सिंधु जल संधि को खत्म करके जनता को मूर्ख नहीं बना सकते...पहलगाम आतंकी हमले पर ये बोले शंकराचार्य

सिंधु जल संधि को खत्म करके जनता को मूर्ख नहीं बना सकते...पहलगाम आतंकी हमले पर ये बोले शंकराचार्य

पहलगाम हमले की घटना पर जगद्गुरु शंकराचार्य ज्योतिष्पीठाधीश्वर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने सख्त टिप्पणी की। साथ ही सरकार से भी हमले के आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।

पहलगाम में हिंदुओं पर हमला सोची समझी साजिश के तहत हुआ है। धर्म पूछकर मारा जाना, यह बर्बरता की निशानी है। आतंकियों की ये सीधी युद्ध की चेतावनी है। सरकार को इसकी निंदा नहीं, बल्कि दंडात्मक कार्रवाई करनी चाहिए। सिंधु जल संधि को खत्म करके जनता को मूर्ख नहीं बना सकते। सबसे पहले आतंकी हमले के जिम्मेदार की पहचान कर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। इसके बाद सीमापार बैठे आकाओं को सबक सिखाने के लिए सरकार युद्ध की तैयारी करे। देश की जनता सरकार के साथ है। पहलगाम में हुए हत्याकांड से व्यथित जगद्गुरु शंकराचार्य ज्योतिष्पीठाधीश्वर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने ये बात कही।

Read More वॉशिंगटन में हाई-प्रोफाइल इवेंट में हमला: प्रेस डिनर में फायरिंग, ट्रंप सुरक्षित, बोले- कोई भी हमला हमें रोक नहीं सकता

 

वे शुक्रवार को ग्वालियर से होते हुए आगरा आए थे। उन्होंने दयालबाग स्थित डॉ. दीपिका उपाध्याय के आवास पर पत्रकारों से वार्ता की। इससे पहले उन्होंने निर्माणाधीन आश्रम का अवलोकन किया। उन्होंने पहलगाम की घटना पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। कहा कि बार-बार पानी बंद करने की हमारी सरकार की ओर से बात की जाती है। क्या सचमुच यह संभव है? पानी बंद करा देने की धमकी देने से यह आतंकी कार्रवाई बंद नहीं होगी। अच्छा हो कि अब सीधी कार्रवाई की जाए। 

उन्होंने गोमाता के संरक्षण पर बात करते हुए कहा कि गोमाता की रक्षा के लिए मुहिम चला रहे है। गोमाता के संरक्षण के लिए 33 करोड़ मतदाता तैयार करना लक्ष्य है। हर विधानसभा क्षेत्र में एक गो सांसद नियुक्त किए जा रहे हैं। मतदाता इन गो सांसदों को चुनकर संसद में भेजेंगे। तभी गोसेवा का सच्चे मायने में संरक्षण हो पाएगा। अंत में उन्होंने भक्तों को आशीर्वाद देते हुए देसी गाय, जिसे रामा गाय का नाम दिया है, के संरक्षण का आह्वान किया। दोपहर को सड़क मार्ग से हरिद्वार के लिए प्रस्थान कर गए, जहां वे बद्रीनाथ और केदारनाथ के पट खुलवाएंगे।

Tags:

Latest News

CG Breaking News: कांकेर में IED ब्लास्ट का कहर, DRG इंस्पेक्टर समेत 3 जवान शहीद, सर्च ऑपरेशन के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा CG Breaking News: कांकेर में IED ब्लास्ट का कहर, DRG इंस्पेक्टर समेत 3 जवान शहीद, सर्च ऑपरेशन के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा
Pune Crime Shocker: मासूम से दरिंदगी के बाद हत्या, विरोध में सड़कों पर उतरे लोग, फास्ट-ट्रैक ट्रायल की मांग तेज
West Bengal Re-Polling 2026: गड़बड़ी के आरोपों के बाद 15 बूथों पर दोबारा वोटिंग, सुबह 11 बजे तक 36.99% मतदान
Supreme Court on EC Petition: ‘केंद्रीय कर्मचारियों पर अविश्वास सही नहीं’, TMC की याचिका खारिज, चुनाव आयोग को राहत
Dhamtari Viral Video: नाके पर नहीं रुकी गाड़ी तो बाजार में बवाल, TI पर व्यापारी को थप्पड़ मारने और धमकाने का आरोप
सट्टा सिंडिकेट पर शिकंजा: बाबू खेमानी के ‘फाइनेंशियल बैकएंड’ का भंडाफोड़, रिश्तेदार समेत सहयोगी गिरफ्तार
Emergency Mobile Alert Test: देशभर में एक साथ बजा सायरन, NDMA ने किया पब्लिक सेफ्टी सिस्टम का ट्रायल
बलरामपुर में दर्दनाक हादसा: नदी में नहाने गए दो मासूमों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम
Raipur IPL 2026: 10 और 13 मई को हाई-वोल्टेज मुकाबले, 3 मई से शुरू होगी टिकट बुकिंग, फैंस के लिए बड़ी अपडेट
Train Alert: बिलासपुर जोन में मेगा ब्लॉक का असर, 10 ट्रेनें रद्द, कई रूट बदले; 3 मई से 22 मई तक सफर से पहले जरूर चेक करें अपडेट
बिलासपुर में ICICI बैंक घोटाला: डिप्टी ब्रांच मैनेजर पर 1.38 करोड़ की हेराफेरी का आरोप, ग्राहकों का सोना बदलकर फरार
Drive और iCloud के भरोसे नहीं रहेगा WhatsApp! लाएगा खुद का क्लाउड स्टोरेज सिस्टम