National Herald Case: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से आज दूसरी बार ईडी ने नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में 6 घंटे तक किया पूछताछ …….. नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी

National Herald Case: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से आज दूसरी बार ईडी ने नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में 6 घंटे तक किया पूछताछ …..नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से आज की पूछताछ खत्म हो गई है। नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया गांधी से आज करीब […]

National Herald Case: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से आज दूसरी बार ईडी ने नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में 6 घंटे तक किया पूछताछ …..नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से आज की पूछताछ खत्म हो गई है।

नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया गांधी से आज करीब 6 घंटे पूछताछ की गई.
ईडी सोनिया गांधी के बयान का राहुल गांधी के बयान से मिलान भी करेगी.
राहुल से ईडी ने इसी मामले में 5 दिन तक 50 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की थी.

Read More तमिलनाडु की सियासत में नया संग्राम: DMK नेता का दावा- 6 महीने में गिर जाएगी विजय सरकार, स्टालिन की वापसी की भविष्यवाणी

सोनिया गांधी, बेटे राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और बेटी प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) के साथ सुबह करीब 11 बजे दिल्ली में एपीजे अब्दुल कलाम रोड पर विद्युत लेन में स्थित ईडी के कार्यालय पहुंची थीं. इसके बाद करीब आधे के लिए लंच के लिए ईडी दफ्तर से निकलीं और फिर करीब साढ़े तीन बजे वापस वापस पहुंचीं. अधिकारियों ने बताया कि प्रियंका ईडी कार्यालय के एक अन्य कमरे में रुकी हुई थीं, ताकि जरूरत पड़ने पर वह अपनी मां से मिल सकें और उन्हें दवाएं या चिकित्सा सहायता मुहैया करा सकें.

Read More महाघोटाला: खदानों की धूल फांकते रहे गरीब, इधर DMF के 500 करोड़ डकार गया अफसर-ठेकेदार सिंडिकेट

उनसे करीब छह घंटे तक एजेंसी ने पूछताछ की. सूत्रों के मुताबिक, ईडी ने उन्हें कल यानि बुधवार को फिर पूछताछ के लिए बुलाया है।

सोनिया (75) से पहली बार 21 जुलाई को मामले में दो घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की गई थी. तब उन्होंने एजेंसी के 28 सवालों के जवाब दिए थे। प्रवर्तन निदेशालय अखबार ‘नेशनल हेराल्ड’ का मालिकाना हक रखने वाली ‘यंग इंडियन प्राइवेट लिमिटेड’ में कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच कर रहा है ।

इसी मामले में राहुल गांधी से भी एजेंसी 50 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ कर चुकी है. कांग्रेस ने ईडी की कार्रवाई को राजनीतिक द्वेष की भावना से की गई कार्रवाई करार दिया है ।

हिरासत में राहुल गांधी
राहुल गांधी और कांग्रेस के कई अन्य सांसदों ने संसद भवन से मार्च निकाला. ये सभी राष्ट्रपति भवन की तरफ बढ़ने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें विजय चौक पर रोक दिया. इसके बाद इन नेताओं ने वहां धरना दिया. राहुल गांधी जमीन पर बैठ गए. इसके बाद पुलिस ने राहुल और अन्य नेताओं को हिरासत में ले लिया. हिरासत में लिए जाने से पहले राहुल गांधी ने आरोप लगाया, ”मोदी जी राजा हैं और भारत में पुलिस राज है ।”

राहुल ने तस्वीर के साथ ट्वीट किया, ”तानाशाही देखिए, शांतिपूर्ण प्रदर्शन नहीं कर सकते, महंगाई और बेरोज़गारी पर चर्चा नहीं कर सकते. पुलिस और एजेंसियों का दुरूपयोग करके, हमें गिरफ़्तार करके भी, कभी चुप नहीं करा पाओगे. ‘सत्य’ ही इस तानाशाही का अंत करेगा.”

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ”देश के ‘राजा’ का हुक्म है – जो बेरोज़गारी, महंगाई, गलत GST, अग्निपथ पर सवाल पूछेगा – उसे कारागाह में डाल दो। भले ही मैं अभी हिरासत में हूं, भले ही देश में अब जनता की आवाज़ उठाना जुर्म हो, लेकिन वो हमारा हौसला कभी नहीं तोड़ पाएंगे।”


Tags:

Latest News

बिलासपुर पुलिस को मिली नई ताकत: 24 हाई-टेक 'डायल-112' वाहन तैनात, लाइव सीसीटीवी से लैस; जनप्रतिनिधियों व अफसरों ने दिखाई हरी झंडी बिलासपुर पुलिस को मिली नई ताकत: 24 हाई-टेक 'डायल-112' वाहन तैनात, लाइव सीसीटीवी से लैस; जनप्रतिनिधियों व अफसरों ने दिखाई हरी झंडी
जल संसाधन विभाग में बड़ा टेंडर घोटाला, चहेते ठेकेदार को फायदा पहुंचाने के लिए बदल दिए गए वर्षों की गणना के नियम
बस्तर की नई लाइफलाइन या विस्थापन का दर्द? 45 साल बाद फिर जिंदा हुआ बोधघाट डैम का जिन्न, दांव पर 56 गांव
कागजों पर लहलहा रहे 52 हजार पेड़: नई माताओं के नाम पर रायपुर में ग्रीन पालना फर्जीवाड़ा, वन विभाग के आंकड़ों ने खोली पोल
खाकी का फुल भौकाल, बीच सड़क पर खून बहाने वालों का पुलिस ने निकाला जुलूस, SP के एक निर्देश ने निकाल दी गुंडों की हेकड़ी
चिकित्सा शिक्षा विभाग में 100 करोड़ का टेंडर सेट: चहेती कंपनी को रेवड़ी बांटने का खेल, नियम बदलकर स्थानीय एजेंसियों को किया बाहर
महाघोटाला: खदानों की धूल फांकते रहे गरीब, इधर DMF के 500 करोड़ डकार गया अफसर-ठेकेदार सिंडिकेट
CG आबकारी घोटाला: 3000 कर्मचारियों के पसीने की कमाई डकार गया सिंडिकेट, ओवरटाइम और बोनस के नाम पर 183 करोड़ की लूट 
CG में नए 'वन बल प्रमुख' की तलाश: 31 मई को राव और झा की रिटायरमेंट; क्या मिलेगा एक्सटेंशन या प्रभारी के भरोसे चलेगा महकमा?
कद्दावर विधायक धर्मजीत सिंह के तखतपुर में गजब का विकास: 36 लाख का गौरव पथ महीने भर में ही उधड़ा, बारिश से पहले सड़क ने तोड़ दिया दम
‘मेरी बेटी ने आत्महत्या नहीं की… उसे मारा गया’, ट्विशा केस में पिता का बड़ा दावा, AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग
रेत माफियाओं पर चला बुलडोजर एक्शन! आरंग में 1740 घनमीटर अवैध रेत जब्त, हाईवा भी सीज