ऑपरेशन सिंदूर: पाकिस्तान में 100 किमी अंदर घुसे राफेल, बरसाईं मिसाइलें, 90 आतंकी ढेर

पहलगाम हमले का बदला पूरा, भारतीय सेना ने पाकिस्तान में मचाया तांडव

ऑपरेशन सिंदूर: पाकिस्तान में 100 किमी अंदर घुसे राफेल, बरसाईं मिसाइलें, 90 आतंकी ढेर

नई दिल्ली: आधी रात को भारतीय सेना ने पाकिस्तान के अंदर घुसकर बड़ी कार्रवाई की है। पहलगाम आतंकी हमले का करारा जवाब देते हुए भारतीय सेना की पराक्रमी टुकड़ियों ने 'ऑपरेशन सिंदूर' को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। इस ऑपरेशन के तहत भारतीय वायुसेना के राफेल लड़ाकू विमान पाकिस्तान की सरजमीं में 100 किलोमीटर भीतर तक घुसे और आसमान से हैमर तथा क्रूज मिसाइलों की बरसात कर दी।

Pakistan-India-3_1746575978440_1746575999162

सूत्रों के अनुसार, भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में आतंकवादियों के 9 अहम ठिकानों पर ताबड़तोड़ हमले किए। इस एयर स्ट्राइक में कम से कम 90 आतंकवादियों के मारे जाने की खबर है। ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना ने ऐसा तांडव मचाया कि दहशतगर्दों के अड्डे पूरी तरह खाक हो गए।

Read More रील बनाने की कोशिश बनी हादसा: हथनीकुंड बैराज में डूबे मामा-भांजा, एक बचा, दूसरे की तलाश जारी

ऑपरेशन सिंदूर में इस्तेमाल हुए अत्याधुनिक हथियार:

Read More अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट पर बड़ा वार: दुबई से नेटवर्क चला रहा सलीम डोला गिरफ्तार, रेड कॉर्नर नोटिस के बाद लाया गया भारत

 राफेल लड़ाकू विमान: फ्रांस से खरीदे गए इन जेट्स का यह पहला वास्तविक ऑपरेशन था। इनकी गति और मारक क्षमता ने गहरे अंदर तक सटीक हमले मुमकिन किए।

  स्कैल्प क्रूज मिसाइलें: राफेल से दागी गईं ये मिसाइलें 250 किमी तक लक्ष्य भेद सकती हैं।

 हैमर बम: ये स्मार्ट बम कठिन ठिकानों को भी सटीकता से नष्ट करने में सक्षम हैं।

  लोइटरिंग म्यूनिशन (आत्मघाती ड्रोन): सेना ने पहली बार इन ड्रोनों का इस्तेमाल किया, जो लक्ष्य पर मंडराकर सटीक हमला करते हैं और नुकसान कम करते हैं।

  स्टैंड-ऑफ वेपन्स: विमानों को दुश्मन की सीमा में घुसे बिना दूर से हमला करने की क्षमता मिली।

 

इन ठिकानों को बनाया गया निशाना:

ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान के पांच और पीओके में चार आतंकवादी ठिकानों को ध्वस्त किया गया। इनमें बहावलपुर, कोटली, मुज़फ्फराबाद, गुलपुर, भिंबेर, सियालकोट और मुरिदके शामिल हैं। खासतौर पर मुरिदके में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी ट्रेनिंग कैंप मरकज-ए-तैयबा और बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद के गढ़ जश-शुभानअल्लाह को निशाना बनाया गया। 26/11 हमलों के आतंकियों ने मरकज-ए-तैयबा में ही ट्रेनिंग ली थी। ये ठिकाने अब पूरी तरह तबाह हो चुके हैं।

इस ऑपरेशन को भारतीय सेना की रणनीतिक और तकनीकी कुशलता का प्रतीक माना जा रहा है, जिसने बता दिया कि भारत अपनी संप्रभुता और नागरिकों की सुरक्षा के लिए दुश्मन के घर में घुसकर भी कार्रवाई

कर सकता है।

Tags:

Latest News

जगदलपुर के कॉलेज में अटेंडेंस के नाम पर अवैध ‘उगाही’: 25-30 हजार तक वसूली के आरोप, शिक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल जगदलपुर के कॉलेज में अटेंडेंस के नाम पर अवैध ‘उगाही’: 25-30 हजार तक वसूली के आरोप, शिक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
World Bank की बड़ी भविष्यवाणी: 2026 में सोना बनाएगा रिकॉर्ड, 2027 में आ सकती है तेज गिरावट
दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश: करिश्मा कपूर के बच्चों को राहत, संजय कपूर की हजारों करोड़ की संपत्तियों पर यथास्थिति बरकरार
कोलकाता-पुणे फ्लाइट में इमरजेंसी, रायपुर में उतरा विमान, महिला की तबीयत बिगड़ने पर लिया त्वरित फैसला, इलाज के बाद उड़ान फिर रवाना
ED रेड अपडेट : दुर्ग-बिलासपुर में कारोबारियों पर दबिश, 12 जिले के कलेक्टर घेरे में
रायपुर में चिट्टा तस्करी पर बड़ा प्रहार: 3.60 लाख की हेरोइन जब्त, थार और मोबाइल बरामद, पूछताछ के बाद 2 और आरोपी गिरफ्तार
धार सड़क हादसा: एक साथ जलीं 16 चिताएं, गांवों में पसरा मातम
डोंगरगढ़ में अवैध शराब सिंडिकेट का भंडाफोड़: MP की व्हिस्की की री-पैकिंग से चल रहा था खेल, भारी मात्रा में स्टॉक जब्त
रायपुर के सड्डू में फैक्ट्री गोदाम बना आग का गोला: धुएं से ढका आसमान, दमकल टीमों की जंग जारी, देखे वीडियो
नाबालिग गर्भपात केस पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी: “बच्ची को पढ़ना चाहिए, मां बनाना अन्याय है”
CG Liquor Scam: 2000 करोड़ के शराब घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, रायपुर के इस मशहूर ज्वेलर्स के यहां पड़ा छापा... दुबई में बैठे सुब्बू तक पहुंची आंच
महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: विधानसभा में CM साय का प्रस्ताव, विपक्ष का हंगामा- ‘महिलाओं को गुमराह करने’ का आरोप, देखे लाइव