दो अफसरों पर ED ने कसा शिकंजा, अपराध दर्ज होने के बाद मचा हड़कंप

दो अफसरों पर ED ने कसा शिकंजा, अपराध दर्ज होने के बाद मचा हड़कंप

दो अफसरों पर ED ने कसा शिकंजा, अपराध दर्ज होने के बाद मचा हड़कंप लखनऊ : लखनऊ-वाराणसी एनएच 56 अमेठी बाईपास के मुआवजा वितरण घोटाले में दो पीसीएस अफसरों पर प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज कर लिया है। अफसरों ने बाईपास के मुआवजा वितरण में 382 करोड़ रुपए अधिक का भुगतान कर […]

दो अफसरों पर ED ने कसा शिकंजा, अपराध दर्ज होने के बाद मचा हड़कंप


लखनऊ : लखनऊ-वाराणसी एनएच 56 अमेठी बाईपास के मुआवजा वितरण घोटाले में दो पीसीएस अफसरों पर प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज कर लिया है। अफसरों ने बाईपास के मुआवजा वितरण में 382 करोड़ रुपए अधिक का भुगतान कर दिया था। इस मामले का खुलासा डीएम द्वारा जांच करवाए जाने के बाद हुआ था। इसके बाद शासन के आदेश के क्रम में मुसाफिरखाना के रजिस्ट्रार कानूनगो ने मुसाफिरखाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया था।

एनएच 56 से जुड़े दो बाईपासों के लिए भूमि अधिग्रहण के लिए मुआवजा वितरण में घपले का मामला प्रकाश में आने पर अमेठी डीएम राकेश कुमार मिश्र ने साल भर पहले तत्कालीन एडीएम आरके द्विवेदी की अगुवाई में एक कमेटी बनाते हुए जांच करवाई थी। डीएम ने पूरी जांच रिपोर्ट शासन को भेज दी थी। जांच रिपोर्ट पर लंबे समय से लगातार मंथन चल रहा था। प्रकरण में शासन ने जिला प्रशासन को आदेश जारी करते हुए दोषी पाए गए अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज करने को कहा था।

Read More Honor Win Turbo: 10000mAh बैटरी और 16GB रैम के साथ लॉन्च हुआ पावरफुल स्मार्टफोन

शासन के आदेश के क्रम में बुधवार को मुसाफिरखाना के रजिस्ट्रार कानूनगो सुरेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव ने कोतवाली में तहरीर देते हुए मुआवजा निर्धारण और वितरण में घपले का आरोप लगाते हुए तत्कालीन भूमि अध्याप्ति अधिकारी/ एसडीएम आरडी राम तथा अशोक कनौजिया पर धोखाधड़ी तथा गबन की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। इन दोनों अधिकारियों के अतिरिक्त अन्य अज्ञात पर भी केस दर्ज किया गया। आरोपी आर डी राम रिटायर हो चुके हैं । जबकि अशोक कनौजिया वर्तमान में निदेशालय युवा कल्याण लखनऊ में तैनात हैं।

Read More फरीदाबाद में बुलडोजर एक्शन के बाद प्रशासन अलर्ट, अफवाहों पर रोक लगाने के लिए कई घंटों तक इंटरनेट सेवाएं बंद

Tags:

Latest News

राजधानी का ग्रामीण इलाका बना क्राइम कैपिटल हत्याओं और बवाल से दहला मंदिर हसौद आखिर क्या कर रही हैं वरिष्ठ पुलिस अधिकारी  राजधानी का ग्रामीण इलाका बना क्राइम कैपिटल हत्याओं और बवाल से दहला मंदिर हसौद आखिर क्या कर रही हैं वरिष्ठ पुलिस अधिकारी 
सरगुजा में हाई वोल्टेज ड्रामा एसपी ने ज्ञापन लेने से किया किनारा आईजी दफ्तर पहुंचे अफसरों के पीछे पीछे पहुंचे एसपी
बिलासपुर में सत्ता और सिस्टम का सिंडिकेट मेडिकल पेशे से बिल्डर बने रसूखदार का खेल , गोकले नाला पाटकर भी हो रही अवैध प्लॉटिंग
महिला SP के जिले में बीमार बच्ची को डॉक्टर ने बताया गर्भवती, पुलिस ने रातभर गला दबाकर पूछा- बता, किसके साथ...
रायपुर जिला न्यायालय परिसर में हमला: पेशी के दौरान दो भाइयों के बीच विवाद, एक गंभीर रूप से घायल, मची अफरा-तफरी
दुर्ग के श्मशान घाट में सनसनी: कब्रों के बाहर मिले मानव अवशेष, जांच में जुटी पुलिस और FSL टीम
नोएडा के सबसे चर्चित प्रोजेक्ट पर ED का शिकंजा, 8115 करोड़ की मार्केट वैल्यू वाली संपत्तियां रडार पर
दिल्ली में बड़ा आतंकी मॉड्यूल बेनकाब, कई राज्यों से 9 संदिग्ध गिरफ्तार, संवेदनशील ठिकानों को निशाना बनाने की आशंका
मध्य प्रदेश में दर्दनाक हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पुलिया से गिरी, 6 की मौत, 40 से ज्यादा घायल
चलती कार की सनरूफ पर डांस, रील के लिए जान जोखिम में! रायपुर में युवकों का खतरनाक स्टंट वायरल
फरीदाबाद में बुलडोजर एक्शन के बाद प्रशासन अलर्ट, अफवाहों पर रोक लगाने के लिए कई घंटों तक इंटरनेट सेवाएं बंद
ऑपरेशन सिंदूर पर सेना प्रमुख का बड़ा बयान: तीनों सेनाएं हर चुनौती के लिए तैयार, बढ़ाया जा रहा तालमेल