झारखंड रेल हादसा: भीषण टक्कर में 1 की मौत, 20 घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी झारखंड

झारखंड रेल हादसा: भीषण टक्कर में 1 की मौत, 20 घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी  झारखंड

झारखंड के चक्रधरपुर के बड़ाबांबो रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार तड़के भीषण रेल हादसा हो गया, जिसमें अभी तक 1 शख्स की मौत की जानकारी सामने आई है। वहीं 20 लोगों के घायल होने की बात बताई जा रही है। हादसे के कारणों को लेकर बताया जा रहा है कि जहां यह रेल हादसा हुआ […]

झारखंड के चक्रधरपुर के बड़ाबांबो रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार तड़के भीषण रेल हादसा हो गया, जिसमें अभी तक 1 शख्स की मौत की जानकारी सामने आई है। वहीं 20 लोगों के घायल होने की बात बताई जा रही है। हादसे के कारणों को लेकर बताया जा रहा है कि जहां यह रेल हादसा हुआ है, वहां पहले से एक मालगाड़ी डिरेल हुई थी, जिसके डिब्बे पटरी पर ही थे। इस बीच पीछे से आ रही हावड़ा-मुंबई मेल की मालगाड़ी के डिब्बों के साथ टक्कर हो गई, जिसके चलते कई पैसेंजर कोच भी पटरी से उतर गए।

सूचना मिलने के बाद रेल प्रशासन और स्थानीय अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि यह हादसा मंगलवार की सुबह 3 बजकर 45 मिनट पर हुआ। पटना से एसडीआरएफ की टीम को भी हादसे वाली जगह पर रवाना कर दिया गया है ताकि बचाव कार्यों में तेजी लाई जा सके।

Read More रिटायर्ड अधिकारी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत! विभाग की लापरवाही पर फटकार, कहा- हर मामले में लागू नहीं होता ‘नो वर्क, नो पे’ नियम

हादसे के बाद कई ट्रेन सेवाएं बाधित हो गई हैं और यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। घटना के समय हावड़ा से मुंबई जा रही 12810 हावड़ा-सीएसएमटी मेल के कई डिब्बे पटरी से उतर गए। रेल प्रशासन ने हादसे की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं ताकि इस तरह की दुर्घटनाओं को भविष्य में रोका जा सके।

Read More पालघर में महिला कर्मचारी पर दरांती से खौफनाक हमला! CCTV में कैद हुई वारदात, आरोपी चपरासी फरार

दूसरी ओर, सोमवार को भी बिहार में एक रेल हादसा होते-होते बचा। दरभंगा से नई दिल्ली जाने वाली बिहार संपर्क क्रांति ट्रेन समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर रेल खंड के कर्पूरी ग्राम और खुदीराम बोस पूसा रेलवे स्टेशन के बीच रेपुरा रेल गुमती के निकट दो हिस्सों में बंट गई। ट्रेन के इंजन और बोगी को जोड़ने वाली कपलिंन टूट जाने के कारण यह घटना हुई। इंजन करीब 100 मीटर तक आगे चला गया जबकि सारे कोच पीछे रह गए। किसी तरह ट्रेन के बाकी बोगी और इंजन को कंट्रोल किया गया।

इस हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे महकमे में हड़कंप मच गया और कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। इसके बाद ट्रेन की खामी को दुरुस्त कर मंगलवार सुबह 11:24 बजे ट्रेन को दिल्ली के लिए रवाना किया गया। इस घटना में किसी भी तरह की जान-माल की हानि नहीं हुई है, लेकिन यह घटना रेलवे सुरक्षा प्रबंधन पर सवाल खड़े करती है।

रेल प्रशासन दोनों ही घटनाओं की गहन जांच कर रहा है और यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की बात कर रहा है। यात्रियों को आश्वासन दिया गया है कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचने के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे। फिलहाल, सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। अधिकारियों ने यात्रियों से संयम बनाए रखने की अपील की है और हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

Tags:

Latest News

शादी का झांसा देकर नायब तहसीलदार ने किया दुष्कर्म; FIR के 15 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, पीड़िता बोली- 'रसूखदार है इस लिए नहीं हो रही कार्रवाई  शादी का झांसा देकर नायब तहसीलदार ने किया दुष्कर्म; FIR के 15 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, पीड़िता बोली- 'रसूखदार है इस लिए नहीं हो रही कार्रवाई 
PWD में करोड़ों का खेल! ब्लैकलिस्ट कंपनी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत?
पालघर में महिला कर्मचारी पर दरांती से खौफनाक हमला! CCTV में कैद हुई वारदात, आरोपी चपरासी फरार
लव मैरिज के डेढ़ साल बाद खूनी वारदात! हैदराबाद में घर में घुसकर यूट्यूबर की हत्या, ससुराल पक्ष पर शक
नकली शराब फैक्ट्री के खुलासे के बाद अब नया बवाल! डभरा में सीलबंद बोतल से निकला कीड़ा, गुणवत्ता पर उठे सवाल
भोपाल में ATS का बड़ा एक्शन! आधी रात युवक गिरफ्तार, पाकिस्तान कनेक्शन और संदिग्ध नेटवर्क की जांच तेज, UAPA में केस दर्ज
IAF AN-32 Aircraft Crash: असम के जोरहाट में वायुसेना का AN-32 विमान हादसे का शिकार, लैंडिंग के दौरान हुआ क्रैश,राहत-बचाव अभियान जारी
संदिग्ध मांस मामले पर धमतरी में बढ़ा तनाव! हिंदू संगठनों ने निगम कार्यालय का किया घेराव, प्रशासन को 24 घंटे की दी चेतावनी
नौकरी का झांसा देकर कर्नाटक भेजी जा रही थीं युवतियां! अंबिकापुर बस स्टैंड से 20 लोगों का रेस्क्यू, मानव तस्करी की आशंका
नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम! जंगल में छिपा खतरनाक जखीरा बरामद! सर्च ऑपरेशन में मिला IED, UBGL राउंड और हथियार
रिटायर्ड अधिकारी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत! विभाग की लापरवाही पर फटकार, कहा- हर मामले में लागू नहीं होता ‘नो वर्क, नो पे’ नियम
Thalassemia Disease: बच्चों में कैसे होती है थैलेसीमिया की बीमारी? जानिए लक्षण, कारण, जांच और बचाव के जरूरी उपाय