NCC दिवस पर 7 CG बटालियन का भव्य आयोजन, 900 कैडेट्स की भव्य रैली ने जगाई देशभक्ति की अलख,एसएसपी ने दिखाई हरी झंडी

NCC दिवस पर 7 CG बटालियन का भव्य आयोजन, 900 कैडेट्स की भव्य रैली ने जगाई देशभक्ति की अलख,एसएसपी ने दिखाई हरी झंडी

बिलासपुर। राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) के 77वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 7 सीजी बटालियन द्वारा भव्य, प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया । इस कार्यक्रम में जागरूकता रैली, ब्लड डोनेशन कैम्प, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सम्मान समारोह, और स्वास्थ्य जानकारी सत्र शामिल रहे। इस आयोजन ने न केवल युवाओं में राष्ट्रभक्ति और सेवा की भावना को मजबूत किया, बल्कि समाज में जागरूकता का एक बड़ा संकेत भी दिया।

 26 संस्थाओं के 900 कैडेट्स की विशाल रैली

कार्यक्रम की शुरुआत एक भव्य जागरूकता रैली के साथ हुई। रैली के मुख्य अतिथि  रजनेश सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर ने हरी झंडी दिखाकर इसका शुभारंभ किया। प्रातः 8:00 बजे आयोजित इस विशाल रैली में 900 की संख्या में एनसीसी कैडेट्स उपस्थित रहे। इस रैली में 26 संस्थाओं ने भाग लिया था और कैडेट्स ने अलग-अलग थीमों के माध्यम से बैनर पोस्टर लेकर मार्च किया और जागरूकता का संदेश दिया।

Read More स्कूलों की बिल्डिंग का हिसाब नहीं दे पाए डीईओ, अक्टूबर का वेतन रोकने की मिली चेतावनी

रैली रिवर यू परिसर से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों जैसे मुख्य बाजार और चौक क्षेत्र से होते हुए सिम्स हॉस्पिटल तक पहुंची। कैडेट्स ने रचनात्मक स्लोगन लेकर "रक्तदान—एक जीवनदान" और "मानव सेवा ही राष्ट्र सेवा" जैसे संदेशों से नागरिकों को प्रेरित किया। रैली के दौरान नागरिकों ने तालियों और उत्साह के साथ कैडेट्स का स्वागत किया, जिससे वातावरण में सेवा और एकता की गूंज भर गई।

Read More युक्तियुक्तकरण-पदोन्नति घोटाले पर नए DEO का बड़ा एक्शन, न्यायालयीन शाखा का क्लर्क निलंबित

 अनुशासन, राष्ट्रभक्ति और नेतृत्व का विद्यालय है NCC आयुक्त 

सांस्कृतिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अमित कुमार, आयुक्त नगर निगम कमिश्नर बिलासपुर ने एनसीसी कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि, ।एनसीसी सिर्फ एक संगठन नहीं, बल्कि अनुशासन, राष्ट्रभक्ति और नेतृत्व का विद्यालय है। आज के कार्यक्रम में कैडेट्स ने जिस ऊर्जा, उत्साह और जिम्मेदारी का परिचय दिया है, वह समाज और राष्ट्र के लिए अत्यंत प्रेरणादायक है। आयुक्त अमित कुमार ने आगे उल्लेख किया कि रक्तदान जागरूकता रैली से लेकर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों तक, हर गतिविधि में कैडेट्स के भीतर छिपी प्रतिभा, साहस सेवा भावना साफ दिखाई देती है। 

Tags:

Latest News

डायरी से अदालत तक पहुंची कोल लेवी की कड़ी, देवेंद्र यादव को ईओडब्ल्यू का नोटिस, इस दिन विशेष अदालत में पेश होने के निर्देश डायरी से अदालत तक पहुंची कोल लेवी की कड़ी, देवेंद्र यादव को ईओडब्ल्यू का नोटिस, इस दिन विशेष अदालत में पेश होने के निर्देश
Facebook पर दोस्ती, शादी का वादा और फिर इनकार! युवती की शिकायत के बाद युवक गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी
Goldy Brar के नाम पर रंगदारी का खेल! दुबई से आती थी धमकी भरी कॉल, दिल्ली पुलिस ने मास्टरमाइंड समेत 4 को दबोचा
Tarantaran BSF Action: सीमा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, तरनतारन सेक्टर में दो संदिग्ध पाकिस्तानी नागरिक मारे गए
जो जानकारी रिकॉर्ड में ही नहीं, उसे देने का आदेश नहीं दिया जा सकता: हाईकोर्ट, तय की आरटीआई की सीमा
मुगलसराय का ‘नन्हा’ बच्चा, जो अंग्रेजी हुकूमत के सामने कभी नहीं झुका
हाईकोर्ट: पुराने मामलों पर नहीं चलेगा नया नियम, स्टडी लीव बढ़ाने की याचिकाएं खारिज
आत्महत्या मानने को तैयार नहीं परिवार! SF-6 जवान की मौत पर सड़क पर रखा शव, हत्या की आशंका से गरमाया मामला
रात में बिस्तर से गायब हुई तीन माह मासूम, सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, पुलिस जांच में खुला मौत का खौफनाक राज
हॉस्टल की रसोई में बड़ा हादसा! गर्म दाल की चपेट में आए दो छात्र, परीक्षा भी छूटी; परिजनों ने उठाए व्यवस्था पर सवाल
स्कूल पहुंचे बच्चे, लेकिन गुरुजी रहे गायब, डिजिटल निगरानी में 1618 शिक्षक गैरहाजिर
पत्नी से विवाद के बाद ससुराल में खौफनाक हरकत! आधी रात घर में घुसा पति, दादा-पोते पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप