- Hindi News
- Mahadev Satta App Case: ED ने पैनल ऑपरेटर नीतीश दीवान को किया गिरफ्तार, अवैध कमाई से दुबई में खरीदी
Mahadev Satta App Case: ED ने पैनल ऑपरेटर नीतीश दीवान को किया गिरफ्तार, अवैध कमाई से दुबई में खरीदी थी प्रॉपर्टी
Mahadev Betting App Case रायपुर: छत्तीसगढ़ के सबसे चर्चित महादेव सट्टा ऐप मामले में ईडी की कार्रवाई के साथ आरोपियों की गिरफ्तारी और पूछताछ का सिलसिला जारी है। अब ईडी ने भिलाई से 25 साल के पैनल ऑपरेटर नीतीश दीवान को गिरफ्तार किया है। आरोपी को स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया। आपको बता दें […]
Mahadev Betting App Case रायपुर: छत्तीसगढ़ के सबसे चर्चित महादेव सट्टा ऐप मामले में ईडी की कार्रवाई के साथ आरोपियों की गिरफ्तारी और पूछताछ का सिलसिला जारी है।
अब ईडी ने भिलाई से 25 साल के पैनल ऑपरेटर नीतीश दीवान को गिरफ्तार किया है। आरोपी को स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया।
आपको बता दें कि शुक्रवार को ED ने नीतीश दीवान को कोर्ट में पेश किया। ED ने 14 दिन की रिमांड मांगी थी। दोनों पक्षों को सुनने के बाद न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत ने 8 दिन की कस्टोडियल रिमांड दी है। इस मामले में अगली सुनवाई अब 24 फरवरी को होगी।
सट्टा ऐप की पैनल ऑपरेटर टीम में था नीतीश
ED के वकील सौरभ पांडेय ने दैनिक भास्कर को बताया कि नीतीश महादेव सट्टा ऐप की पैनल ऑपरेटर टीम में था। यह उन्हीं के साथ 2 साल तक दुबई में रहा है। नीतीश ने महादेव ऐप के पैसों को क्रिप्टो करेंसी में इन्वेस्ट किया है। नीतीश दीवान का काम पैनल ऑपरेटर को समय-समय पर चेक करना होता था।
महादेव ऐप से आने वाली अवैध कमाई को प्रमोटर के कहने पर अपने अकाउंट के जरिए इधर-उधर ट्रांसफर करता था। सट्टे के पैसों को नीतीश दीवान के जरिए इन्वेस्ट किया गया है। इसके नाम से दुबई में कई प्रॉपर्टी खरीदी गई हैं।
बिजनेस को इंटरनेशनल लेवल पर ले जाने की थी तैयारी
ED के वकील सौरभ पांडे ने बताया कि महादेव सट्टा ऐप कारोबार को इंटरनेशनल लेवल तक ले जाने के तैयारी चल रही थी। इसके लिए नीतीश दीवान को जिम्बॉब्वे भी भेजा गया था। जिम्बॉब्वे जाकर नीतीश ने महादेव ऐप की बिजनेस अपॉर्चुनिटी को सर्च
किया था।
ये बात नीतीश दीवान ने खुद अपने स्टेटमेंट में बताई है। इस मामले में अभी और पूछताछ की जाएगी और जल्द ही कई खुलासे हो सकते हैं।
नितिन टिंबरेवाल की जमानत याचिका पर सुनवाई
महादेव सट्टा ऐप और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में कोलकाता से गिरफ्तार आरोपी नितिन टिबरेवाल की जमानत याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई हुई। दोनों पक्षों के तर्कों को सुनने के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा है। वहीं, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अरोपी नितिन टिबरेवाल और अमित अग्रवाल की न्यायिक रिमांड की
अवधी पर भी सुनवाई हुई है।
IIFA में बड़ी हस्तियों को अवॉर्ड दे चुका है नीतीश
महादेव केस में कोर कमेटी में शामिल नीतीश दीवान को दिल्ली एयरपोर्ट से पिछले साल 6 नवंबर को पकड़ा गया था। बाद में ED ने पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया था। नीतीश दीवान IIFA फिल्म अवॉर्ड में बॉलीवुड की बड़ी हस्तियों को अवॉर्ड भी दे चुका है। नीतीश और उसका भाई महादेव बुक के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर के बेहद करीबी हैं।
लेखक के विषय में
मणिशंकर पांडेय National Jagat Vision के संस्थापक, मालिक एवं मुख्य संपादक हैं। वे निष्पक्ष, सटीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य देश-दुनिया की सच्ची और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।
