छत्तीसगढ़ में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच ED चीफ के हवाले,सूर्यकांत समेत तमाम आरोपियों को दिल्ली तिहाड़ जेल शिफ्ट करने पर चल रहा विचार,जल्द लग सकती है इस पर मुहर,IT-ED से जुड़े लगभग डेढ़ सौ सवालों के पेंचो की तस्दीक आज और कल में

छत्तीसगढ़ में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच ED चीफ के हवाले,सूर्यकांत समेत तमाम आरोपियों को दिल्ली तिहाड़ जेल शिफ्ट करने पर चल रहा विचार,जल्द लग सकती है इस पर मुहर,IT-ED से जुड़े लगभग डेढ़ सौ सवालों के पेंचो की तस्दीक आज और कल में

छत्तीसगढ़ में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच ED चीफ के हवाले,सूर्यकांत समेत तमाम आरोपियों को दिल्ली तिहाड़ जेल शिफ्ट करने पर चल रहा है विचार,जल्द लग सकती है इस पर मुहर,IT-ED से जुड़े लगभग डेढ़ सौ सवालों के पेंचो की तस्दीक आज और कल में रायपुर / दिल्ली : छत्तीसगढ़ में अखिल भारतीय सेवाओं के अफसरों […]


छत्तीसगढ़ में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच ED चीफ के हवाले,सूर्यकांत समेत तमाम आरोपियों को दिल्ली तिहाड़ जेल शिफ्ट करने पर चल रहा है विचार,जल्द लग सकती है इस पर मुहर,IT-ED से जुड़े लगभग डेढ़ सौ सवालों के पेंचो की तस्दीक आज और कल में


रायपुर / दिल्ली : छत्तीसगढ़ में अखिल भारतीय सेवाओं के अफसरों के स्थानीय नेताओ के साथ मिलकर गैर कानूनी कारोबार के खुलासे से भारत सरकार सकते में है। इस गंभीर मामले की ED चीफ की सीधी निगरानी में विवेचना किए जाने के निर्देशों की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि सूर्यकांत से चल रही पूछताछ के बीच विवेचना का जायजा लेने ED चीफ रायपुर का जल्द दोबारा रुख कर सकते है।

जानकारी के मुताबिक कतिपय पुलिस अधिकारियों की कार्यप्रणाली और केंद्रीय जांच एजेंसियों के साथ असहयोगात्मक रवैये को लेकर प्रदेश के DGP और चीफ सेकेट्री से उनकी बैठक को अंतिम रुप दिए जाने की खबर है।

Read More SBI ने खोला खजाना! रिटायर्ड बैंक अफसरों के लिए 821 पदों पर बंपर भर्ती, 80 हजार तक मिलेगी सैलरी

सूत्रों के मुताबिक छत्तीसगढ़ में मनीलॉन्ड्रिंग और हवाला के तार तीन महानगरों के करीब डेढ़ दर्जन ठिकानो से जुड़े बताए जा रहे है। यह भी बताया जा रहा है कि प्रदेश में इकठ्ठा की जा रही ब्लैकमनी के श्रोतो के पुख्ता प्रमाण हासिल होने के बाद जांच एजेंसियां उस रकम के इस्तेमाल की खोजबीन में जुटी है।

Read More डीएमएफ घोटाला: पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, लेकिन छत्तीसगढ़ में 'नो एंट्री'

संदेही आईएएस अफसरों से जारी पूछताछ के दौरान सूत्रों का दावा है कि ED की एक टीम ने छत्तीसगढ़ कैडर के एक आईपीएस अधिकारी के ससुराल में जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। बताया जाता है कि ससुराल पक्ष से जुड़े कई सदस्यों ने बेहद कम समय में अपने इलाको में करोडो का निवेश किया है।

सूत्रों के मुताबिक इस अफसर की DOPT में दर्ज माली हालत से वाकिफ होने के बाद उसके आयकर रिटर्न एवं अन्य अनुपातहीन संपत्ति अर्जित करने के तौर तरीको की जांच ,जारी बताई जा रही है।

छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में ब्लैक मनी से खरीदी गई जमीनों की लम्बी फेहरिस्त में रकम के लेन -देन संबंधी पुख्ता प्रमाण जांच एजेंसियों को हासिल हुए है।कई एग्रीमेंट इस तथ्य की पुष्टि कर रहें है कि सूर्यकांत तिवारी के जरिए इन अफसरों ने मोटी रकम धनशोधन में इस्तेमाल की। मूल रजिस्ट्री के बजाए एग्रीमेंट के जरिए कई बड़े सौदों को स्थानीय और बाहरी गवाहों के समक्ष अंजाम दिया गया था। ये सौदे अफसरों और नेताओ के परिचितों,पारिवारिक सदस्यों और नाते-रिश्तेदारों के पक्ष में तैयार किए गए थे।

सूत्रों के मुताबिक छत्तीसगढ़ के ही लगभग आधा दर्जन जिलों में अखिल भारतीय सेवाओं के अफसरों के अनुपातहीन निवेश की जानकारी मिलने के बाद रजिस्ट्री दफ्तरों से सम्पर्क साधा जा रहा है। इन अफसरों और नेताओ के वर्तमान आयकर रिटर्न और निवेश की पड़ताल में काफी गड़बड़ी पाई गई है। हालाँकि जांच अभी प्रारम्भिक चरणों में बताई जा रही है। इस जांच पड़ताल में ही प्रदेश में चल रहे काले कारोबार की हकीकत सामने आ गई है।

सूत्रों द्वारा यह भी बताया जा रहा है कि भारत सरकार के वित्त मंत्रालय ने राज्य में घटित घोटालो और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामलों की जांच में प्रगति के लिए एक नोडल अफसर की नियुक्ति की है। जानकारी के मुताबिक वित्त मंत्रालय में तैनात यह अफसर विभिन्न जांच एजेंसियों के बीच कोर्डिनेशन की जिम्मेदारी संभालेंगे।इस बीच बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ में ED के हत्थे चढ़े तमाम आरोपियों को प्रारंभिक चरण की पूछताछ के बाद दिल्ली तिहाड़ जेल स्थानांतरित कर दिया जाएगा। सूत्रों के इस दावे पर जल्द मुहर लगने के आसार बताए जा रहे है।

यह भी बताया जा रहा है कि सूर्यकांत तिवारी अभी तक जिस तर्ज पर जांच एजेंसियों का सहयोग कर रहा है,उससे कुछ चुनिंदा नेताओं और अफसरों के कुनबे पर संकट खड़ा हो सकता है।यही नहीं रिमाण्ड अवधि से पूर्व उसकी पूछताछ ख़त्म होने और एक बड़ी कार्यवाही की ओर ED के कदम लगातार बढ़ रहे है।लिहाजा सूत्र बता रहे है कि दिल्ली की तिहाड़ जेल तमाम आरोपियों के लिए सुरक्षित ठिकाने के रुप में चिन्हित की गई है। कहा जाता है कि इससे अधिकारियों को भी निष्पक्ष जांच के लिए वातावरण उपलब्ध हो पाएगा। फिलहाल कल 1 नवम्बर को प्रदेश के दागी अफसरों से होने वाली पूछताछ पर लोगो की निगाहें लगी हुई है।

Tags:

Latest News

कद्दावर विधायक धर्मजीत सिंह के तखतपुर में गजब का विकास: 36 लाख का गौरव पथ महीने भर में ही उधड़ा, बारिश से पहले सड़क ने तोड़ दिया दम कद्दावर विधायक धर्मजीत सिंह के तखतपुर में गजब का विकास: 36 लाख का गौरव पथ महीने भर में ही उधड़ा, बारिश से पहले सड़क ने तोड़ दिया दम
‘मेरी बेटी ने आत्महत्या नहीं की… उसे मारा गया’, ट्विशा केस में पिता का बड़ा दावा, AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग
रेत माफियाओं पर चला बुलडोजर एक्शन! आरंग में 1740 घनमीटर अवैध रेत जब्त, हाईवा भी सीज
दुनिया में फिर मंडरा रहा महामारी का खतरा! इबोला पर WHO की ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी, भारत भी अलर्ट मोड में
बंगाल में सुवेंदु सरकार का बड़ा दांव: महिलाओं को 3000 महीना, फ्री बस यात्रा और मदरसों की फंडिंग पर रोक
डीएमएफ घोटाला: पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, लेकिन छत्तीसगढ़ में 'नो एंट्री'
बुलंदशहर में मंच से खुलेआम धमकी! BJP नेता बोले- TMC सांसद सायोनी घोष का सिर लाओ, 1 करोड़ पाओ
तमिलनाडु की सियासत में नया संग्राम: DMK नेता का दावा- 6 महीने में गिर जाएगी विजय सरकार, स्टालिन की वापसी की भविष्यवाणी
SBI ने खोला खजाना! रिटायर्ड बैंक अफसरों के लिए 821 पदों पर बंपर भर्ती, 80 हजार तक मिलेगी सैलरी
वर्दी में Reel बनाना पड़ेगा भारी! UP पुलिस का बड़ा एक्शन, हापुड़ में सोशल मीडिया स्टार पुलिसकर्मियों की तैयार हो रही लिस्ट
NEET पेपर लीक की आग अब घरों तक पहुंची: CBI के रडार पर अभिभावक, नांदेड़-लातूर में ताबड़तोड़ छापेमारी
‘जेल अपवाद, जमानत अधिकार’ : उमर खालिद केस पर सुप्रीम कोर्ट की तीखी टिप्पणी, UAPA मामलों में भी आज़ादी को बताया सर्वोपरि