3 साल बाद सामने आए कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, 17 जुलाई तक रहेंगे रिमांड पर: कोल लेवी, शराब घोटाले से जुड़े है तार...

3 साल बाद सामने आए कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, 17 जुलाई तक रहेंगे रिमांड पर: कोल लेवी, शराब घोटाले से जुड़े है तार...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शराब, कोल लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले के आरोपी रामगोपाल अग्रवाल ने 3 साल बाद सरेंडर कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल पर आरोप है कि उन्होंने घोटाले का पैसा राजीव भवन मंगवाया। बुधवार को वे अचानक रायपुर स्थित आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) के दफ्तर पहुंचे और सरेंडर कर दिया।

गुरुवार को EOW ने उनकी मेडिकल जांच कराई और फिर उन्हें रायपुर कोर्ट में पेश किया। बचाव पक्ष के वकील फैजल रिजवी ने बताया कि EOW ने कोर्ट से 14 दिन की रिमांड मांगी थी। दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद कोर्ट ने अग्रवाल को 17 जुलाई तक (9 दिन) EOW की कस्टोडियल रिमांड पर भेज दिया है। इस दौरान EOW की टीम उनसे पूछताछ करेगी।

उधर, कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया है और इसके विरोध में कल पूरे प्रदेशभर में प्रदर्शन करेगी।

Read More कार के सीक्रेट चेंबर में छिपा रखा था गांजा, पुलिस ने खोला राज; 10.543 किलो माल जब्त, दो नाबालिग समेत 4 पकड़े गए

कोर्ट पहुंचे पूर्व सीएम के बेटे

Read More पीड़िता के चरित्र पर सार्वजनिक टिप्पणी पड़ी भाजपा नेता को भारी, एफआईआर दर्ज, आदिवासी समाज को लेकर बयान से मचा बवाल

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी के विरोध में कोर्ट पहुंचे थे। जब मीडिया ने उनसे बातचीत की, तो उन्होंने मामले में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि मैं भी इस केस में अभियुक्त हूं, इसलिए मैं कुछ नहीं कह सकता।

राजीव भवन पैसे भेजने का मामला

यह पूरा मामला कोयला लेवी घोटाले की जांच से भी संबंधित है। जांच के दौरान सूर्यकांत तिवारी की जब्त डायरी मिली है, जिसमें कांग्रेस भवन के नाम पर करोड़ों रुपए की एंट्री है। EOW का दावा है कि शराब घोटाला केस में अनवर ढेबर और उसके लोगों ने करोड़ों रुपए कांग्रेस भवन में रामगोपाल अग्रवाल तक पहुंचाए। कस्टम मिलिंग केस में भी रोशन चंद्राकर ने करोड़ों रुपए रामगोपाल के जरिए कांग्रेस भवन तक पहुंचाए। पैसे कहां से आए, किसने लिए और उनका इस्तेमाल कहां हुआ, इन बिंदुओं पर पूछताछ जारी है।

बेटे से भी हुई थी पूछताछ

रामगोपाल अग्रवाल 3 साल से गायब थे। सार्वजनिक रूप से उनकी लोकेशन और देश-विदेश में होने की चर्चाएं सामने आती रही हैं। इससे पहले EOW ने उनके बेटे वैभव अग्रवाल से भी 2 दिनों तक लंबी पूछताछ की है। पूछताछ के दौरान अधिकारियों ने रामगोपाल के पिछले 3 सालों के ठिकानों, आर्थिक लेन-देन और कथित नेटवर्क को लेकर कई सवाल किए हैं।

लेन-देन और साक्ष्यों की जांच

रामगोपाल का नाम 3 हजार करोड़ रुपए के शराब घोटाले, 450 करोड़ रुपए के कोल लेवी और 127 करोड़ रुपए के कस्टम मिलिंग घोटाले में सामने आया है। EOW उनकी भूमिका, वित्तीय लेन-देन, धन के स्रोत, प्राप्ति और उपयोग की जांच कर रही है। यह पूछताछ जब्त डायरी, दस्तावेजों और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर की जा रही है। एजेंसी का कहना है कि तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

Tags:

Latest News

मेकाहारा खुद हुआ 'बीमार': रोज आ रहे 3000 मरीज, लेकिन 1204 में से 629 पद खाली, 4 महीने से मंत्रालय में अटकी भर्ती की फाइल मेकाहारा खुद हुआ 'बीमार': रोज आ रहे 3000 मरीज, लेकिन 1204 में से 629 पद खाली, 4 महीने से मंत्रालय में अटकी भर्ती की फाइल
Navratri 2026: अखंड ज्योत बुझ जाए या कलश गिर जाए तो क्या करें? जानें धार्मिक मान्यता के अनुसार उपाय
अब 'साइबर दीदी' बनकर गांव-गांव ऑनलाइन ठगी रोकेंगी बिहान दीदियां,स्टेट रैंकिंग में जिला 5वें नंबर पर
तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार