौत के घाट
छात्रावास में बच्चियों की थाली से गायब हो रही दाल, भरपेट भोजन तक नसीब नहीं, अधीक्षिका के खिलाफ शिकायत लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचीं छात्राएं