राष्ट्रीय जगत विजन छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल परिवार के आर्थिक सहयोगी शराब और होटल कारोबारी पप्पू ढिल्लन चढ़ा ED के हत्थे……… न्यायालय ने दिया ED चार दिन का रिमांड

राष्ट्रीय जगत विजन छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल परिवार के आर्थिक सहयोगी शराब और होटल कारोबारी पप्पू ढिल्लन चढ़ा ED के हत्थे……… न्यायालय ने दिया ED चार दिन का रिमांड

राष्ट्रीय जगत विजन छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल परिवार के आर्थिक सहयोगी शराब और होटल कारोबारी पप्पू ढिल्लन चढ़ा ED के हत्थे,………… न्यायालय ने दिया EDको चार दिन का रिमांड रायपुर: छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके परिजनों की आर्थिक समृद्धि में व्यस्त रहने वाले कारोबारी त्रिलोक सिंह भाटिया उर्फ़ पप्पू ढिल्लन को अब […]

राष्ट्रीय जगत विजन छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल परिवार के आर्थिक सहयोगी शराब और होटल कारोबारी पप्पू ढिल्लन चढ़ा ED के हत्थे,………… न्यायालय ने दिया EDको चार दिन का रिमांड


रायपुर: छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके परिजनों की आर्थिक समृद्धि में व्यस्त रहने वाले कारोबारी त्रिलोक सिंह भाटिया उर्फ़ पप्पू ढिल्लन को अब सुस्ताने का वक्त मिला है। खबर आ रही है कि भिलाई की किसी होटल से ढिल्लन साहब को ED ने धर लिया है।

हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि पप्पू ढिल्लन खुद की होटल से ED के हत्थे चढ़े है, या फिर ED ने उन्हें किसी अन्य कारोबारी की होटल या ठिकानो से अपने कब्जे में लिया है। कई दिनों से प्रवर्तन निदेशालय पप्पू ढिल्लन की खोजबीन में जुटा था, वे भी कारोबारी अनवर ढेबर की तर्ज पर ढूंढे नहीं मिल रहे थे। फ़िलहाल ED ने उनकी गिरफ़्तारी की आधिकारिक रूप से कोई पुष्टि नहीं की है। हम आपको बता दें पप्पू आखिर है कौन ये पूर्व कांग्रेस महापौर सुच्चा सिंह भाटिया का छोटा भाई त्रिलोक सिंह भाटिया उर्फ पप्पू ढिल्लन के नाम से जाना जाता है।

Read More राम मंदिर चढ़ावा विवाद में बड़ा मोड़! 150 लोगों से पूछताछ के बाद शासन को सौंपी गई SIT रिपोर्ट

छत्तीसगढ़ में आबकारी घोटाले की जाँच जोरो पर है, अब राजनीति और घोटालो के बादशाह की सफ़ेद कालर पकड़ने के लिए ED ने अपने हाथ बढ़ाना शुरू कर दिया है। सूत्र बताते है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आर्थिक भ्रष्टाचार और घोटालो के अंतिम लाभार्थी के रूप में नामजद हो सकते है।

Read More 76 करोड़ की संदिग्ध पेपर ट्रेडिंग का पर्दाफाश : राजनांदगांव के कारोबारी पर GST की बड़ी कार्रवाई, संचालक गिरफ्तार

सूत्रों के मुताबिक पप्पू ढिल्लन के ED के हत्थे चढ़ने की खबर लगते ही मुख्यमंत्री के पुत्र चैतन्य बघेल की सक्रियता बढ़ गई है, बिट्टू के दिशा निर्देशों का पालन सुनिश्चित होने से पहले पप्पू ढिल्लन तो ED के कब्जे में आ गया।

लेकिन उसके एक अन्य खास सहयोगी विजय भाटिया के भाग निकलने की खबर आ रही है। बताते है कि बिट्टू से हुई बातचीत के बाद विजय भाटिया को नौ दो ग्यारह होने का वक्त मिल गया। लेकिन पप्पू ढिल्लन धर लिए गए।

छत्तीसगढ़ में आबकारी घोटाले की जाँच तेजी से अपने अंजाम की ओर बढ़ रही है, कारोबारी अनवर ढेबर कुछ दिनों पूर्व खुद की होटल के बजाय किसी दूसरे की होटल में रात गुजारते ED के हत्थे चढ़े थे। लेकिन खबर आ रही है कि पप्पू अंकल को ED ने उनके स्वयं के ठिकाने से बरामद किया है।

सांकेतिक तस्वीर (श्रोत सोशल मीडिया)
राज्य में दो हजार करोड़ के आबकारी घोटाले को लेकर राजनैतिक सरगर्मियां जोरो पर है, कई कांग्रेसी नेता तस्दीक कर रहे है कि मुख्यमंत्री और उनके परिजनों की वजह से भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस की लड़ाई कमजोर हुई है, इसका खामियाजा आम चुनाव में कांग्रेस को भुगतना पड़ेगा। हालांकि भीतरखाने से आ रही खबरों में बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उलटी गिनती शुरू हो गई है, इस्तीफा देकर ED दफ्तर पहुंचेंगे या फिर अपनी सफाई देने के बाद इस्तीफा देंगे, इस ओर भी पार्टी के गलियारों में मंत्रणा जारी है।

यह भी बताया जा रहा है कि ED के बढ़ते कदमो ही नहीं बल्कि हाथो से साहब भी, बेखबर नहीं है, इसलिए अब उन्होंने बगैर कालर वाला कुर्ता पहनना शुरू कर दिया है।

शराब कारोबारी पप्पू ढिल्लन को आज गुरूवार के दिन ED ने गिरफ्तार कर लिया था जिसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया था। छत्तीसगढ़ में 2000 करोड़ के शराब घोटाले के आरोप में गिरफ्तार किये गए पप्पू ढिल्लन की स्पेशल कोर्ट ने चार दिन की ईडी रिमांड मंजूर कर दी है। अनवर ढेबर और पप्पू ढिल्लन को एक साथ कोर्ट में पेश किया जाएगा।

अभी तक एक अन्य आरोपी नितेश पुरोहित उर्फ अप्पू पर कोर्ट ने कोई फैसला नहीं सुनाया है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी के बाद उनकी तबियत बिगड़ गई थी जिसके बाद उन्हें AIIMS में भर्ती कराया गया है। बता दें कि ED की टीम ने भिलाई में शराब कारोबारी पप्पू ढिल्लन के ठिकानों पर दबिश दी थी। ED ने इनकी संपत्ति को लेकर भी काफी देर तक पूछताछ की थी।

Tags:

Latest News

राम मंदिर चढ़ावा विवाद में बड़ी कार्रवाई: टिन्नू यादव पहुंचा जेल, 7 अन्य आरोपियों का मेडिकल जारी राम मंदिर चढ़ावा विवाद में बड़ी कार्रवाई: टिन्नू यादव पहुंचा जेल, 7 अन्य आरोपियों का मेडिकल जारी
नामी ब्रांड के नाम पर जहर का कारोबार! आगरा में नकली घी फैक्ट्री का भंडाफोड़, 120 किलो फर्जी घी बरामद
छत्तीसगढ़ में दिनदहाड़े मर्डर! घर में घुसकर युवती को मारी गोली, पुलिस के हाथ अब भी खाली
300 महिला नगर सैनिकों का बड़ा आरोप: पूर्व कमांडेंट पर मानसिक प्रताड़ना और अभद्र व्यवहार के आरोप, महिला आयोग ने मांगी जांच रिपोर्ट
पाइल्स ऑपरेशन बना मौत का कारण? 22 वर्षीय युवक की मौत पर डॉक्टर पर गंभीर लापरवाही के आरोप, सड़क पर उतरे परिजन
वन विभाग की लापरवाही से मजदूर की मौत! जंगल में घंटों तड़पता रहा श्रमिक, समय पर नहीं मिली मदद, अस्पताल पहुंचते ही तोड़ा दम
स्कूल बना मयखाना? शिक्षक का कथित VIDEO वायरल, शिक्षा व्यवस्था पर फिर खड़े हुए गंभीर सवाल, आखिर कब होगी सख्त कार्रवाई?
छत्तीसगढ़ में मनरेगा कर्मचारियों का आंदोलन: 2 जुलाई से चरणबद्ध हड़ताल, ग्रेड पे और HR पॉलिसी समेत कई मांगों को लेकर प्रदर्शन
Railway Alert: 29 जून तक रायपुर-बिलासपुर समेत 10 लोकल ट्रेनें रद्द, यात्रा से पहले देखें पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी तेज: सरकार ने बनाई पांच सदस्यीय विशेषज्ञ समिति, रंजना प्रकाश देसाई होंगी अध्यक्ष
कागजों में भरा था गोदाम, हकीकत में गायब निकला 2441 क्विंटल धान! कवर्धा में 81 लाख के घोटाले का खुलासा, प्रभारियों पर FIR
Raipur Traffic Alert: मुहर्रम पर आज बदलेगा शहर का ट्रैफिक, दोपहर 2 बजे से इन प्रमुख मार्गों पर रहेगा डायवर्जन