MP: 78 साल बाद भी गांव में मुक्ति धाम नहीं, दतिया में तिरपाल के नीचे हुआ महिला का अंतिम संस्कार, बारिश ने खोली विकास के दावों की पोल

MP: 78 साल बाद भी गांव में मुक्ति धाम नहीं, दतिया में तिरपाल के नीचे हुआ महिला का अंतिम संस्कार, बारिश ने खोली विकास के दावों की पोल

MP News: मध्यप्रदेश के दतिया जिले से अंतिम संस्कार की अजीबो गरीब तस्वीर सामने आई है, जो सिस्टम की लापरवाही के साथ विकास के दावों की पोल खोलती हुई नजर आ रही है. जहां मौत के बाद महिला के मृत शरीर को मुक्ति के तिरपाल का सहारा लेना पड़ा. बारिश के मौसम में ये स्थिति और भी भयावह हो जाती है, जब दतिया में शासन की ओर से विकास के दावे किए जाते हैं. 

दरअसल, दतिया जिले के भांडेर ब्लॉक की अस्टोट ग्राम पंचायत के मुरिया गांव में अवध कुंवर नामक महिला की मौत हो गई थी. अवध कुंवर के अंतिम संस्कार के दौरान तेज बारिश होने लगी. आग जलने में भी दिक्कत हुई, जिसके बाद अस्थाई ढांचा तैयार कर तिरपाल लगाकर चिता को बारिश से सुरक्षित किया गया. इसके बाद बारिश में खुद भींगकर परिजनों और ग्रामीणों ने महिला का अंतिम संस्कार किया. 

78 साल बाद भी गांव में मुक्ति धाम नहीं
आजादी के 78 साल बाद भी इस गांव में एक मुक्ति धाम नहीं बन पाया है. बारिश से बचाव को लेकर कोई इंतजाम नहीं है. जिसके कारण बारिश में अगर किसी की मृत्यु हो जाए तो ग्रामीणों को अंतिम संस्कार के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

Read More SIT Investigation Report: राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT का बड़ा खुलासा, CCTV में कई संदिग्ध हरकतें कैद, 8 लोगों पर FIR की सिफारिश

मुरिया गांव में श्मशान घाट तक नहीं
प्रदेश में कांग्रेस और बीजेपी का लम्बे समय तक शासन रहा है. दोनों दल प्रदेश में विकास के लंबे-चौड़े वादे करते हैं लेकिन असल तस्वीर बहुत भयावह हैं. विकास की बात छोड़िए मुरिया ग्राम में श्मशान घाट तक नहीं हैं.

Read More IMD Weather Alert: 13 राज्यों में मानसून का महाअटैक! 80 Kmph आंधी, मूसलाधार बारिश और वज्रपात की चेतावनी

दतिया के मुरिया गांव में बरसात में या फिर बेमौसम बारिश में जब किसी की मौत हो जाती है तो ग्रामीणों को बरसाती या तिरपाल लगाकर अंतिम संस्कार करने की मजबूरी है, क्योंकि उनके पास कोई दूसरा विकल्प नहीं है. गांव में मुक्तिधाम को लेकर ग्रामीण कई बार गुहार लगा चुके हैं. यहां मुक्ति धाम नहीं होने के संबंध में ग्राम पंचायत के सचिव ने प्रतिक्रिया दी है. वो मुक्ति धाम का एस्टीमेट तैयार होने की बात कहते हुए नजर आए. 

Tags:

Latest News

खेत जुताई का पैसे देकर घर लौट रही महिला से सामूहिक दुष्कर्म,  3 आरोपी गिरफ्तार खेत जुताई का पैसे देकर घर लौट रही महिला से सामूहिक दुष्कर्म, 3 आरोपी गिरफ्तार
आज से भक्तो के लिए खुले मंदिर के पट, 16 को रथयात्रा में देंगे दर्शन
लद्दाख में ड्रग नेटवर्क पर बड़ा एक्शन! निजी एयरलाइन का इंजीनियर हेरोइन के साथ गिरफ्तार, बड़े रैकेट की जांच तेज
बदरीनाथ धाम चढ़ावा मामला: CCTV फुटेज और SIT जांच के बाद नामजद आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
बांकीपुर उपचुनाव में हाई-वोल्टेज ड्रामा! नामांकन के तुरंत बाद तेज प्रताप यादव की पार्टी की प्रत्याशी वीणा मानवी गिरफ्तार
PM मोदी की जींद रैली और गुरुग्राम के स्कूलों को बम धमकी, ई-मेल से मचा हड़कंप; विदेशी आईपी की जांच में जुटीं एजेंसियां
बाल संप्रेक्षण गृह के भीतर चौकीदार की हत्या, परिजनों का आरोप- 'सिंह साहब' और अधीक्षक मैडम ने करवाया मर्डर सिंह मैडम भी चर्चा में.......
रायपुर पुलिस में बड़ा प्रशासनिक बदलाव! तारकेश्वर पटेल को सेंट्रल, दीपमाला कश्यप को नॉर्थ जोन की कमान; कई थाना प्रभारी भी बदले
छत्तीसगढ़ विधानसभा में पहले ही दिन घमासान! राम मंदिर चंदा विवाद पर गूंजा सदन, हंगामे के बीच कार्यवाही स्थगित
नौगई तिहरा हत्याकांड में CBI की एंट्री! पांच सदस्यीय टीम पहुंची कोरिया, घटनास्थल से शुरू हुई बड़ी जांच
अंबिकापुर में आवारा सांड बना जानलेवा! हमले में घायल महिला ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, महापौर ने दी सख्त चेतावनी
Khan Sir Case: पटना कोर्ट से बड़ी राहत, अग्रिम जमानत मंजूर; दोनों बॉडीगार्ड्स को भी मिली बेल